Doctor Verified

35 की उम्र के बाद प्रेग्नेंट होने पर क्यों पड़ती है एक्स्ट्रा केयर की जरूरत? बता रही हैं डॉक्टर

Late Pregnancy Care Tips: लेट प्रेग्नेंसी का बच्चे की सेहत पर भी काफी हद तक प्रभाव पड़ता है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
35 की उम्र के बाद प्रेग्नेंट होने पर क्यों पड़ती है एक्स्ट्रा केयर की जरूरत? बता रही हैं डॉक्टर


बॉलीवुड की शांति प्रिया यानी की दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं। दीपिका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। पोस्ट में एक कार्ड बना हुआ है, जिस पर बच्चों के कपड़े, खिलौने और जूतों की इमेज बनी हुई है। इसके साथ ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नाम लिखा हुआ। एक्ट्रेस के इस पोस्ट में डिलीवरी की डेट का भी खुलासा हुआ है। इस कार्ड में लिखा हुआ है सितंबर 2024। यानी कि दीपिका पादुकोण अभी 2 महीने की प्रेग्नेंट हैं और सितंबर में अपने पहले बच्चे का वेलकम करेंगी। दीपिका पादुकोण अभी 38 साल की हैं। फैमिली प्लानिंग कब करनी है ये फैसला बेशक कपल का निजी होता है, लेकिन अगर महिला की सेहत के नजरिए से देखा जाए तो लेट प्रेग्नेंसी की कुछ दुश्वारियां भी होती हैं। 30 से 40 साल के बीच अगर कोई महिला प्रेग्नेंट होती है तो उसे एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। आज इस आर्टिकल में हम इसी के बारे में बात करेंगे। इस विषय पर जानकारी दे रही हैं नोएडा स्थित मदरहुड हॉस्पिटल की गायनोकोलॉजिस्ट डॉ. मनीषा रंजन।

डॉ. मनीषा रंजन का कहना है कि 35 साल की उम्र के बाद मां बनना थोड़ा सा मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन नहीं है। अगर कोई महिला 35 साल के बाद प्रेग्नेंट होती है तो उसे इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

1. थायराइड स्तर की जांच करें

हाइपोथायरायडिज्म या हाइपरथायरायडिज्म जैसे थायराइड विकार, प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं और गर्भावस्था के दौरान होने वाली परेशानियों को बढ़ा सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि लेट प्रेगनेंसी कंसीव करने वाली महिलाओं को समय-समय पर थायराइड की जांच जरूर करवानी चाहिए। थायराइड के कारण बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास पर बहुत प्रभाव पड़ता है। इसलिए थायराइड का लेवल सामान्य बनाए रखना जरूरी है।

2. हाइड्रेटेड रहें

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को उल्टी, जी मिचलाना और कई तरह की पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं। 35 साल की उम्र में जो महिलाएं प्रेग्नेंट होती हैं तो उनके लिए यह समस्याएं और भी ज्यादा बढ़ जाती हैं। इसे ठीक करने के लिए हाइड्रेटेड रहने बहुत ज्यादा जरूरी है। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

3. स्ट्रेस को मैनेज करें

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि लेट प्रेग्नेंसी में कई बार कोख के कमजोर होने का भी खतरा देखा जाता है। ऐसी स्थिति में जब महिलाएं तनाव लेती हैं तो गर्भपात होने का खतरा रहता है। इसलिए जो महिलाएं 35 साल की उम्र के बाद प्रेग्नेंट हो रही हैं तो उन्हें स्ट्रेस को मैनेज करना चाहिए। इसके लिए आप ध्यान, गहरी सांस लेना और ध्यान मुद्रा जैसी चीजें ट्राई कर सकते हैं।

4. पर्याप्त आराम

सुनिश्चित करें कि आपके शरीर को पर्याप्त नींद और आराम मिले। गर्भावस्था के दौरान थकान होना आम बात है और पर्याप्त आराम आपके विकास और सेहत के लिए महत्वपूर्ण है।

5. ब्लड प्रेशर को मैनेज करें

प्रेगनेंसी के दौरान ब्लड प्रेशर हाई होने की वजह से गर्भपात, समय से पूर्व बच्चे का जन्म और कई तरह की मानसिक समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए लेट प्रेग्नेंसी में ब्लड प्रेशर को मैनेज करना बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट का कहना है कि प्रेग्नेंट महिलाओं को रोजाना अपने ब्लड प्रेशर की जांच करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः प्रेगनेंसी में बादाम खाना है फायदेमंद, मगर पहले एक्सपर्ट से जान लें इसका सही तरीका

6. खान-पान का रखें ध्यान

अधिक उम्र बनने वाली महिलाओं को अपने खान-पान का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए आप किसी न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह ले सकती हैं और अपने लिए एक हेल्दी डाइट प्लान तैयार कर सकती हैं।

Image Credit: Freepik.com

Read Next

क्या सौंफ ब्रेस्ट मिल्क सप्लाई बढ़ाने में मदद करती है? डॉक्टर से जानिए इस दावे की सच्चाई

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version