Can We Drink Hot Water in Copper Bottle in Hindi: आज के समय में लोग स्वस्थ रहने के लिए अपने खान-पान और स्वास्थ्य का खास ध्यान रखते हैं। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी माना जाता है। लोग पानी पीने के लिए अलग-अलग तरीकों और बर्तनों का उपयोग करते हैं। कुछ लोग तांबे की बोतल में पानी पीते हैं, क्योंकि ये सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, कई लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि तांबे की बोतल में गर्म पानी पीना चाहिए या नहीं। ऐसे में आइए रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानते हैं कि क्या तांबे की बोतल में गर्म पानी पीना सुरक्षित है (Is It Safe To Drink Hot Water in A Copper Bottle)?
क्या तांबे के बर्तन में गर्म पानी पिया जा सकता है? - Can We Use A Copper Bottle For Hot Water in Hindi?
आयुर्वेदाचार्य डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार तांबे की बोतल में गर्म पानी डालकर पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। तांबा एक धातु है, जो गर्मी के संपर्क में आने पर केमिकल रिएक्शन (Does copper react to hot water) करता है। जब आप तांबे की बोतल में गर्म पानी डालते हैं, तो तांबा उस पानी में घुल सकता है और यह पानी के केमिकल संरचना को बदल सकता है। इसके कारण तांबे के पानी में तांबे के अंश मिल सकते हैं, जो आपके शरीर के लिए हानिकारक माने जाते हैं। इतना ही नहीं, गर्म पानी तांबे की बोतल में डालने से इसमें जंग लग सकता है, जिसका पानी पीने से आपके पेट में जलन, उल्टी, दस्त और अन्य पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, तांबा ज्यादा मात्रा में आपके शरीर में जमा हो सकता है, जिससे तांबे की टॉक्सिसिटी हो सकती है, जो सिरदर्द, मतली और पेट दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
तांबे की बोतल में गर्म पानी पीने के नुकसान - Side Effects Of Drinking Hot Water in Copper Bottle in Hindi
1. तांबे का केमिकल रिएक्शन करना
तांबा एक धातु है और जब इसमें गर्म पानी डाला जाता है तो यह केमिकल रिएक्शन करता है। इस प्रतिक्रिया के दौरान तांबा पानी में घुल सकता है औऱ पानी में तांबे के टूकड़े मिल सकते हैं। जब तांबा शरीर में ज्यादा मात्रा में जाता है तो यह शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में किस धातु की बोतल में पानी पीना चाहिए? जानें आयुर्वेदाचार्य से
2. पाचन तंत्र पर प्रभाव
तांबे की बोतल में गर्म पानी डालकर पीने से पानी दूषित हो सकता है, जिससे पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती है। इससे पेट में जलन, दर्द, उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती है। शरीर में तांबे की मात्रा बढ़ने पर पेट की परतों को नुकसान पहुंच सकता है और पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।
3. कॉपर टॉक्सिसिटी
तांबे की बोतल में गर्म पानी पीने से शरीर में तांबे की मात्रा बढ़ सकती है जो आपके शरीर के लिए हानिकारक होती है। ज्यादा मात्रा में तांबे का सेवन शरीर में टॉक्सिसिटी बढ़ जाती है, जो शरीर से जुड़ी समस्याओं के बढ़़ने का कारण बन सकता है।
4. पित्त दोष का बढ़ना
आयुर्वेद के अनुसार, तांबा शरीर में पित्त दोष को संतुलित करने में मदद करता है, लेकिन जब तांबे की बोतल में गर्म पानी डाला जाता है, तो यह पित्त दोष को बढ़ा सकता है। गर्म पानी से तांबे में केमिकल रिएक्शन होती है, जो शरीर में ज्यादा गर्मी पैदा कर सकती है।
इसे भी पढ़ें: तांबे की बोतल को फ्रीज में क्यों नहीं रखना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से
निष्कर्ष
तांबे की बोतल में गर्म पानी डालकर पीने से सेहत पर कई तरह के नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। इसलिए, तांबे की बोतल में गर्म पानी डालकर पीना आयुर्वेद में पूरी तरह से वर्जित है।
Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version