Precautions While Drinking Water in Copper Vessel: पुराने जमाने में अधिकतर लोग स्वस्थ रहने के लिए तांबे के बर्तन में रखा पानी पीते हैं। फिर धीरे-धीरे तांबे के बर्तनों की जगह, स्टील ने ले ली। लेकिन एक बार फिर से तांबे के बर्तनों का चलन शुरू हो गया है। कई लोग फिर से पानी के लिए तांबे के बर्तनों का उपयोग कर रहे हैं। तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से सेहत को कई लाभ (Tambe ke Bartan me Pani Pine ke Fayde) मिलते हैं। इसमें रखा पानी पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। पाचन भी दुरुस्त बनता है और कॉपर की कमी पूरी होती है। हालांकि, कुछ लोग तांबे के बर्तन में पानी पीते समय कुछ गलतियां कर रहे हैं, जिससे उन्हें पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। अगर आप भी तांबे के बर्तन में पानी पीते हैं, तो आपको ये सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए। रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं-
तांबे के बर्तन में पानी पीते हैं तो बरतें ये सावधानियां- Precautions While Drinking Water in Copper Vessel in Hindi
1. 7 से 8 घंटे तक बर्तन में ही रखें पानी
अगर आप तांबे के बर्तन में पानी पीते हैं, तो इस पानी को 7 से 8 घंटे तक तांबे के बर्तन में ही रहने दें। इसके बाद ही आपको इसका पानी पीना चाहिए। तभी पानी में कॉपर के सारे गुण मिल पाते हैं। तांबे के बर्तन में रखे पानी को तुरंत पीने से ज्यादा लाभ नहीं मिल पाता है।
2. एसिडिटी के रोगी न पिएं इसका पानी
अगर आपको बार-बार एसिडिटी हो जाती है, तो तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से बचें। आपको बता दें कि तांबू के बर्तन के पानी की तासीर गर्म होती है। इसलिए एसिडिटी के मरीजों को इस पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- तांबे के बर्तन में रखा पानी भी सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान, जानें कब नहीं पीना चाहिए इसे
3. तांबे के बर्तन को सप्ताह में 2 बार जरूर साफ करें
अक्सर लोग तांबे के बर्तन में पानी रखकर पीते रहते हैं, लेकिन इसे साफ करना भूल जाते हैं। लेकिन अगर आप तांबे के गिलास या बोतल का इस्तेमाल करते हैं, तो इसे सप्ताह में 1-2 बार जरूर धोएं।
4. तांबे के बर्तन में नींबू मिलाकर न पिएं
तांबे के बर्तन में आपको पानी के साथ नींबू का रस मिलाकर नहीं पीना चाहिए। दरअसल, तांबे के बर्तन में खट्टी चीजें डाली जाती हैं, तो इससे फूड पॉयजनिंग हो सकती है। इसलिए इसका सेवन करने से बचें। तांबे के बर्तन में नींबू पानी का सेवन भूलकर भी न करें। इससे आपको पेट दर्द या उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- तांबे के बर्तन में पानी पीने से थायरॉइड, गठिया से मिलता है आराम, पाचन क्रिया होगी दुरुस्त, जानें अन्य फायदे
5. दिनभर न पिएं तांबे के बर्तन में रखा पानी
अगर आप तांबे के बर्तन में रखा पानी पीते हैं, तो सिर्फ सुबह खाली पेट पिएं। आपको दिनभर तांबू के बर्तन में रखा पानी नहीं पीना चाहिए। इससे शरीर में कॉपर की मात्रा बढ़ सकती है और आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।