Doctor Verified

क्या कॉपर (तांबे) के बर्तन में पानी पीने से शुगर लेवल घटता है? आयुर्वेद‍िक एक्‍सपर्ट से जानें सच्‍चाई

तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद कर सकता है, लेकिन इसे डायबिटीज का इलाज न समझें। विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या कॉपर (तांबे) के बर्तन में पानी पीने से शुगर लेवल घटता है? आयुर्वेद‍िक एक्‍सपर्ट से जानें सच्‍चाई


आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते शुगर लेवल और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण लोग घरेलू उपायों की ओर रुख कर रहे हैं। एक ऐसा उपाय, जो हाल के दिनों में काफी चर्चित हुआ है, वह है कॉपर (तांबे) के बर्तनों में पानी पीने का तरीका। आयुर्वेद में तांबे के बर्तन के पानी के सेवन के कई फायदे बताए गए हैं। ऐसा माना जाता है क‍ि तांबा, पानी को शुद्ध करता है और शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ देता है। शुगर के मरीजों के लिए यह खास तौर पर फायदेमंद बताया जाता है क्योंकि तांबा शरीर में इंसुलिन के लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। लेकिन क्या यह सच है कि तांबे का पानी शुगर लेवल घटाने में मदद करता है? इस लेख में हम आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से इसकी सच्चाई को जानेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के व‍िकास नगर में स्‍थित प्रांजल आयुर्वेद‍िक क्‍लीन‍िक के डॉ मनीष स‍िंह से बात की।

क्या कॉपर के बर्तन में पानी पीने से शुगर लेवल घटता है?- Does Drinking Copper Vessel Water Reduce Blood Sugar Level

आयुर्वेद के अनुसार, तांबा एक ताजगी और ठंडक प्रदान करने वाला तत्व है, जो शरीर में पित्त तत्व को शांत करता है। पित्त का असंतुलन अक्सर शुगर लेवल के बढ़ने का कारण बन सकता है। तांबा शरीर की जलन को कम करने में मदद करता है और पाचन को भी सुधारता है। आयुर्वेद में यह कहा गया है कि तांबे के बर्तन में पानी पीने से शरीर में प्राकृतिक रूप से शुद्धता आती है, जिससे शरीर की कार्यप्रणाली बेहतर होती है और ब्‍लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है। तांबा शरीर में एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है, जो सूजन को कम करने में मदद करता है। यह शरीर के ट‍िशूज और कोशिकाओं को पुनर्जीवित करने के लिए जरूरी पोषक तत्व देता है। हालांकि, शुगर लेवल को कम करने के लिए केवल तांबे के पानी पर निर्भर रहना उचित नहीं होगा। इसके लिए एक संतुलित आहार, नियमित एक्‍सरसाइज और सही जीवनशैली को अपनाना बेहद जरूरी है।

इसे भी पढ़ें- तांबे की बोतल को फ्रीज में क्यों नहीं रखना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

क्‍या कहती है स्‍टडी?

copper-vessel-water

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेड‍िस‍िन की एक स्‍टडी में बताया गया है क‍ि तांबे के सीरम लेवल और शुगर लेवल को कंट्रोल करने की प्रक्र‍िया के बीच एक गहरा संबंध है। तांबे का असंतुलन डायबिटीज से संबंधित समस्याओं के बढ़ने और एंटी-ऑक्सीडेंट संतुलन में गड़बड़ी का कारण बन सकता है। अगर आप तांबे के बर्तन में पानी पीते हैं, तो इससे कुछ हद तक ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल क‍ि‍या जा सकता है। हालांक‍ि इस अकेले उपाय से ब्‍लड शुगर लेवल कंट्रोल नहीं होगा, आपको हेल्‍दी डाइट और लाइफस्‍टाइल को भी फॉलो करना होगा।

तांबे के पानी का सेवन कैसे करें?- How to Consume Copper Vessel Water

  • रातभर तांबे के बर्तन में पानी रखने से यह पानी शुद्ध होता है और तांबे के तत्व पानी में मिल जाते हैं।
  • सुबह इसे पीना फायदेमंद साब‍ित हो सकता है।
  • केवल एक बार पानी पीने से तुरंत परिणाम नहीं मिलते।
  • तांबे के पानी का नियमित रूप से सेवन करने से शरीर को लंबे समय में लाभ मिलता है।
  • तांबे के बर्तन की सफाई का ध्यान रखें क्योंकि तांबा जंग लगने पर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसे समय-समय पर अच्छे से धोकर साफ करें।

आयुर्वेद के अनुसार, तांबा पाचन, सूजन, और ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है, लेकिन इसके साथ हेल्‍दी डाइट और लाइफस्‍टाइल को फॉलो करना भी जरूरी है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Study Link: https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC9866181/#:~:text=Several%20studies%20have%20shown%20a,complications%20and%20impaired%20antioxidant%20homeostasis.

Study Source: National Library of Medicine

image credit: thequint

Read Next

दस्त में लाभकारी हैं पलाश की गोंद, जानिए इसके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

Disclaimer