Doctor Verified

अचानक शुगर बढ़ने के पीछे हो सकते हैं ये 7 कारण, बढ़ा सकते हैं डायबिटीज रोगियों की परेशानी

Causes Of Sudden Rise In Blood Sugar: सिर्फ डायबिटीज ही नहीं, कई अन्य कारणों की वजह से भी कई बार शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
अचानक शुगर बढ़ने के पीछे हो सकते हैं ये 7 कारण, बढ़ा सकते हैं डायबिटीज रोगियों की परेशानी

Causes Of Sudden Rise In Blood Sugar: शरीर में ब्लड शुगर लेवल का स्तर बढ़ने के कारण कई समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। मुंह सूखना और अधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, हर समय थका हुआ महसूस करना, नजर कम कमजोर होना और अचानक वजन बढ़ना जैसी समस्याएं शरीर में शुगर लेवल बढ़ने के कारण देखने को मिलती है। लेकिन आमतौर पर हम सभी रक्त में ग्लूकोज बढ़ने की समस्या को डायबिटीज सो जोड़ते हैं। लेकिन आपको बता दें, कि हर बार ब्लड शुगर बढ़ने का कारण हमेशा डायबिटीज होना नहीं होता है। ऐसे कई अन्य कारण भी हैं, जो शरीर में हाई ब्लड शुगर का कारण बन सकते हैं।  डॉ. डी वाई पाटिल मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, पिंपरी, पुणे के प्रोफे. डॉ अनु गायकवाड़ (MBBS, MD MED, Physician, diabetologist) की मानें, तो डायबिटीज के बिना भी कुछ ऐसे कारक हैं, जिनके कारण ब्लड शुगर में अचानक स्पाइक देखने को मिल सकती है। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Causes Of Sudden Rise In Blood Sugar In Hindi

अचानक शुगर बढ़ने के कारण- Causes Of Sudden Rise In Blood Sugar 

मीठी चीजों का अधिक सेवन: मीठी चीजें, खासकर जिनमें चीनी में प्रयोग किया जाता है, बहुत जल्दी पच जाती हैं और ग्लूकोज में परिवर्तित हो जाती हैं। यह ब्लड स्ट्रीम में बहुत तेजी से ग्लूकोज बढ़ाती हैं।

धूप के कारण: जब लोग धूप के संपर्क में आते हैं, तो इससे सनबर्न की समस्या होती है। इससे शरीर में तनाव बढ़ता है। तनाव शरीर में ब्लड शुगर के बढ़ने का कारण बनता है।

इसे भी पढ़ें: महिलाएं इस तरह करें पुदीना का सेवन, हार्मोनल असंतुलन की समस्या होगी दूर

चाय-कॉफी पीने से: अगर आप चाय-कॉफी का अधिक सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद कैफीन कई ब्लड शुगर बढ़ने का कारण बन सकता है। खासकर, उन लोगों में जो कैफीन के प्रति संवेदनशील होते हैं।

पर्याप्त नींद न लेने से: अगर आप रात में अच्छी नींद नहीं लेते हैं, तो इंसुलिन सेंसिटिविटी प्रभावित होती है। जिससे ग्लूकोज कोशिकाओं तक नहीं पहुंच पाता है और एनर्जी के रूप में प्रयोग नहीं हो पाता है।

ब्रेकफास्ट स्किप करने से: बहुत से लोग जो सुबह ब्रेकफास्ट स्किप करने के बाद सीधे दोपहर का भोजन करते हैं, उनका ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है।

शरीर में पानी की कमी: अगर आप पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, तो इससे शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। इसके कारण कुछ लोगों में ब्लड शुगर बढ़ने की समस्या भी देखने को मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए गोंद कतीरा कैसे खाएं? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

मसूड़े की बीमारी: अगर आपकी ओरल हेल्थ ठीक नहीं है, तो यह डायबिटीज का कारण बन सकता है। यह ब्लड शुगर में स्पाइक की जटिलता को भी बढ़ाता है।

तो अगर आप भी अक्सर ब्लड शुगर में स्पाइक नोटिस करते हैं, तो हर बार आपको चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि डायबिटीज के अलावा भी इसके कई कारण हो सकते हैं। लेकिन अगर आप सामान्य से अक्सर ब्लड शुगर बढ़ने की समस्या का सामना करते हैं, तो ऐसे में आपको एक बार अपने डॉक्टर से जरूर करना चाहिए। क्योंकि कुछ मामलों में यह किसी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकते हैं।

All Image Source: Freepik

Read Next

डायबिटीक नर्व पेन क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज

Disclaimer