Mint Leaves Benefits in Hormonal Imbalance: पुदीने की पत्तियां आपके भोजन को एक बेहतरीन सुगंध और स्वाद प्रदान करती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, यह आपके भोजन के लाभ भी बढ़ाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, महिलाओं की कई समस्याओं को दूर करने में भी पुदीना बहुत लाभकारी साबित हो सकता है? यह एक अद्भुत जड़ी बूटी है, जो हार्मोनल असंतुलन के लक्षणों को कम करने में मदद करती है। हार्मोनल असंतुलन की समस्या, इन दिनों महिलाओं में काफी तेजी से बढ़ने वाली समस्या है। इसके कारण महिलाओं को बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। समय पर पीरियड्स न होना, इस दौरान गंभीर दर्द और ऐंठन के साथ-साथ पीसीओए और थायराइड आदि जैसी गंभीर समस्याएं भी शरीर में हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ने के कारण देखने को मिलती हैं। फिटनेस कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट विनीत कुमार की मानें, तो अगर महिलाएं पुदीना को डाइट में शामिल करें, तो इससे उनकी समस्याएं काफी कम हो सकती हैं और शरीर में हार्मोन के स्तर को बनाए रखने में भी मदद मिल सकती है। इस लेख में हम आपको हार्मोन्स को संतुलित रखने के लिए पुदीना के फायदे और इसके सेवन का तरीका बता रहे हैं।
हार्मोनल असंतुलन के लिए पुदीना के फायदे- Mint Leaves Benefits For Hormone Imbalance
पुदीना में एंटी-एण्ड्रोजन प्रभाव होते हैं। इसका सेवन करने से महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम हो सकता है। यह शरीर में एण्ड्रोजन के बढ़े हुए स्तर को कम करने में भी मदद मिलती है। इससे पीसीओएस वाली महिलाओं में चेहरे पर अनचाहे बालों की समस्या दूर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, हार्मोनल असंतुलन के कारण बहुत सी महिलाओं को त्वचा पर मुंहासे भी होने लगते हैं। लेकिन पुदीना का सेवन करने से इस समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए गोंद कतीरा कैसे खाएं? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका
पुदीना का सेवन करने से महिलाओं में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन के संतुलन को बनाए रखने में मदद मिलती है। यह दोनों ही हार्मोन्स आपकी मेंस्ट्रुअल साइकिल को रेगुलेट करने के लिए बहुत जरूरी होते हैं।
मूड स्विंग, चिड़चिड़ापन और जल्दी गुस्सा आने जैसी समस्याएं भी हार्मोन्स असंतुलन के कारण ही होती हैं । लेकिन अगर महिलाएं नियमित पुदीना का सेवन करें, तो इससे तनाव हार्मोन कोर्टिसोल के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। यह मूड में सुधार करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: लोकल फूड्स खाना सेहत के लिए क्यों फायदेमंद माना जाता है? बता रहे हैं न्यूट्रिशनिस्ट
हार्मोन्स को संतुलित रखने के लिए पुदीना का सेवन कैसे करें- How to take pudina to balance hormones
महिलाएं सुबह खाली पेट पानी में पुदीना उबालकर इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, आप पुदीना की हर्बल चाय बनाकर भी पी सकते हैं। इसके अलावा, कोशिश करें कि आप पुदीना को अपने दैनिक आदतों का हिस्सा बनाएं। आप पुदीना की चटनी बनाकर खा सकते हैं। साथ ही इसे रायते में भी शामिल कर सकते हैं।
All Image Source: freepik