Expert

लोकल फूड्स खाना सेहत के लिए क्यों फायदेमंद माना जाता है? बता रहे हैं न्यूट्रिशनिस्ट

Benefits Of Local Foods: विदेशी सुपरफूड्स नहीं, बल्कि लोकल फूड्स का सेवन सेहत के लिए अधिक लाभकारी होता है। न्यूट्रिशनिस्ट से जानें इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
लोकल फूड्स खाना सेहत के लिए क्यों फायदेमंद माना जाता है? बता रहे हैं न्यूट्रिशनिस्ट


Benefits Of Local Foods: हर सप्ताह हम देखते हैं कि बाजार में कोई न कोई नया सुपरफूड आ जाता है। कीवी, बेरीज, एवोकाडो, केल और ब्रोकली आदि इस लिस्ट का एक अहम हिस्सा हैं। हमारे देश में लोकल फूड्स की कोई कमी नहीं है। फिर भी हम में से ज्यादातर लोग विदेशी फल और सब्जियों का अधिक सेवन करते हैं। सर्टिफाइड फिटनेस कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट विनीत कुमार की मानें, तो विदेशी सुपर फूड्स सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं, लेकिन सभी के लिए नहीं। क्योंकि आप जिस जगह पैदा हुए हैं या पले-बड़े हैं, वहां का वातावरण और जलवायु की भी इसमें बहुत अहम भूमिका होती है। विदेशी फूड्स अपने देश के लोगों के लिए बेहतर काम कर सकते हैं। इसी तरह हम भारतीयों के लिए भारत में ऑर्गेनिकली उगाई जाने वाली सब्जियां और फल ही सुपरफूड हैं। क्योंकि ये हमारे शरीर में बेहतर तरीके से पच जाते हैं और कई लाभ प्रदान करते हैं। आपने अक्सर यह नोटिस भी किया होगा कि जो लोग अपना गांव छोड़कर शहर रहने के लिए आते हैं, तो उन्हें पाचन संबंधी और कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है और जब वे कभी वापस अपने घर जाते हैं, तो वे पूरी तरह स्वस्थ महसूस करते हैं। ऐसा सिर्फ फूड्स के साथ ही नहीं, बल्कि पानी के साथ भी होता है। आप जहां पैदा हुए हैं, वहां के आसपास की चीजें आपको ज्यादा सूट करती हैं। इसी तरह भारतीय फल-सब्जियां विदेशी फूड्स की तुलना में कही अधिक फायदेमंद होती हैं। लेख में हम आपको लोकल फूड्स खाने के फायदे बता रहे हैं।

Benefits Of Eating Local Foods In Hindi

लोकल फूड्स खाने के फायदे- Benefits Of Local Foods In Hindi

हर्ब्स और मसाले: ये हमारे द्वारा पकाए जाने भोजन को स्वाद प्रदान करते हैं। साथ ही उनके लाभ बढ़ाते हैं। इनमें कई औषधीय गुण होते हैं, जिससे इनका सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है।

फल: फल पोषण और पानी से भरपूर होते हैं। इन्हें खाने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है और कई गंभीर रोगों का जोखिम भी कम होता है।

सब्जियां: फल की तरह सब्जियों में भी शरीर के लिए जरूरी पोषण होता है। इनमें डाइट्री फाइबर और प्रोटीन जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं। यह पाचन को दुरुस्त करने और शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करती हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल को स्वस्थ रखने के लिए जरूर खाएं ये 7 फल, कम होगा हार्ट की बीमारियों का जोखिम

अनाज: ये कार्बोहाइड्रेट का प्रमुख स्रोत हैं, जो शरीर को एनर्जेटिक रखने के लिए जरूरी हैं। इसके अलावा, इनमें डाइट्री फाइबर और कई अन्य जरूरी पोषक तत्व भी होते हैं। ये आपका पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं।

चावल: रोटी की तरह चावल भी कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं। यह पचने में आसान होते हैं और आपको इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करते हैं।

दाल और फलियां: दोनों ही प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत होती हैं। यह शारीरिक विकास, हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

तेल और घी: देसी घी और तेल हमारे भोजन का एक अहम हिस्सा हैं। इनमें स्वस्थ फैट होता है, जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है।

प्राकृतिक शुगर: बाजार में मौजूद क्रिस्टल वाली चीनी सेहत के लिए हानिकारक होती है। इसके बजाए मिश्री, शहद और गुड़ आदि जैसी प्राकृतिक मिठास के विकल्पों का सेवन स्वस्थ माना जाता है।

नट्स और ड्राई फ्रूट्स: इनमें हेल्दी फैट्स के साथ कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीरीरिक स्वास्थ्य के साथ मस्तिष्त को स्वस्थ रखने के लिए भी बहुत जरूरी हैं।

इसे भी पढ़ें: शारीरिक कमजोरी को दूर करते हैं ये 4 ड्राई फ्रूट्स, आज ही बनाएं डाइट का हिस्सा

अब तक आप समझ गए होंगे कि लोकल फूड्स कितना फायदेमंद होते हैं। अब सवाल यह कि अच्छे और ताजे लोकल फूड्स आप कहां से खरीद सकते हैं? तो आपको बता दें कि Aazol.in से आप घर बैठे लोकल फूड्स खरीद सकते हैं। यहां आपको उचित कीमत पर ऑर्गेनिक फूड्स मिलते हैं। इन फूड्स को पारंपरिक रूप से उगाया जाता है और लोगों तक पहुंचाया जाता है। इसके अलावा आपको यहां घर में रोजाना खाए जाने वाली लगभग सभी चीजें मिलती हैं। अगर आप भी स्वस्थ रहना चाहते हैं तो Aazol.in पर क्लिक करके से लोकल फूड्स ऑर्डर कर सकते हैं।

All Image Source: freepik

Read Next

गर्मी में लिवर को ठंडा रखने के लिए रोज पिएं ये 5 जूस, डिटॉक्स भी होगी बॉडी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version