Doctor Verified

गर्मी में लिवर को ठंडा रखने के लिए रोज पिएं ये 5 जूस, डिटॉक्स भी होगी बॉडी

Juices for Liver: गर्मी में पित्त बढ़ जाता है, जिसकी वजह से कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं। ऐसे में आप लिवर को ठंडा रखने के लिए इन जूस का सेवन कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मी में लिवर को ठंडा रखने के लिए रोज पिएं ये 5 जूस, डिटॉक्स भी होगी बॉडी

Juice to Keep Liver Cool in Hindi: गर्म हवाओं और धूप की वजह से न सिर्फ बाहरी शरीर प्रभावित होता है। बल्कि गर्मी शरीर के अंदरूनी अंगों को भी प्रभावित कर सकती है। गर्मियों के मौसम में वातावरण के साथ ही शरीर का तापमान भी बढ़ने लगता है। पेट और शरीर में गर्मी बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें होने लगती हैं। इतना ही नहीं, इस मौसम में लिवर में भी गर्मी बढ़ने लगती है। जब लिवर में गर्मी बढ़ती है, तो व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लिवर में गर्मी बढ़ने पर चिड़चिड़ापन, चक्कर आना, सिर में झुनझुनी जैसे लक्षणों का अनुभव हो सकता है। इसके अलावा, लिवर में गर्मी बढ़ने की वजह से त्वचा पर फोड़े-फुंसियां, खुजली और रेडनेस नजर आ सकती है। यह सीने और पेट में जलन का कारण भी बन सकता है। इसलिए लिवर को हेल्दी और ठंडा रखना बहुत जरूरी होता है। गर्मी में लिवर को ठंडा रखने के लिए आप जूस का सेवन कर सकते हैं। तो आइए, इस लेख में आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं गर्मी में लिवर को ठंडा रखने के लिए कौन-से जूस पीने चाहिए


इस पेज पर:-


गर्मी में लिवर को ठंडा रखने के लिए जूस- Juices to Keep Liver Cool in Summer in Hindi

watermelon juice for liver

1. तरबूज का जूस

गर्मियों में तरबूज का सेवन खूब किया जाता है। अधिकतर लोगों को तरबूज खाना पसंद होता है। तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है। अगर आप गर्मियों में रोजाना तरबूज का जूस पिएंगे, तो इससे पेट और लिवर को ठंडक मिलेगी। तरबूज का जूस लिवर को डिटॉक्स करने का एक अच्छा नैचुरल उपाय है। इस जूस को पीने से लिवर में जमा गंदगी और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इसके साथ ही, तरबूज के जूस में मौजूद पोषक तत्व आपको हेल्दी रखने में भी मदद करते हैं। गर्मी में तरबूज का जूस पीने से शरीर ठंडा बना रहता है। इससे लिवर हेल्दी और ठंडा रहता है, जिससे आप फ्रेश महसूस करते हैं। 

इसे भी पढ़ें- तरोताजा रहने के लिए गर्मी में जरूर करें तरबूज के जूस का सेवन, जानें इसे पीने के 7 फायदे

2. व्हीटग्रास जूस

व्हीटग्रास जूस विटामिन सी और ई का अच्छा सोर्स होता है। इसके अलावा, इसमें फाइटोन्यूट्रिएंट्स, आयरन और प्रोटीन भी पाए जाते हैं। इसलिए व्हीटग्रास जूस को संपूर्ण शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए गर्मियों में इसका सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। गर्मी में लिवर को ठंडा रखने के लिए भी आप व्हीटग्रास जूस पी सकते हैं। इस जूस को पीने से लिवर डिटॉक्स होता है। यह लिवर की सूजन को भी कम करने में सहायक होता है। लिवर को हमेशा स्वस्थ बनाए रखने के लिए आपको व्हीटग्रास जूस का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर को  नुकसान पहुंचने से बचाते हैं। 

3. पालक का जूस

पालक का जूस सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस जूस में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। खासकर, गर्मियों में पालक का जूस पीने से शरीर में ठंडक बनी रहती है। अगर लिवर में गर्मी बढ़ गई है, तो इस जूस का सेवन करना लाभकारी हो सकता है। पालक का जूस लिवर की सफाई करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण लिवर को ऑक्सीडेटिव तनाव की वजह से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। गर्मियों में ग्रीन जूस पीने से आपके पेट और लिवर में ठंडक बनी रहेगी। इससे आपको त्वचा से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें- सेहत, त्वचा और बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है पालक का जूस, डाइट में जरूर करें शामिल

bael juice for liver

4. बेल का जूस

बेल की तासीर बेहद ठंडी होती है। इसलिए गर्मियों में बेल का जूस पीना फायदेमंद होता है। गर्मी में लिवर को ठंडा रखने के लिए आप बेल का जूस पी सकते हैं। बेल के जूस में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो लिवर को डैमेज होने से रोकने में मदद करते हैं। बेल का जूस पीने से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालने में मदद मिलती है। यानी यह लिवर और बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। इस जूस को पीने से आपको एनर्जी मिलेगी। गर्मी में रोजाना बेल का जूस पिएंगे, तो हमेशा हेल्दी महसूस करेंगे।

5. पुदीने का जूस

गर्मी में लिवर को ठंडा रखने के लिए आप पुदीने का जूस पी सकते हैं। पुदीने की तासीर ठंडी होती है। इससे शरीर को ठंडक मिलती है। यह बॉडी डिटॉक्सिफाइंग के रूप में भी काम करता है। पुदीने का जूस पीने से लिवर में जमा विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। इसलिए आप चाहें तो गर्मियों में नींबू का रस मिलाकर पुदीने का जूस पी सकते हैं। यह संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।

गर्मी में लिवर को ठंडा रखने के लिए आप तरबूज, पालक, बेल, पुदीना या फिर व्हीटग्रास का जूस पी सकते हैं। सभी की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में इन जूस का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है और बॉडी कूल-कूल बनी रहती है। 

यह विडियो भी देखें

Read Next

क्या विटामिन्स के कारण भी शरीर में टॉक्सिन्स की अधिकता हो सकती है? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version