Doctor Verified

क्या विटामिन्स के कारण भी शरीर में टॉक्सिन्स की अधिकता हो सकती है? जानें एक्सपर्ट की राय

Can Vitamins Cause Toxicity: विटामिन का अधिक सेवन करने से सेहत को क्या नुकसान हो सकते हैं, चलिए डॉक्टर से जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या विटामिन्स के कारण भी शरीर में टॉक्सिन्स की अधिकता हो सकती है? जानें एक्सपर्ट की राय

Can Vitamins Cause Toxicity: अक्सर हम देखते हैं कि लोग बिना किसी डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह के दवाएं, मल्टीविटामिन और सप्लीमेंट्स आदि लेते हैं। जबकि यह सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि हमारे शरीर को किसी विटामिन की जरूरत नहीं होती है और हम उसके सप्लीमेंट्स लेना शुरू कर देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार हम लोगों को कहते सुनते हैं, कि स्वस्थ रहने के लिए रोज मल्टीविटामिन जरूर लेने चाहिए। इसके अलावा, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनका खानपान ठीक नहीं होता है और उन्हें यह डर सताता है कि अगर वे मल्टीविटामिन नहीं लेंगे, तो वे स्वस्थ कैसे रहेंगे। वहीं बहुत से लोगों में यह कंफ्यूजन भी देखने को मिलती है कि कहीं यह सेहत के लिए नुकसानदायक तो नहीं। बहुत से लोग अक्सर यह सवाल भी पूछते हैं कि क्या शरीर में विटामिन की अधिकता होने पर टॉक्सिटी भी बढ़ सकती है? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने हमने डॉ. प्रियंका सहरावत (MD, DM- Neurology, AIIMS Delhi) से बात की। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं..

Can Vitamins Cause Toxicity in hindi

क्या विटामिन शरीर में टॉक्सिटी बढ़ा सकते हैं- Can Vitamins Cause Toxicity In Body In Hindi

डॉ. प्रियंका के अनुसार, "विटामिन के कारण शरीर में टॉक्सिटी बढ़ती है या नहीं, इसे जानने से पहले आपको विटामिन्स को समझने की जरूरत है। विटामिन्स दो तरह के होते हैं, पहला पानी में घुलनशील विटामिन और दूसरा फैट में घुलनशील विटामिन। पानी में घुलनशील विटामिन में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और विटामिन सी आते हैं। विटामिन ए, डी, ई और के फैट में घुलनशील होते हैं।"

पानी में घुलनशील विटामिन की जरूरत हमारे शरीर को दैनिक कार्यों को करने के लिए होती है। हमें रोज रोज इनका सेवन करने की जरूरत होती है। ये अपना काम करने के बाद हमारे शरीर से बाहर निकल जाते हैं। इसलिए ये विटामिन शरीर में टॉक्सिटी नहीं बढ़ाते हैं।

लेकिन फैट में घुलनशील विटामिन हमारे शरीर में फैट के साथ मिलकर काम करते हैं और लंबे समय तक हमारे शरीर में रह सकते हैं। ये शरीर में टॉक्सिटी का कारण भी बन सकते हैं।

विटामिन ए और डी की टॉक्सिटी  सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। क्योंकि बहुत से लोग डॉक्टर की सलाह के बिना इनके सप्लीमेंट्स लेते हैं। विटामिन्स की टॉक्सिटी बढ़ने पर इसके कई संकेत और लक्षण देखने को मिल सकते हैं, जिन्हें समय रहते पहचान कर आप डॉक्टर से परामर्श कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: आंतों की सेहत के लिए क्यों नुकसानदायक है कच्ची सब्जियों का सलाद? एक्सपर्ट से जानें

विटामिन्स की टॉक्सिटी बढ़ने के लक्षण- Symptoms Of Vitamins Toxicity In Body In Hindi

  • मतली
  • उल्टी
  • पेट में दर्द
  • दिमाग में दबाव बढ़ना 
  • सिरदर्द

डॉक्टर क्या सलाह देती हैं?

डॉ. प्रियंका सुझाव देती हैं कि किसी भी व्यक्ति को डॉक्टर की सलाह के बिना सप्लीमेंट्स या मल्टीविटामिन कैप्सूल लेने से बचना चाहिए। इसके अलावा, कोई भी सप्लीमेंट लेने से पहले एक बार टेस्ट जरूर कराएं। अगर शरीर में किसी विटामिन की कमी नहीं, तो भूलकर भी मल्टीविटामिन न लें।

(With Inputs: Dr. Priyanka Sehrawat (MD, DM- Neurology, AIIMS Delhi)

All Image Source: Freepik

Read Next

प्री-डायबिटीज होने पर फॉलो करें ये 3 आयुर्वेदिक डाइट टिप्स, डायबिटीज से होगा बचाव

Disclaimer