Raw Salad Impact On Gut Health: वजन कम करने की बात हो, पाचन को दुरुस्त रखने की या भरपूर फाइबर प्राप्त करने की, हम में से ज्यादातर लोगों के लिए कच्ची सब्जियों का सलाद सबसे पहली पसंद है। क्योंकि कच्ची सब्जियां फाइबर से भरपूर होती हैं। ऐसा माना जाता है कि फाइबर युक्त फूड्स खाने से पेट को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ मामलों में यह आंतों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है? यह सुनने में थोड़ा अटपटा जरूर लग सकता है। लेकिन अक्सर यह देखने को मिलता है कुछ लोग जब कच्ची सब्जियों का सेवन करते हैं, तो उन्हें कुछ समय बाद उनका पेट फूल जाता है और पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. वरालक्ष्मी यनामंद्र की मानें,"तो सभी के लिए कच्चा सलाद खाना फायदेमंद नहीं हो सकता है। कुछ लोगों को इसके कारण एलर्जी और पाचन संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।" कच्ची सब्जियों का सलाद हमारी आंतों की सेहत को कैसे प्रभावित करता है, डॉ. वरालक्ष्मी ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में इसके बारे में विस्तार से बताया है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
कच्ची सब्जियों का सलाद आंतों के लिए क्यों नुकसानदायक है?- Raw Salad Effect On Gut Health In Hindi
डॉ. वरालक्ष्मी के अनुसार "भले ही कच्ची सब्जियां फाइबर से भरपूर और कैलोरी में कम होती हैं। लेकिन यह अपने फाइबर इनटेक को बढ़ाने का आदर्श तरीका नहीं है। बिना पके हुए भोजन में मौजूद फाइबर आंतों में ड्राइनेस का कारण बन सकता है। साथ ही, यह वात दोष को असंतुलन का कारण भी बन सकता है, जिसके कारण ब्लोटिंग और गैस जैसी समस्याएं होती हैं। अक्सर लोगों में सलाद खाने के बाद कब्ज और इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं। इसके अलावा, कच्ची सब्जियों की तासीर ठंडी होती है, जो हमारे पाचन के लिए ठीक नहीं है। हमारी पाचन अग्रि, जिसे आयुर्वेद में जठराग्नि कहते हैं, ठंडी तासीर वाले फूड्स के साथ ठीक से अपना काम नहीं करती है। इसके कारण भोजन ठीक से पच नहीं पाता है और पेट संबंधी समस्याएं होती हैं।"
इसे भी पढ़ें: प्री-डायबिटीज होने पर फॉलो करें ये 3 आयुर्वेदिक डाइट टिप्स, डायबिटीज से होगा बचाव
View this post on Instagram
तो क्या आपको कच्ची सब्जियां नहीं खानी चाहिए?- Should You Avoid Eating Raw Salad
डॉ. वरालक्ष्मी की मानें, तो ऐसा नहीं है। आप कच्ची सब्जियां खा सकते हैं, बस आपको कुछ चीजों को ध्यान रखने की जरूरत है जैसे,
- सब्जियों को खाने से पहले तेल या घी में हल्का सा पका लें। कुछ मिनट पकाने से उनका कच्चा पन कम हो जाएगा और वे पचने में भी आसान हो जाएंगी।
- आप सुबह रात में कच्ची सब्जियां खाने की बजाए, दोपहर में खा सकते हैं। क्योंकि इस दौरान हमारी पाचन अग्नि अपने चरम पर होती है।
- रात और ठंड के मौसम में कच्ची सब्जियां खाने से बचें।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में दोपहर में एक झपकी लेना होता है फायदेमंद, आयुर्वेदाचार्य से जानें किन लोगों को इससे बचना चाहिए
हालांकि, अगर आपके पास एक मजबूत पाचन है या पाचन अग्रि बहुत अच्छी है, तो आप कच्ची सब्जियों का सलाद खा सकते हैं। मजबूत पाचन वाले लोगों को इससे कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।
All Image Source: freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version