कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए अखरोट कैसे खाएं? जानें 4 तरीके

How To Eat Walnuts To Reduce Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए इन तरीकों से अखरोट को खाया जा सकता है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए अखरोट कैसे खाएं? जानें 4 तरीके

How To Eat Walnuts To Reduce Cholesterol: अखरोट शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, आयरन, फाइबर, प्रोटीन और विटामिन सी आदि। इसके सेवन से शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है। अखरोट खाने से कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। आज के समय में खराब खानपान और कम सोने की वजह से कोलेस्ट्रॉल की समस्या काफी बढ़ गई है। शरीर का कोलेस्ट्रॉल ज्यादा रहने की वजह से हार्ट संबंधी बीमारी होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है और शरीर को नुकसान भी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं दवाइयों के सेवन के साथ कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए अखरोट का सेवन भी किया जा सकता है। अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 और मोनो सैचुरेटेड फैटी एसिड्स सूजन को कम करने के साथ कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते है। इसके सेवन से हार्ट में जमा फैट कम करने में मदद मिलती है और ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। इसके नियमित सेवन से शरीर लंबे समय तक हेल्दी रहता है और हार्ट संबंधी बीमारियां होने का खतरा भी कई गुना कम होता है। आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए अखरोट का सेवन कैसे करें।

कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए अखरोट कैसे खाएं?

सीधे तौर पर 

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए अखरोट का सेवन सीधे तौर पर भी किया जा सकता है। इसको खाने के लिए हल्की- फुल्की भूख में शामिल करें। आप इसे नाश्ते के कुछ देर बाद या शाम को स्नैक्स के रूप में भी आसानी से खा सकते है। इसके सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है।

पानी में भिगोकर

जी हां, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए रात को 2 अखरोट पानी में भिगो कर रख दें। सुबह उठकर इन अखरोट को खाएं। इनके सेवन से हार्ट संबंधी बीमारियां कम होगी और कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल में रहेगा। इसके नियमित सेवन से शरीर को एनर्जी भी मिलती है।

walnut

डिशेज में एड करके

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए अखरोट को डिशेज में एड करके भी खाया जा सकता है। ऐसा करने से खाने की पौष्टिकता बढ़ जाएगी और शरीर भी हेल्दी होगा। इसे दलिया, हलवा या फिर सलाद में डालकर भी खाया जा सकता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

इसे भी पढ़ें- कटहल खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, इस तरह करें डाइट में शामिल

दूध में भिगोकर

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए अखरोट को दूध में भिगोकर भी खाया जा सकता है। इसका सेवन करने के लिए रात को अखरोट को दूध में भिगो दें। सुबह इसका सेवन करने से दिल संबंधी समस्याएं कम होने के साथ हड्डियां भी मजबूत होती है।

अखरोट खाने के फायदे

  • अखरोट के सेवन से वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
  • अखरोट में भरपूर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद होता है।
  • अखरोट में विटामिन बी2 और विटामिन ए पाए जाते है, जो शरीर को इंस्टैट एनर्जी भी देते है।
  • इसके सेवन से याद करने की क्षमता बेहतर होती है। 
  • अखरोट के नियमित सेवन से हार्ट हेल्थ में भी सुधार होता है। 

कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए इन तरीकों से अखरोट को खाया जा सकता है। हालांकि, सेवन करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

प्रेग्नेंसी में खरबूजे के बीज खाने से मिलते हैं कई फायदे, ब्लड प्रेशर और पाचन होता है बेहतर

Disclaimer