प्रेग्नेंसी में खरबूजे के बीज खाने से मिलते हैं कई फायदे, ब्लड प्रेशर और पाचन होता है बेहतर

प्रेग्नेंसी में बाहरी संक्रमण से बचाव व अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए आप डाइट में खरबूजे के बीज को शामिल कर सकती हैं। आगे जाने हैं इनके फायदे। 

Vikas Arya
Written by: Vikas AryaUpdated at: Apr 04, 2023 16:56 IST
प्रेग्नेंसी में खरबूजे के बीज खाने से मिलते हैं कई फायदे, ब्लड प्रेशर और पाचन होता है बेहतर

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

गर्मियां आते ही बाजार में खरबूजा आसानी से उपलब्ध होता है। खरबूजा लोगों को बेहद पसंद होता है। प्रेगनेंसी में भी आप इस फल का सेवन कर सकती हैं। इसमें कैलोरी बेहद कम होती है। खरबूजे की तरह ही इसके बीजों में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ए, सोडियम, फोलिक एसिड, विटामिन सी और नियासिन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस फल के साथ ही इसके बीजों को भी कई सब्जियों में मिलाकर खाया जाता है। खरबूजे के बीज में भी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा और सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान आपका बचाव करता है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कुछ चीजे न खाने की सलाह दी जाती है। जबकि फल और सीड्स से प्रेग्नेंसी में महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इस विषय पर हमने डायटिशियन शिवाली गुप्ता से बात कि तो उन्होंने प्रेग्नेंसी में खरबूजे के बीज खाने के कुछ मुख्य फायदे बताएं। इस लेख में प्रेग्नेंसी में खरबूजे के बीज (Muskmelon seeds benefits in pregnancy) से मिलने वाले फायदों के बारे में बताया गया है। 

प्रेग्नेंसी में खरबूजे के बीज खाने के फायदे - Benefits Of Eating Musk Melon During Pregnancy In Hindi

वॉटर रिटेशन की समस्या को दूर करने में सहायक

प्रेग्नेंसी में खरबूजे के बीज खाने से आपको कई फायदे मिलते हैं। इसके बीज में सोडियम की अधिक मात्रा पाई जाती है, जो शरीर के एकस्ट्रा सोडियम को हटाने में सहायक होती है। गर्भवती महिलाओं के शरीर में वॉटर रिटेशन की समस्या देखने को मिलती है। इस समस्या की  वजह से उनके पैरों में सूजन आ जाती है। लेकिन खरबूजे के बीज के सेवन से महिलाओं को प्रेग्नेंसी में इस समस्या में आराम मिलता है।

इसे भी पढ़े : प्रेगनेंसी में पानी पीते रहना क्यों जरूरी है? जानें पर्याप्त पानी पीकर किन समस्याओं से बच सकती हैं आप

benefits of eating muskmelon in pregnancy

ब्लड शुगर को करें कंट्रोल

खरबूजे के बीज में पोटेशियम की उच्चा मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से ब्लड शुगर का लेवल नियंत्रति होता है। प्रेग्नेंसी में कुछ महिलाओं को बीपी की समस्या होती है। इस समय खरबूजे के बीज महिलाओं के लिए फायदेमंद होते हैं।

संक्रमण को कम करने में सहायक

खरबूजे के बीच में विटामिन सी उच्च मात्रा में पाया जाता है, जिसकी वजह से ब्लड में सफेद रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने से प्रेग्नेंसी में बाहरी संक्रमण होने की संभावना कम हो जाती है। साथ ही महिलाएं कम बीमार पड़ती हैं।

तनाव को कम करने में मददगार

खरबूजे के बीजों से प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को होने वाला तनाव कम किया जा सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो खरबूजे के बीज के सेवन से शरीर में ऑक्सीजन के स्तर में सुधार होता है और रक्त के साथ ऑक्सीजन ब्रेन तक पहुंचने लगती है। इसकी वजह से ब्रेन के सेल्स में तनाव कम होने लगता है।

प्रेग्नेंसी में कब्ज को दूर करने में सहायक

खरबूजे के बीज में फाइबर की मात्रा पाई जाती है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कब्ज की समस्या होने लगती है। दरअसल प्रेग्नेंसी में भ्रूण के विकास के समय पेट के निचले हिस्से पर दबाव की वजह से महिलाओं को कब्ज की समस्या होने लगती है। लेकिन खरबूजे के बीज पाचन क्रिया को बेहतर करते हैं। साथ ही फाइबर की वजह से महिलाओं को कब्ज में आराम मिलने लगता है।

इसे भी पढ़े : प्रेगनेंसी में हाथ-पैरों सुन्न होने के क्या कारण हो सकते हैं? जानें इसे दूर करने के उपाय

प्रेग्नेंसी में कैसे करें खरबूजे के बीज का सेवन - How To Use Musk Melon During Pregnancy In Hindi

खरबूजे के फल से निकलने वाले बीज को पहले अच्छी तरह से धोया जाता है। इसके बाद इसे सूखाकर इनके छिलकों को छिलकर उपयोग किया जाता है। लेकिन आप इसे बाजार से भी खरीद सकते हैं। इन बीजों को आप सब्जियों में ग्रेवी को थीक करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इन बीजों का अन्य फलों और सलाद के साथ भी सेवन कर सकती हैं।

इन बीजों का सेवन एक संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए। किसी भी चीज का अधिक सेवन करना आपके लिए अन्य पेरशानी का कारण बन सकता है। प्रेग्नेंसी में डाइट में बदलाव करने से पहले आपको डाइटिशियन से सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

Disclaimer