बढ़ती उम्र के साथ अगर खानपान में उचित बदलाव न किए जाएं तो कई तरह से स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे हमारे शरीर की हड्डियां भी कमजोर होने लगती हैं, जिसके कारण जोड़ों में दर्द की शिकायत रहने लगती है। लगभग 50 की उम्र के बाद हर दूसरे व्यक्ति को जोड़ों में दर्द यानी ज्वाइंट्स पेन की शिकायत होती है। अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं को अपनी डाइट में पोषक तत्वों का पावर हाउस कहे जाने वाले अखरोट (What foods reduce joint pain) को शामिल कर लें। अखरोट का नियमित सेवन करने से न सिर्फ आपकी हड्डियां मजबूत हो सकती हैं बल्कि ब्रेन हेल्थ के लिए भी अखरोट फायदेमंद होता है। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानिए जोड़ों के दर्द में अखरोट के फायदे और सेवन का तरीका।
अखरोट खाने के फायदे - Walnut Health Benefits In Hindi
1. अखरोट में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं, जिससे जोड़ों में दर्द यानी ज्वाइंट्स पेन से राहत मिल सकती है।
2. अखरोट में मौजूद विटामिन E, विटामिन C और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स जोड़ों को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: रोज अखरोट खाने से दूर होती हैं शरीर की कई समस्याएं, जानें किस समस्या में कैसे करें इसका सेवन
3. अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड जोड़ों के लिए लाभकारी हो सकते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह शरीर में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव पैदा कर सकते हैं और जोड़ों की सुरक्षा कर सकते हैं। इसके अलावा इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल हो सकता है और हार्ट हेल्थ भी बेहतर हो सकती है।
4. हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम सबसे जरूरी होता है, ऐसे में अखरोट में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों के स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है, जिससे जोड़ों का दर्द कम हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: भीगे बादाम या अखरोट: सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें पोषक तत्व
5. अखरोट में विटामिन E के साथ विटामिन B6, मैग्नीशियम जैसे आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जो जोड़ों की हेल्थ को बेहतर करने में मदद कर सकते हैं।
अखरोट खाने का तरीका - What Is A Good Way To Eat Walnuts
1. जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप अखरोट का सेवन भिगोकर करें। ऐसा इसलिए, क्योंकि अखरोट में मौजूद फाइटिक एसिड शरीर में आयरन, जिंक, कैल्शियम और मैग्नीशियम के अवशोषण को कम कर सकता है। ऐसे में अगर आप अखरोट का सेवन भिगोकर करते हैं तो इससे फाइटिक एसिड का असर कम हो सकता है और आपको अखरोट से भरपूर पोषण प्राप्त होगा जो जोड़ों और हड्डियों के लिए जरूरी है।
2. ध्यान रखें कि रातभर भीगे हुए अखरोट को बहुत अच्छे से चबाकर खाएं, इससे पाचन क्रिया बेहतर होगी।
3. भीगे हुए अखरोट का सेवन आप दूध के साथ भी कर सकते हैं। इसके लिए भीगे हुए अखरोट को पीसकर दूध में मिलाएं और अगर आप मीठा दूध पसंद करते हैं तो मिठास के लिए शहद मिलाकर पिएं।
अखरोट आपके जोड़ों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। लेकिन अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं तो पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें।
All Images Credit- Freepik