भीगे बादाम या अखरोट: सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें पोषक तत्व

क्या आप भी कंफ्यूज रहते हैं कि भीगे बादाम या भीगे अखरोट में क्या ज्यादा फायदेमंद है? तो इस लेख में जानें इसका उत्तर।  
  • SHARE
  • FOLLOW
भीगे बादाम या अखरोट: सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें पोषक तत्व


Benefits of Soaked Almonds And Walnuts: हमने बचपन से सुना होता है कि रोज सुबह भीगे हुए ड्राई फ्रूटस खाने फायदेमंद होते हैं। क्योंकि ड्राई फ्रूटस में भरपूर पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। कुछ लोग मानते हैं कि सुबह भीगे हुए बादाम खाने ज्यादा फायदेमंद है, तो वहीं कई लोग भीगे हुए अखरोट ज्यादा असरदार हैं। लेकिन दोनों से क्या ज्यादा बेहतर है? आइये इस लेख के माध्यम से जानें इस प्रश्न का उत्तर। 

पहले समझिए सुबह भीगे ड्राई फ्रूटस खाना क्यों फायदेमंद है? Benefits of Eating Soaked Dry Fruits Empty Stomach

एक्सपर्ट्स के मुताबिक ड्राई फ्रूटस को भिगोकर खाने से इनकी तासीर ज्यादा गर्म नहीं रहती, जिससे यह नुकसान नहीं करते। सुबह भीगे ड्राई फ्रूटस खाने से शरीर में कमजोरी और थकावट की समस्या नहीं होती है। यह ब्रेन पॉवर बढ़ाने और इम्यूनिटी को मजबूत रखने में भी फायदेमंद हैं। इनके सेवन से शरीर को हेल्दी फैट्स और अन्य पोषक तत्व मिलते हैं, जो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। वहीं इन्हें पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए भीगे ड्राई फ्रूटस खाना फायदेमंद है। 

भीगे बादाम खाने के फायदे- Benefits of Soaked Almond

अगर आप रातभर बादाम को पानी में भिगोकर सुबह छिलका उतारकर खाते हैं, तो यह सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। यह पचने में आसान होते हैं और पाचन को स्वस्थ भी बनाए रखते हैं। इनमें पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है, जिससे यह संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। यह बॉडी को एक्टिव भी रखते हैं और इनके सेवन से काफी देर भूख भी नहीं लगती।

इसे भी पढ़े- इस तरीके से एक साथ खाएं बादाम और अखरोट, मिलेंगे ये 5 फायदे

भीगे अखरोट खाने के फायदे- Benefits of Soaked Walnut

भीगे अखरोट खाने से अखरोट की कड़वाहट तो कम होती ही है, साथ ही यह चबाने और पचाने में भी आसान हो जाते हैं। इनके सेवन से भी शरीर को सभी आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं, साथ ही ये बॉडी को हाइड्रेटेड रखने और पाचन तंत्र स्वस्थ रखने में भी मदद करते हैं।

भीगे बादाम या अखरोट, दोनों में क्या ज्यादा बेहतर है? Soaked Almond Or Walnut Which Is Better

आप कुछ चीजों पर ध्यान देकर अपने लिए सही विकल्प चुन सकते हैं-

एलर्जी की समस्या

बादाम या अखरोट किसी भी चीज का सेवन करने से पहले समझें कि आपको इनमें से किसी भी चीज से एलर्जी न हो। 

न्यूट्रिशन की जरूरत

वैसे तो दोनों में ही पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। लेकिन अखरोट में एंटी-ऑक्सीडेंट के साथ ओमेगा फैटी एसिड भी पाया जाता है। वहीं बादाम में कैल्शियम और विटामिन अधिक होता है। ऐसे में आप अपनी जरूरत के मुताबिक विकल्प चुन सकते हैं। 

इसे भी पढ़े- भीगे बादाम और अखरोट कब खाने चाहिए? एक्सपर्ट से जानें खाने का सही समय

बादाम और अखरोट दोनों के भरपूर फायदों के लिए आप इन्हें अलग-अलग तरीके से डाइट में शामिल कर सकते हैं। इन्हें ब्रेकफास्ट स्मूदी में लिया जा सकता है, तो वहीं खीर या हलवा में भी डाल सकते हैं। अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या रहती है, तो इनका सेवन अपने डॉक्टर की सलाह पर ही रोज करें। 

 

Read Next

क्या सर्दियों में गर्म खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version