Fri Sep 11, 2026 | 07:35 PM IST

एक साथ मिलाकर खाएं काजू, बादाम, पिस्ता और अखरोट, मिलेंगे ये 7 फायदे

Kaju Badam Pista Akhrot: काजू बादाम पिस्ता और अखरोट सभी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आप चाहें तो इन सभी को एक साथ मिलाकर ले सकते हैं। 

Cashew Almond Pista and Walnut Benefits: सूखे मेवे यानी ड्राय फ्रूट्स हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स भी ड्राय फ्रूट्स खाने की सलाह देते हैं। ड्राय फ्रूट्स कई तरह के होते हैं, ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। हम सभी बादाम, किशमिश, काजू, अखरोट, अंजीर आदि को अपनी डाइट में शामिल करते भी हैं। लेकिन कुछ ऐसे ड्राय फ्रूट्स हैं, जिन्हें एक साथ लेने के शरीर को अधिक लाभ मिल सकते हैं। 

जी हां, काजू बादाम, पिस्ता और अखरोट एक साथ लेने से हमें सभी पोषक तत्व एक साथ मिल जाते हैं। हमें पूरे दिन एनर्जी महसूस होती है, थकान दूर होती है और बीमारियों से बचाव होता है।

काजू बादाम पिस्ता अखरोट में पोषक तत्व

  • काजू में कैलोरी, हेल्दी फैट, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, आयरन, विटामिन बी6 और मैग्नीशियम पाया जाता है।
  • बादाम में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ई, मैग्नीशियम, मैंगनीज, तांबा और फास्फोरस पाया जाता है।
  • पिस्ता में कैलोरीज, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, विटामिन बी6 और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में होता है।
  • अखरोट में हेल्दी फैट, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, डाइटरी फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, विटामिन बी6 और मैग्नीशियम होता है।

dry fruits

काजू बादाम पिस्ता अखरोट खाने के फायदे (Cashew Almond Pista and Walnut Benefits in Hindi)

  • 1. ड्राय फ्रूट्स में पोटेशियम काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है, इसलिए ये हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।
  • 2. सूखे मेवे में फाइबर पाया जाता है, जो भोजन पचाने में आंतों की मदद करता है। मल को नरम बनाता है और मल त्याग को आसान बनाता है।
  • 3. काजू, पिस्ता और अखरोट में आयरन पाया जाता है। इनके सेवन से एनीमिया को दूर किया जा सकता है। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है
  • 4. काजू पिस्ता अखरोट में कार्बोहाइड्रेट भी होता है। इन सभी को एक साथ खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
  • 5. बादाम में विटामिन ई होता है। यह त्वचा, बालों और सेहत के लिए बहुत जरूरी विटामिन होता है। 
  • 6. काजू बादाम पिस्ता अखरोट में प्रोटीन अधिक होता है। इसलिए इन्हें खाने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। नई मांसपेशियों का निर्माण भी होता है।
  • 7. काजू पिस्ता अखरोट में विटामिन बी6 भी होता है। ये विटामिन हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। यह रक्तवाहिकाओं को स्वस्थ बनाता है, मूड को ठीक रखता है। साथ ही हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। 

इसे भी पढ़ें - भीगे बादाम या कच्चे बादाम, गर्मी में सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?

काजू बादाम पिस्ता अखरोट कितनी मात्रा में खाना चाहिए?

ड्राय फ्रूट्स का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। आप 3-5 बादाम, 2-3 काजू, 1-2 पिस्ता और 1 अखरोट की गिरी का सेवन कर सकते हैं। रोजाना इतनी मात्रा में ड्राय फ्रूट्स खाने से आप हमेशा फिट और हेल्दी रहेंगे। शरीर बीमारियों से लड़ने में आपकी मदद करेगा।

काजू बादाम पिस्ता अखरोट खाने का सही समय

ड्राय फ्रूट्स खाने का सबसे सही समय सुबह का होता है। आप सुबह खाली पेट काजू बादाम पिस्ता और अखरोट खा सकते हैं। इससे आपको पूरे दिन एनर्जी मिलेगी, कमजोरी और थकान भी दूर होगी।

काजू बादाम पिस्ता अखरोट कैसे खाना चाहिए?

ड्राय फ्रूट्स को हमेशा भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है। इसलिए आप रात को ड्राय फ्रूट्स को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह उठकर इनके छिलके निकालकर खा लें। इससे ड्राय फ्रूट्स की गर्म तासीर, सामान्य हो जाती है। बादाम और अखरोट को जरूर भिगोकर ही खाना चाहिए। क्योंकि बादाम का छिलका इसके पोषक तत्वों को अवशोषित नहीं करने देता है, इसलिए छिलका निकालकर ही बादाम खाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें - वजन बढ़ाना चाहते हैं तो ऐसे करें बादाम का सेवन, मिलेगा दुबलेपन से छुटकारा

आप भी अपनी डाइट में काजू बादाम पिस्ता अखरोट शामिल कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको इनमें से किसी भी ड्राय फ्रूट से एलर्जी है, तो इसका सेवन करने से बचें। साथ ही पित्त प्रकृति के लोगों को काजू, पिस्ता का सेवन करने से बचना चाहिए। बादाम और अखरोट को भिगोकर खाना चाहिए।

Read Next

मखाना, बादाम, तिल और सौंफ साथ में खाने से दूर होंगी 5 समस्याएं, दूर होगी खून की कमी

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 10, 2022 00:00 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content