Fri Sep 11, 2026 | 06:51 PM IST

Medically Reviewed by Dr Smita Singh , Dietitian

क्‍या आप भी वजन बढ़ने के डर से नहीं खाते काजू? एक्‍सपर्ट से जानें इसमें कि‍तनी सच्‍चाई है?

काजू में प्रोटीन, फाइबर और हेल्‍दी फैट्स मौजूद होते हैं ज‍िससे क्रेव‍िंग्‍स को कंट्रोल करने में मदद म‍िलती है और पेट लंबे समय तक भरा रहता है। जानें क्‍या इसे खाने से वजन बढ़ सकता है?

काजू एक स्वादिष्ट नट है ज‍िससे ग्रेवी, म‍िठाई, नमकीन और कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। काजू को रॉ फॉर्म में भी खाया जाता है। कुछ लोग काजू का सेवन करने से बचते हैं क्‍योंक‍ि इसमें कैलोरी अध‍िक होती है ज‍िसके कारण लोगों में यह डर फैला हुआ है क‍ि काजू खाने से वजन बढ़ जाएगा। काजू पोषक तत्‍वों का भंडार है। काजू में व‍िटाम‍िन सी, बी1, बी6, कॉपर, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और पोटैशियम जैसे जरूरी मिनरल्स भी होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद हैं। काजू में एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जि‍ससे हार्ट हेल्‍थ बेहतर होती है। हालांक‍ि, इसे वजन घटाने वालों के ल‍िए हेल्‍दी माना जाए या नहीं? इसे खाने से वाकई वजन बढ़ता है या नहीं? ऐसे कुछ सवालों के जवाब आगे जानेंगे। बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow से बात की।

क्‍या काजू खाने से वजन बढ़ता है?

kya-kaju-khane-se-vajan-badhta-hai

काजू खाने से वजन बढ़ता है यह कहना पूरी तरह से सही नहीं है, लेक‍िन गलत ढंग से काजू खाने से वजन बढ़ सकता है क्‍योंक‍ि काजू एक हाई कैलोरी फूड है। 4 से 5 काजू में 45 से 55 कैलोरी हो सकती हैं। इसे ज्‍यादा मात्रा में खाने से वजन बढ़ सकता है। साथ ही, रॉ काजू खाने के बजाय घी या तेल में राेस्‍ट या फ्राई करने से इसकी कैलोरी दोगुनी हो सकती है और वजन बढ़ने का कारण बन सकती है। इसल‍िए शॉर्ट में समझें, तो काजू खाने से वजन नहीं बढ़ता, लेक‍िन गलत ढंग से सेवन करने के कारण वजन बढ़ सकता है।

स्‍टडीज में काजू और वेट गेन के पर‍िणाम नहीं म‍िले

साल 2021 में Diabetes & Metabolic Syndrome: Clinical Research & Reviews में 6 क्‍लि‍न‍िकल ट्रायल 521 लोगों को शाम‍िल क‍िया गया। अध्ययन के आधार पर कहा गया क‍ि ब्‍लड शुगर, इंसुल‍िन, इंसुल‍िन रेजि‍स्‍टेंस और वजन पर काजू खाने से कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है। काजू खाने से वजन में औसतन सिर्फ 0.02 किलोग्राम का अंतर देखा गया।

साल 2020 में The Journal Of Nutrition में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी में वयस्कों पर 55 क्लिनिकल ट्रायल क‍िए गए। इससे पता चला क‍ि नट्स खाने से वजन बढ़ने की संभावना नहीं म‍िली। डाइट में नट्स को शाम‍िल करने से 0.01 किलोग्राम वजन का अंतर देखा गया जो क‍ि मामूली था।

काजू से पाचन को सपोर्ट म‍िलता है

काजू में ओमेगा 3 फैटी एस‍िड्स मौजूद होते हैं ज‍िससे मेटाबॉल‍िज्‍म को बूस्‍ट करने में मदद म‍िलती है। साथ ही, काजू में डाइटरी फाइबर मौजूद होता है ज‍िससे पाचन क्र‍िया को बेहतर बनाने में भी मदद म‍िलती है।

यह भी पढ़ें- काजू की तासीर ठंडी होती है या गर्म? जानें एक दिन में कितने काजू खाने चाहिए

काजू खाने का सही समय क्‍या है?

सुबह के नाश्ते में काजू का सेवन करने से दिन भर ऊर्जा का स्तर स्थिर रहता है और बार-बार भूख लगने की समस्या कम होती है।

काजू खाने का सही तरीका क्‍या है?

काजू को रॉ फॉर्म में खाना ज्‍यादा बेहतर माना जाता है क्‍योंक‍ि कई बार ज्‍यादा रोस्‍ट करने से इसमें मौजूद ओमेगा 3 की मात्रा कम हो सकती है। काजू को अन्‍य नट्स के साथ म‍िक्‍स करके भी खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- एक साथ मिलाकर खाएं काजू, बादाम, पिस्ता और अखरोट, मिलेंगे ये 7 फायदे

एक द‍िन में काजू की क‍ितनी मात्रा लें?

द‍िनभर में 10 से 15 ग्राम यानी 4 से 5 काजू का सेवन कर सकते हैं। काजू में कैलोरी और फैट की मात्रा अध‍िक होती है इसल‍िए पोर्शन कंट्रोल जरूरी है। कई लोग रोजाना मुट्ठी भर काजू का सेवन करते हैं, लेक‍िन वेट लॉस जर्नी में द‍िनभर में 4 से 5 काजू खाना पर्याप्‍त है।

ज्‍यादा काजू का सेवन है नुकसानदायक

बहुत ज्यादा काजू खाने से शरीर में ऑक्सलेट की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे कुछ लोगों में किडनी से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। कुछ लोगों में ज्‍यादा काजू का सेवन करने से ब्‍लोट‍िंग और कब्‍ज जैसी समस्‍याएं भी हो सकती हैं।

न‍िष्‍कर्ष:

काजू खाने से वजन नहीं बढ़ता बल्‍क‍ि इसे गलत तरीके से खाने से वजन बढ़ सकता है। काजू हाई कैलोरी फूड है इसल‍िए इसे द‍िनभर में 10 से 15 ग्राम यानी 4 से 5 काजू से ज्‍यादा नहीं खाना चाह‍िए। साथ ही, काजू को फ्राई या रोस्‍ट करने के बजाय रॉ फॉर्म में खाना ज्‍यादा फायदेमंद माना जाता है। काजू को सुबह नाश्‍ते में खाना ज्‍यादा फायदेमंद माना जाता है और इसे अन्‍य नट्स के साथ म‍िक्‍स करके खाया जा सकता है।

image credit: magnific

FAQ

  • क्‍या काजू खाने से एलर्जी हो सकती है?

    हां, कुछ लोगों को काजू खाने से एलर्जी हो सकती है ज‍िसे ट्री-नट एलर्जी कहा जाता है। एलर्जी के कारण त्‍वचा में खुजली, सूजन या उल्‍टी जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। ये लक्षण द‍िखें, तो काजू से परहेज करें।
  • क्‍या काजू को खाने से पहले भ‍िगोना जरूरी है?

    काजू को सीधे रॉ फॉर्म में खा सकते हैं, भि‍गोना जरूरी नहीं है। कुछ लोग काजू को ज्‍यादा मुलायम बनाने के ल‍िए इसे भ‍िगोकर खाते हैं।

Read Next

ब्रेकफास्ट में फर्मेंटेड फूड्स खाना क्यों फायदेमंद है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 08, 2026 12:49 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Sep 08, 2026 12:49 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Smita Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content