Fri Sep 11, 2026 | 07:29 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

वेट लॉस के ल‍िए एक्‍सरसाइज से ज्‍यादा जरूरी हैं ये 5 चीजें, वरना मेहनत जाएगी बेकार

क्‍या आप भी वेट लॉस के ल‍िए हर द‍िन ज‍िम में पसीना बहाते हैं और उसके बाद भी पर‍िणाम नहीं म‍िल रहे हैं? ऐसा इसल‍िए क्‍योंक‍ि एक्‍सरसाइज से ज्‍यादा कुछ और बि‍न्‍दु हैं ज‍िन पर ध्‍यान द‍िए बगैर वजन कम करना मुश्‍क‍िल है। जानें ऐसी पांच चीजें ज‍िससे वजन कम करने में मदद म‍िलती है।

वजन घटाने के ल‍िए लोग क्‍या कुछ नहीं करते? कभी स्‍पेशल डाइट, तो कभी अत‍िर‍िक्‍त वर्कआउट, लेक‍िन इसके बाद भी कई लोग वजन कम करने में फेल हो जाते हैं। कुछ लोग यह सोचते हैं क‍ि वजन कम करने के ल‍िए केवल एक्‍सरसाइज ही काफी है, लेक‍िन एक्‍सरसाइज के अलावा कई ऐसी चीजें हैं ज‍िनका ध्‍यान रखना जरूरी है ताक‍ि वजन कम हो सके। वजन कम करने के ल‍िए बड़े कदम उठाने से बेहतर है आप छोटी बातों पर गौर करें जैसे कैलोरी डेफ‍िस‍िट, प्रोटीन इंटेक, नींद, हेल्‍दी डाइट वगैरह। इस लेख में इन बातों पर व‍िस्‍तार से बात करेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

1. कैलोरी डेफ‍िस‍िट- Calorie Deficit

वेट लॉस के ल‍िए कैलोरी डेफ‍िस‍िट को नजरअंंदाज नहीं क‍िया जा सकता। Nutritionist Neha Sinha ने बताया क‍ि कैलोरी डेफ‍िस‍ि‍ट का मतलब यह होता है क‍ि आप ज‍ितनी कैलोरी खा रहे हैं उससे ज्‍यादा बर्न करें। अगर आप कैलोरी ज्‍यादा खा रहे हैं और एक्‍सरसाइज या फ‍िजि‍कल एक्‍ट‍िव‍िटी नहीं करते हैं, तो वजन कम नहीं होगा। कैलोरी डेफ‍िस‍िट को बनाने के ल‍िए शुगर का सेवन बंद करें, घर का बना खाना खाएं और कम से कम 30 म‍िनट रोज एक्‍सरसाइज करें।

यह भी पढ़ें- नींद की कमी से घट जाते हैं एक्‍सरसाइज के नतीजे, एक्‍सपर्ट से समझें यह क्‍यों है जरूरी?

2. प्रोटीन का सेवन बढ़ाएं- Increase Protein Intake

वजन कम करने के ल‍िए प्रोटीन इंटेक को बढ़ाना जरूरी है। प्रोटीन इंटेक बढ़ाने से मसल्‍स को मजबूत करने में मदद म‍िलती है, मेटाबॉल‍िज्‍म बढ़ता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगती। प्रोटीन स्रोत की बात करें, दाल, चना, अंडे, पनीर, सोया और टोफू का सेवन कर सकते हैं। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेड‍िस‍िन की एक स्‍टडी के मुताब‍िक, ज्‍यादा प्रोटीन का सेवन करने से वजन कम करने में मदद म‍िलती है क्‍योंक‍ि प्रोटीन का सेवन करने से पेट ज्‍यादा देर तक भरा रहता है और मेटाबॉल‍िज्‍म तेज होता है।

3. कंसिस्टेंसी बनाए रखें- Maintain Consistency

what-to-do-for-weight-loss

कुछ लोग वेट लॉस के नतीजे तुरंत महसूस करना चाहते हैं, लेक‍िन असल में ऐसा नहीं होता। वजन कम करने के ल‍िए कंस‍िस्‍टेंसी बनाए रखने की बहुत जरूरत है। अगर डाइट या एक्‍सरसाइज को बीच-बीच में म‍िस कर देते हैं, तो र‍िजल्‍ट नहीं म‍िलेगा। कहावत है न कि‍ बूंद-बूंद से सागर बनता है उसी तरह छोटे-छोटे स्‍टेप्‍स उठाने से वेट लॉस (Weight Loss) में मदद म‍िलती है। अगर बहुत देर एक्‍सरसाइज नहीं कर पाते हैं, तो कुछ ही देर रोज एक्‍सरसाइज करें लेक‍िन रोजाना शरीर का मूवमेंट होना जरूरी है। साथ ही रोज एक ही तय पर खाना खाएं।

यह भी पढ़ें- Walk Vs Running: पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या है सबसे बेहतर? जानें एक्सपर्ट से

4. वेट लॉस के ल‍िए अच्‍छी नींद चाह‍िए- Good Sleep Is Weight Loss Secret

वजन कम करने के ल‍िए डाइट और एक्‍सरसाइज जरूरी हैं। एक्‍सरसाइज से भी ज्‍यादा जरूरी है नींद पूरी करना। उदाहरण के ल‍िए अगर क‍िसी द‍िन आपको थकान है और सोने या एक्‍सरसाइज में से क‍िसी एक को चुनना है, तो नींद को चुनें। नींद पूरी होगी, तो पूरे स्‍टैम‍िना के साथ एक्‍सरसाइज कर पाएंगे। Nutritionist Neha Sinha ने बताया क‍ि नींद की कमी से भूख बढ़ाने वाले हार्मोन एक्‍ट‍िव हो जाते हैं जि‍ससे ओवरईट‍िंग हो सकती है। वेट लॉस के ल‍िए रोजाना सात से आठ घंटे की नींद लें।

5. संतुल‍ित आहार पर फोकस करें- Eat Balanced Nutrition

वेट लॉस के ल‍िए एक्‍सरसाइज से भी ज्‍यादा जरूरी है क‍ि आप क्‍या खा रहे हैं? वजन कम करना चाहते हैं, तो डाइट में कार्ब्स, प्रोटीन, हेल्‍दी फैट्स, वि‍टाम‍िन्‍स और म‍िनरल्‍स को शाम‍िल करें। हरी सब्‍ज‍ियां, फल, साबुत अनाज, हेल्‍दी फैट्स वगैरह का सेवन करें।

न‍िष्‍कर्ष:

वेट लॉस के ल‍िए एक्‍सरसाइज करना जरूरी है लेक‍िन उससे भी ज्‍यादा जरूरी है कैलोरी डेफ‍िस‍िट बनाए रखना, पर्याप्‍त नींद और प्रोटीन लेना, कंसिस्टेंट रहना और संतुल‍ित आहार का सेवन करना। इन बातों को अपनाकर वजन घटाना आसान हो जाएगा।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • जल्दी वजन घटाने के लिए क्या करें?

    जल्‍दी वजन कम करना चाहते हैं, तो पोर्शन साइज कंट्रोल करें, प्‍लेट में 40 प्रत‍िशत फाइबर को शाम‍िल करें, प्रोटीन र‍िच ब्रेकफास्‍ट करें और चीनी का सेवन पूरी तरह से बंद कर दें। साथ ही रोज कम से कम 30 म‍िनट एक्‍सरसाइज करें।
  • तेजी से वजन कम करने के ल‍िए क्‍या खाएं?

    तेजी से वजन कम करने के ल‍िए फाइबर र‍िच फूड्स का सेवन करें, मसल्‍स के ल‍िए प्रोटीन इंटेक जरूरी है। साथ ही डाइट में हेल्‍दी फैट्स को शाम‍िल करें। एनर्जी के ल‍िए मेवे, च‍िया सीड्स और लो फैट पनीर खाएं।
  • पेट की चर्बी बढ़ने के क्या कारण हैं?

    जो लोग पूरे द‍िन बैठे रहते हैं उनमें पेट की चर्बी बढ़ने का खतरा ज्‍यादा होता है। जंक फूड का सेवन, एक्‍सरसाइज की कमी और चीनी का ज्‍यादा सेवन करने से भी पेट की चर्बी बढ़ सकती है।

Read Next

Winter Health: सर्दियों में बढ़ रहा है वजन? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताएं मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के तरीके

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 02, 2026 13:34 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Feb 02, 2026 13:34 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content