फैंसी डाइट या अतरंगी तरीकों के बगैर भी वजन कम किया जा सकता है। इस लेख के जरिए एक ऐसी वेट लॉस जर्नी शेयर शेयर करने जा रही हूं जिसे पढ़कर आपको यह यकीन हो जाएगा कि वजन घटाने के लिए किसी बड़े कदम को उठाने की जरूरत नहीं है। छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखकर भी वजन कम किया जा सकता है। यह वेट लॉस जर्नी है रानी श्रीवास्तव की जिनकी उम्र 26 साल है और वह लखनऊ की रहने वाली हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ में रानी जाना-माना नाम हैं। वह बतौर मॉडल, एक्ट्रेस और सोशल इंफ्लुएंसर अपनी पहचान बना चुकी हैं। रानी का नाम लखनऊ के प्रमुख सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स में भी गिना जाता है। हालांकि, रानी के लिए यहां तक का सफर तय करना आसान नहीं था। एक समय ऐसा भी था जब उन्हें मोटापे के कारण ताने सुनने को मिलते थे। फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि वह एक मॉडल के रूप में उभरकर सबके सामने आईं? रानी का वजन पहले 65 Kg था और 15 Kg वजन घटाकर अब उनका वजन 50 Kg हो गया है। आइए जानते हैं रानी की वेट लॉस जर्नी के बारे में।
वजन बढ़ने से एनर्जी डाउन हो गई थी
रानी ने बताया कि जैसे-जैसे उनका वजन बढ़ रहा था, एनर्जी कम होती जा रही थी। वह एक्टिव महसूस नहीं करती थीं और हर समय थकान महसूस होती थी। इसके बाद रानी को धीरे-धीरे महसूस होने लगा कि उन्हें सेहत को गंभीरता से लेने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें- बिना वेट लॉस प्लान के घटाया 12 kg वजन, प्रिया को 70 से 58 kg होने में काम आया मेडिटेशन
बॉडी शेमिंग का शिकार हुई पर डरी नहीं
रानी ने बताया कि अन्य लोगों की तरह वह भी बॉडी शेमिंग का शिकार हो चुकी हैं। रानी ने अपने लुक्स और शरीर को लेकर कई लोगों की टिप्पणियां सुनी हैं। कई बार किसी की छोटी सी कही बात का असर भी रानी के मन में लंबे समय तक रहता था, लेकिन समय के साथ उन्हें समझ आया कि हर किसी की सोच के मुताबिक खुद को बदलना ठीक नहीं है।
शुरू में वेट लॉस मुश्किल लगा
रानी का कहना है कि वेट लॉस की शुरुआत उनके लिए आसान नहीं थी। अपनी खाने की आदतों पर ध्यान देना और नियमित एक्सरसाइज को दिनचर्या में शामिल करना शुरू में थोड़ा मुश्किल लगा। कई बार ऐसा भी हुआ जब मन नहीं किया या लगा कि बदलाव बहुत धीरे हो रहा है, लेकिन रानी ने खुद पर दबाव डालने के बजाय धीरे-धीरे अपनी आदतों में बदलाव किया।
65 से 50 Kg वजन तक पहुंचने में लगे तीन महीने

रानी ने बताया कि एक समय ऐसा भी था जब उनका वजन 65 किलो हो गया था। रानी यह मानती हैं कि उनकी उम्र और हाइट के मुताबिक, इतना वजन सही नहीं था। इसे कम करने के लिए रानी काे तीन महीने का समय लगे। 3 महीनों में रानी ने घर के बने खाने का सहारा लिया। साथ ही, योग, जुंबा, कार्डियो वगैरह को रूटीन में शामिल किया।
यह भी पढ़ें- क्या बहुत कम खाना खाने से भी बढ़ सकता है वजन? डॉक्टर से जानें
घर के बने भोजन से घटा 15 Kg वजन और मिला मॉडल लुक
रानी ने बताया कि वेट लॉस के लिए उन्होंने भोजन में प्रोटीन को प्राथमिकता दी। कभी पनीर, तो कभी मूंग दाल चीला। रानी की कोशिश यह रही है कि हर मील में संतुलित रूप से प्रोटीन को शामिल किया जाए। इसके अलावा वह फाइबर के लिए सब्जियां और ताजे फल खाना पसंद करती हैं। पूरी वेट लॉस जर्नी में रानी ने घर के बने भोजन पर जोर दिया है। उन्हें किसी फास्ट फूड को खाने की क्रेविंग होती है, तो उसे भी वे हेल्दी इंग्रीडिएंट्स के साथ घर पर ही तैयार कर लेती हैं। रानी ने बताया कि उन्हें मॉडलिंग जगत में पर्फेक्ट फिगर जैसी तारीफ सुनने को मिलती है। मॉडल लुक के लिए रानी ने हेल्दी डाइट का साथ नहीं छोड़ा।
निरंतर वेट लॉस के अभ्यास से मिली सफलता
रानी बताती हैं कि लोग उनसे अक्सर पूछते हैं कि वह आखिर इतना फिट कैसे दिखती हैं? इस पर रानी मुस्कुराते हुए जवाब देती हैं कि किसी भी रूटीन को नियमित रूप से फॉलो करती हैं। उन्होंने नियमित वर्कआउट किया और खुद को शारीरिक रूप से एक्टिव रखा। कुछ दिन अच्छे रहे और कुछ दिन उतने अच्छे नहीं रहे, लेकिन रानी ने हार नहीं मानी और अपनी दिनचर्या पर वापस आती रहीं। इस तरह वजन घटाने में मदद मिली।
वेट लॉस के बाद आत्मविश्वास दोगुना हो गया है

रानी का मानना है कि वेट लॉस केवल शरीर को स्वस्थ नहीं बनाता, यह मन को भी तनाव से दूर करता है। वजन कम करके वह पहले से ज्यादा एक्टिव और आत्मविश्वास महसूस करती हैं। साथ ही, रानी का कहना है कि शरीर के साथ जब सहज महसूस होता है, तो खुद को देखकर खुशी मिलती है। वेट लॉस के बाद कपड़ों की फिटिंक बेहतर हो गई है, एनर्जी रहती है और मानसिक रूप से भी वे काफी बेहतर महसूस करती हैं।
खुद से लंबे समय तक निभाए जाने वाले वादे ही करें
रानी ने बताया कि अक्सर लोग वेट लॉस के दौरान फैंसी लक्ष्य बना लेते हैं और फिर उन्हें अधूरा छोड़ देते हैं, लेकिन ऐसा करने से वजन नहीं घटता। अगर वजन घटाना है, तो केवल ऐसे लक्ष्य बनाएं जिन्हें आप लंबे समय तक फॉलो कर सकते हैं। साथ ही, रानी ने बताया कि वेट लॉस जर्नी आसान नहीं होती, नतीजे आने में समय लगता है इसलिए अगर तुरंत बदलाव नजर न आए, तो हमें निराश नहीं होना चाहिए।
निष्कर्ष:
रानी ने तीन महीनों के समय में 15 किलो वजन घटाया है। पहले रानी का वजन 65 Kg था और वेट लॉस के बाद वजन 50 Kg है। वेट लॉस के लिए रानी ने घर का बना भोजन खाया। इसके साथ ही डाइट में प्रोटीन और फाइबर को प्राथमिकता दी। डाइट के अलावा रानी ने योग, जुंबा, कार्डियो वगैरह की मदद ली। रानी निरंतरता बनाए रखने को अपना वेट लॉस हथियार मानती हैं। उनका कहना है कि वेट लॉस सफर में अक्सर अधिक समय लगता है और हिम्मत टूटने लगती है, लेकिन लगातार बने रहें और अभ्यास को बीच में न छोड़ें।
image credit: Rani Srivastava
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 16, 2026 21:24 IST
Published By : Yashaswi Mathur