गलत खानपान, लंबे समय तक बैठकर काम करना, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और तनाव से भरी लाइफस्टाइल के कारण लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में वजन घटाने के लिए लोग अलग-अलग फिटनेस तरीकों को अपना रहे हैं, जिनमें जुम्बा और जिम सबसे फेमस विकल्प हैं लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि वजन कम करने के लिए जुम्बा बेहतर है या जिम? इस लेख में न्यूट्रिशन और एक्सरसाइज प्रोफेशनल, फिटनेस कोच वर्णित यादव (Nutrition and Exercise Professional, Fitness Coach Varnit Yadav) से जानिए, वजन घटाने के लिए जुम्बा या जिम में क्या बेहतर है?
जुम्बा या जिम, वजन घटाने के लिए क्या बेहतर है?
फिटनेस कोच वर्णित यादव के अनुसार, जुम्बा और जिम दोनों ही वजन घटाने में मदद करते हैं, लेकिन इनके तरीके अलग हैं। जुम्बा जल्दी कैलोरी बर्न करता है और शरीर को एक्टिव रखता है, जबकि जिम लंबे समय तक फैट लॉस और बॉडी शेपिंग में मदद कर सकती है। यदि कोई व्यक्ति सिर्फ वजन कम करना चाहता है और मजेदार वर्कआउट चाहता है, तो जुम्बा बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं अगर मसल्स बनाना और शरीर को टोन करना है, तो जिम ज्यादा प्रभावी है।
इसे भी पढ़ें: रोज सुबह 1 Minute plank करने से क्या-क्या फायदे होंगे? खुद एक्सपर्ट ने बताया है
जुम्बा का असर
जुम्बा में म्यूजिक के साथ शरीर की मूवमेंट्स की जाती हैं। यह एक्सरसाइज न केवल मजेदार होती है बल्कि तेजी से कैलोरी बर्न करने में भी मदद करती है। जुम्बा करने से शरीर की पूरी बॉडी एक्टिव रहती है, जिससे फैट बर्निंग प्रोसेस तेज होता है। फिटनेस कोच वर्णित यादव के अनुसार, जुम्बा उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो बोरिंग एक्सरसाइज से बचना चाहते हैं और फिटनेस को इंजॉय करना चाहते हैं।
जिम वर्कआउट का असर
जिम वर्कआउट मसल्स बनाने, शरीर को टोन करने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करता है। वजन घटाने के साथ-साथ यह लंबे समय तक फिट रहने के लिए भी अहम माना जाता है। जिम में की गई स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से शरीर में लीन मसल मास बढ़ता है, जिससे कैलोरी बर्न करने की क्षमता बढ़ जाती है।

इसे भी पढ़ें: क्या रोजाना 500 कैलोरी बर्न करना काफी है? डॉक्टर से जानें
फिटनेस एक्सपर्ट की सलाह
फिटनेस कोच वर्णित यादव का मानना है कि जुम्बा और जिम दोनों को मिलाकर करना सबसे बेहतर रिजल्ट दे सकता है। जुम्बा कार्डियो और फैट बर्निंग में मदद करता है, जबकि जिम स्ट्रेंथ और मसल्स डेवलपमेंट में सहायक होता है। दोनों का संतुलित संयोजन वजन घटाने की प्रोसेस को तेज और ज्यादा प्रभावी बना सकता है।
निष्कर्ष
वजन घटाने के लिए जुम्बा और जिम दोनों ही अच्छे विकल्प हैं। फिटनेस कोच वर्णित यादव के अनुसार, कोई भी एक तरीका पूरी तरह बेहतर नहीं है, बल्कि यह आपकी पसंद और नियमितता पर निर्भर करता है। यदि आप मजेदार तरीके से कैलोरी बर्न करना चाहते हैं तो जुम्बा चुनें, और यदि आप मजबूत और टोंड बॉडी चाहते हैं तो जिम बेहतर है।
All Image Credit- magnific
FAQ
क्या जुम्बा घर पर भी किया जा सकता है?
ऑनलाइन वीडियो या गाइड की मदद से घर पर भी जुम्बा आसानी से किया जा सकता है।क्या सिर्फ एक्सरसाइज से वजन कम हो सकता है?
सिर्फ एक्सरसाइज से नहीं, डाइट और एक्सरसाइज दोनों का संतुलन जरूरी है।क्या जुम्बा से वजन जल्दी कम होता है?
जुम्बा एक हाई-एनर्जी कार्डियो वर्कआउट है जो तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद करता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 03, 2026 17:10 IST
Modified By : Akanksha Tiwari Jun 03, 2026 17:10 IST
Modified By : Akanksha TiwariJun 03, 2026 17:10 IST
Published By : Akanksha Tiwari
Reviewed By : Varnit Yadav