Fri Sep 11, 2026 | 07:21 PM IST

Medically Reviewed by Edwina Raj , Nutritionist & Dietician

रोज सुबह 1 Minute plank करने से क्या-क्या फायदे होंगे? खुद एक्सपर्ट ने बताया है

1-minute plank every morning: एक्सरसाइज करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में जानते हैं रोजाना 1 मिनट प्लैंक करने के क्या फायदे हो सकते हैं? जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट की राय।

1-minute plank every morning: एक्सरसाइज करना आपको कई बीमारियों से बचाने के साथ आपके लाइफस्टाइल में बड़ा बदलाव ला सकता है। इसकी वजह से न सिर्फ आप अपने शरीर में बदलाव महसूस कर सकते हैं बल्कि, इसका असर आपके मूड, नींद, हार्मोनल हेल्थ और ब्रेन हेल्थ पर भी होता है। इतना ही नहीं, एक्सरसाइज एक प्रकार का मोटिवेशन है जिससे आपको खुशी महसूस हो सकती है। इसलिए आज हम बात करेंगे रोजाना सुबह 1 मिनट प्लैंक एक्सरसाइज है और इसका आपकी सेहत पर कैसा असर हो सकता है? जानते हैं इस बारे में Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangalore से।

हर सुबह 1 मिनट का प्लैंक करने के क्या फायदे हैं-Benefits of 1-minute plank every morning

एक्सपर्ट एडविना बताती हैं कि हर सुबह 1 मिनट का प्लैंक करने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। यह पेट, पीठ और कूल्हों सहित आपके कोर मसल्स को मजबूत करने में मदद करता है, जिससे बेहतर पोस्चर मिलता है। मजबूत कोर पीठ दर्द को कम कर सकता है और दैनिक गतिविधियों को आसान बना सकता है। जब आप इसमें रेगुलर हो जाते हैं तो आपको कई लाभ मिल सकते हैं। जैसे

संतुलन और स्थिरता में सुधार

हर सुबह 1 मिनट प्लैंकिंग समय के साथ संतुलन और स्थिरता में भी सुधार करता है। जिन लोगों की स्टेमिना कम होती है और जिनके शरीर में मांसपेशियों की कमजोरी होती है उनके लिए प्लैंक एक्सरसाइज करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। ऐसे में शरीर की स्थिरता को बनाए रखने के लिए और बाकी एक्सरसाइज के लिए एनर्जी पाने के लिए आपको ये एक्सरसाइज करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: प्लैंक और वॉल सिट एक्सरसाइज ब्लड प्रेशर कम करने में कर सकते हैं मदद: शोध

मांसपेशियों को सक्रिय करता है

यह सरल व्यायाम एक साथ कई मांसपेशियों को सक्रिय करता है, जिससे पूरे शरीर की ताकत बढ़ाने में मदद मिलती है। सुबह प्लैंक करने से आपका शरीर जागृत हो सकता है और दिन भर के लिए एकाग्रता में सुधार हो सकता है। आपको इसे रेगुलर करने के बाद महसूस कर सकते हैं कि आपके शरीर की एनर्जी हाई रहेगी और आप तमाम प्रकार की बीमारियों से बचे रहेंगे।

exercise

कैलोरी बर्न करने के साथ वेट बैलेंस करने में मददगार

जब आप नियमित रूप से प्लैंक एक्सरसाइज करते हैं तो यह कैलोरी जलाने और वजन प्रबंधन में भी सहायक होता है। इतना ही, जिन लोगों का वजन बढ़ा हुआ है और वेट लॉस करना है उनके लिए प्लैंक एक्सरसाइज बेहद फायदेमंद है। इससे आपके शरीर के हर मांसपेशी में गर्मी पैदा होती है और इस गर्मी से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। इससे आप आसानी से वेट लॉस कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Fat to fit: ''मोटापे के कारण मेरे पैर टेढ़े होने लगे थे...'' जानें वेट कंट्रोल करके ममता गुप्ता ने कैसे बदली अपनी जिंदगी

कोर स्ट्रेंथ की मजबूती बढ़ाने के साथ कमर दर्द में मददगार

1 मिनट प्लैंक एक्सरसाइज करने से गहरी कोर मांसपेशियों को आराम मिलता है जिससे चलने-फिरने के लिए एक ठोस आधार बनता है। यह पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करता है, जोड़ों को पहुंचता है। ये रीढ़ की हड्डी को तटस्थ स्थिति में रखने में मदद करता है, जिससे बैठने के कारण होने वाले कूबड़ को कम किया जा सकता है। मजबूत कोर और पीठ की मांसपेशियां रीढ़ की हड्डी को बेहतर सहारा प्रदान करती हैं, जिससे कमर में चोट लगने का खतरा कम होता है।

रोजाना प्लैंक करने से सहनशक्ति, अनुशासन और फिटनेस में सुधार हो सकता है। इसके लिए ज्यादा समय या उपकरण की आवश्यकता नहीं होती है। बस आपको अपनी फिटनेस रूटीन में इसे शामिल करना है और फॉलो करना है जिससे आपकी लाइफस्टाइल बेहतर होगी और आप कई बीमारियों से खुद को बचाए रख पाएंगे।

FAQ

  • 30 दिन की प्लैंकिंग क्या करेगी?

    30 दिनों तक रोजाना प्लैंकिंग करने से पेट की मांसपेशियां मजबूती मिलती है और पोश्चर में बहुत सुधार होता है। इसे नियमित रूप से करते रहें तो इससे आपको पीठ दर्द से राहत मिल सकती है और आराम महसूस करते हैं।
  • प्लैंक से पेट की चर्बी कम होती है?

    प्लैंक करने से पेट की चर्बी कम होती है क्योंकि इससे पेट की मांसपेशियों पर प्रेशर पड़ता है और फैट पिघलाने में मदद मिलती है। इससे पेट की चर्बी कम होने लगती है।
  • सुबह कितने बजे उठकर कसरत करनी चाहिए?

    सुबह कसरत करने का सबसे अच्छा समय है सुबह 7 से 9 जिसमें की शरीर का अपना एक अच्छा वॉर्मअप होता है।

Read Next

क्या 28 दिन की इनडोर वॉकिंग चैलेंज वास्तव में काम करती है? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 18, 2026 08:44 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 18, 2026 08:44 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 18, 2026 08:44 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Edwina Raj

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content