Sun Oct 25, 2026 | 05:27 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

रोज एक चम्मच शहद खाने से क्या होता है? खुद एक्सपर्ट ने बताया

1 Spoon of Honey a Day Benefits: रोजाना मात्र 1 चम्मच शहद का सेवन आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचा सकता है। कैसे? इस बारे में जानते हैं एक्सपर्ट की राय। साथ ही समझते हैं लाइफस्टाइल में इसे शामिल करने के फायदे।
रोज एक चम्मच शहद खाने से क्या होता है? खुद एक्सपर्ट ने बतायारोज एक चम्मच शहद खाने से क्या होता है? खुद एक्सपर्ट ने बताया

1 Spoon of Honey a Day Benefits: रोजाना 1 चम्मच शहद का सेवन हर मौसम आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। ऐसा इसलिए कि हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से बताते हैं कि शहद की अपनी कोई प्रकृति नहीं होती है और आप जिस चीज के साथ इसे खाएंगे यह उसकी प्रकृति को धारण कर लेती है। इसलिए इस न्यूट्रल प्रकृति वाले शहद का सेवन कर कोई कर सकता है और इसे अपनी लाइफस्टाइल में शामिल कर सकता है। इसके अलावा रोज मात्र 1 चम्मच शहद खाने के कई अन्य फायदे भी हैं, जानते हैं इनके बारे में एक्सपर्ट की राय।

रोज एक चम्मच शहद खाने से क्या होता है?

डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि रोजाना एक चम्मच शहद का सेवन आपके गले को साफ करने के साथ फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने में मददगार है। इसकी खास बात यह है कि यह पेट से लेकर शरीर की हड्डियों और स्किन तक के लिए बेहद फायदेमंद है, जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से

1. इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाएं रोज सुबह 1 चम्मच शहद

डॉ. श्रेय कहते हैं कि शहद में फेनोलिक एसिड और फ्लेवोनोइड्स जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह शरीर के इम्यून सेल्स को बढ़ावा देते हैं जिससे इम्यूनिटी बढ़ती है, शरीर के रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है और सर्दी-जुकाम जैसी मौसी बीमारियों से बचाव होता है। इसके अलावा जब आपकी इम्यूनिटी अच्छी रहती है तो आपका शरीर किसी भी बीमारी से लड़कर आसानी से रिकवर कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम से कैसे बचें? डॉक्टर से लें ये खास टिप्स

2. बल वर्धक है शहद

अगर आप अपने शरीर का बल बढ़ाना चाहते हैं यानी मांसपेसियों और टिशूज को हेल्दी रखना चाहते हैं, आप चाहते हैं कि आपकी हड्डियों को मजबूती मिले तो आप शहद का सेवन कर सकते हैं। शहद में मौजूद ग्लूकोज और फ्रुक्टोज का प्राकृतिक मिश्रण ऊर्जा को धीरे-धीरे रिलीज करता है। कई लोग महसूस करते हैं कि इससे ऊर्जा का स्तर अधिक स्थिर रहता है और दिनभर में आपके शरीर में एनर्जी का लेवल हाई रहता है। दोपहर के समय थकान या सुस्ती कम महसूस होती है।

3. कफ शामक है शहद

डॉ. श्रेय कहते हैं कि रोजाना 1 चम्मच शहद का सेवम आपके गले को साफ करने के साथ कफ कम करने में मददगार साबित हो सकती है। यह आपके फेफड़ों के लिए आरामदेह है और कफ को रोकने में मददगार है। जिन लोगों को सर्दियों में सर्दी-जुकाम की समस्या होती है उनके लिए शहद का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। साथ ही जिन लोगों के खराश रहती है उनके लिए भी शहद का सेवन काफी फायदेमंद है।

013013

4. स्किन के लिए फायदेमंद

अगर आप शहद में गुलाब की कुछ पत्तियों को मिलाकर चबाकर खाते हैं तो इससे आपके स्किन की चमक बढ़ सकती है। आपने ध्यान न दिया हो, लेकिन यह तरीका आपकी स्किन को डिटॉक्स करने के साथ इसे अंदर साफ और सुंदर बनाने में मददगार है। इस प्रकार से रेगुलर शहद खाना ग्लोइंग स्किन पाने में मददगार है। इससे एक्ने की समस्या मे कमी आती है, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है जिससे एजिंग के लक्षणों जैसे फाइन लाइन्सऔर रिंकल्स में कमी आती है।

इसे भी पढ़ें: बच्चे को सर्दी-जुकाम होने पर इन 5 बातों का रखें ध्यान, घर में नहीं फैलेगा इंफेक्शन का खतरा

5. बच्चों के लिए फायदेमंद है शहद

डॉ. श्रेय कहते हैं कि अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चों की इम्यूनिटी अच्छी रहे तो आपको शहद का सेवन करना चाहिए। रोजाना 1 चम्मच शहद खिलाना उनकी इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ एनर्जी लेवल को हाई रखने में मददगार है। साथ ही बच्चे मौसमी बीमारियों के शिकार नहीं होते और बचपन से ही उनकी रिकवरी की क्षमता अच्छी होती है। Nutrients Journal में प्रकाशित इस स्टडी में बताया गया है कि शहद के सेवन से बच्चों में ऊपरी श्वसन तंत्र के संक्रमण (URTI) के कारण होने वाली रात की खांसी की आवृत्ति और तीव्रता में कमी आई तथा नींद की गुणवत्ता में सुधार हुआ।

निष्कर्ष:

अंत में डॉ. श्रेय कहते हैं कि बच्चे हो या बड़े, सबके लिए शहद का सेवन काफी कारगर है। इसकी कोई प्रकृति नहीं है इसलिए सर्दी-जुकाम में आप इसे काली मिर्च और लहसुन के सा ले सकते हैं जो शरीर की गर्मी बढ़ता है। ठंडे गुणों के लिए आप इसे गुलाब की पत्तियों, इलायची और वंशलोचन के साथ ले सकते हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए आप इसे गुनगुने पानी में मिलाकर पी सकते हैं और पेट साफ करने के लिए आप इसे दूध में डालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। कुछ मिलाकर यह सब के लिए फायदेमंद है लेकिन ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से बचें। इसके अलावा कोशिश करें कि शुद्ध और असली शहद का ही सेवन करें और बाजार मे मिलने वाले मिलावटी शहद से दूरी बनाएं।

FAQ

  • चेहरे पर शहद लगाने से क्या होता है?

    चेहरे पर शहद लगाने से स्किन में झुर्रियां नहीं होती और एक्ने की समस्या में भी कमी आ सकती है। इसके अलावा सनबर्न और घाव से भी राहत मिलती है।
  • मर्दाना ताकत के लिए शहद कैसे खाएं?

    मर्दाना ताकत के लिए आप शहद को सोने से पहले 1 गिलास गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं।

Read Next

→ घंटों बैठे रहने से कमर अकड़ जाती है? इन 9 आयुर्वेद‍िक उपायों से पाएं राहत

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 25, 2026 16:00 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma