Wed Sep 30, 2026 | 06:36 PM IST

Medically Reviewed by Dr Brunda M S , Internal Medicine

बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम से कैसे बचें? डॉक्टर से लें ये खास टिप्स

मौसम बदलने के साथ सर्दी-जुकाम की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में इससे बचाव के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट को सही रखने के साथ इन इम्यूनिटी बूस्टर टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम से कैसे बचें? डॉक्टर से लें ये खास टिप्सबदलते मौसम में सर्दी-जुकाम से कैसे बचें? डॉक्टर से लें ये खास टिप्स

बदलते मौसम में सेहत से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं और सर्दी-जुकाम परेशान करने लगती है। इसका सिर्फ एक कारण कमजोर इम्यूनिटी नहीं है बल्कि, अन्य कारण भी हैं जिनके बारे में हमें Dr. Brunda M S, Sr. Consultant - Internal Medicine, Aster CMI Hospital, Bangalore ने बताया। इसके अलावा डॉक्टर ने कुछ टिप्स भी शेयर किए हैं जो कि बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम से बचाव में आपकी मदद कर सकते हैं, क्या हैं ये? जानते हैं विस्तार से। पर सबसे पहले जान लेते हैं बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखना क्यों जरूरी है?

बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखना क्यों जरूरी है?

Dr. Brunda कहती हैं कि मौसम बदलने के साथ सांस से जुड़े इन्फेक्शन बढ़ सकते हैं, लेकिन कुछ आसान सावधानियां बरतकर इनके जोखिम को कम किया जा सकता है। सबसे जरूरी कदमों में से एक है हाथों की अच्छी सफाई। सबसे पहले तो

  • नियमित रूप से साबुन और पानी से हाथ धोएं, खासकर भीड़-भाड़ वाली जगहों से लौटने के बाद।
  •  कुछ भी खाने से पहले और खांसने या छींकने के बाद हाथों की सफाई जरूर करें।
  •  बिना धुले हाथों से अपनी आंखों, नाक या मुंह को न छूने की कोशिश न करें।
  • सांस से जुड़े वायरस तब फैल सकते हैं जब कोई संक्रमित व्यक्ति खांसता, छींकता या बात करता है, इसलिए बंद जगहों पर अच्छी हवा-आवाजाही (वेंटिलेशन) बनाए रखने से भी इनके संपर्क में आने का खतरा कम हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: बार-बार सांस फूलना किन बीमारियों का संकेत है? डॉक्‍टर से जानें

सर्दी-जुकाम से बचने के लिए प्रभावी घरेलू उपाय

डॉक्टर कहती हैं कि सर्दी-जुकाम से बचने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं जिसमें कि सबसे पहले तो आपको अपनी डाइट सही करनी चाहिए जिसके लिए

  • अपनी डाइट में हर्ब्स और इम्यूनिटी बूस्टर मसालों को शामिल करें जैसे हल्दी, काली मिर्च और पिपली।
  • डाइट में अदरक को शामिल करें जो कि एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है और इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है।
  • आप इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए च्यवनप्राश खा सकते हैं जो कि बदलते मौसम में आपको सर्दी-जुकाम से बचाव में मददगार है।
  • आप विटामिन सी से भरपूर आंवला खा सकते हैं जो कि इम्यूनिटी बढ़ाने में बेहद कारगर है।

1 (26)1 (26)

टीकाकरण है जरूरी

डॉक्टर कहती हैं कि सर्दी-जुकाम में टीकाकरण बचाव का एक और जरूरी तरीका है, खासकर इन्फ्लूएंजा और कोविड के लिए यह व्यक्ति के जोखिम और मौजूदा मेडिकल सलाह पर निर्भर करता है। जिन लोगों को गंभीर बीमारी का ज्यादा खतरा है जैसे-

  • बुज़ुर्ग
  • गर्भवती महिलाएं
  • पुरानी बीमारियों से जूझ रहे लोग

ऐसे लोगों को डॉक्टर से सही टीकाकरण के बारे में बात करनी चाहिए। जो लोग साफ तौर पर बीमार दिख रहे हों, उनके नजदीक जाने से बचना और खुद बीमार होने पर घर पर रहना भी फायदेमंद है। जब सांस से जुड़ी बीमारियां तेजी से फैल रही हों, तो भीड़-भाड वाली बंद जगहों पर अच्छी तरह फिट होने वाला मास्क पहनने से सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: एलर्जी ब्रोंकाइटिस में क्या खाना चाहिए? खुद डॉक्टर से जानें

The Centers for Disease Control and Prevention के अनुसार 6 महीने और उससे ज़्यादा उम्र के सभी लोगों के लिए हर साल वैक्सीन लगवाने की सलाह देता है और बेहतर होगा कि यह अक्टूबर के आखिर तक लगवा ली जाए।

जीवनशैली में बदलाव: बदलते मौसम का सामना करने के लिए
रोजाना की आदतें भी मायने रखती हैं। Dr. Brunda कहती हैं कि भरपूर नींद लें क्योंकि इससे हमारी इम्यूनिटी जुड़ी हुई है। जब आप अच्छी नींद सोते हैं तो इम्यूनिटी बढ़ती है और शरीर संक्रामक बीमारियों का शिकार नहीं होता जैसे बदलते मौसम में इंफ्लुएंजा। इसके अलावा

  • संतुलित आहार लें जिसमें सब्जियां, फल, साबुत अनाज और पर्याप्त प्रोटीन हो।
  • शारीरिक रूप से सक्रिय रहें और खुद को हाइड्रेटेड रखें।

निष्कर्ष:

अंत में Dr. Brunda कहती हैं कि जब तक कोई खास पोषक तत्वों की कमी या मेडिकल कारण न हो, तब तक कई तरह के सप्लीमेंट या इम्यूनिटी बूस्टर सप्लीमेंट्स लेने की जरूरत नहीं है। सामान्य सर्दी-ज़ुकाम या फ्लू के लिए एंटीबायोटिक्स नहीं लेनी चाहिए, जब तक कि डॉक्टर बैक्टीरियल इंफेक्शन की पहचान न करे क्योंकि एंटीबायोटिक्स वायरस पर असर नहीं करतीं। अगर सांस लेने में तकलीफ हो, लगातार तेज बुखार रहे, सीने में दर्द हो, बहुत ज़्यादा कमज़ोरी महसूस हो या लक्षण ठीक होने के बजाय और बिगड़ते जाएं, तो डॉक्टर से सलाह लें।

FAQ

  • सर्दी जुकाम में नाक बंद हो जाए तो क्या करें?

    सर्दी जुकाम में नाक बंद हो जाए तो आपको भाप लेना चाहिए जो कि नेसल पैसेज को खोलने के साथ आपको रिलैक्स महसूस कराता है।
  • क्या केला खाने से जुकाम बढ़ता है?

    सर्दी जुकाम में आप केला खा सकते हैं जो कि कफ को बढ़ा सकता है। ये ठंडी प्रकृति वाला होता है जिससे जुकाम खांसी की समस्या बढ़ सकती है।

Read Next

→ एलर्जी ब्रोंकाइटिस में क्या खाना चाहिए? खुद डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 30, 2026 17:13 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Brunda M S