Mon Oct 19, 2026 | 12:55 AM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

बदलते मौसम में काली मिर्च का सेवन करने के फायदे और इसका सेवन कैसे करें? डॉक्टर से जानें

बदलते मौसम में काली मिर्च का सेवन इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने और कई बीमारियों से बचाने में सहायक है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में और सावधानी के साथ करना चाहिए।
बदलते मौसम में काली मिर्च का सेवन करने के फायदे और इसका सेवन कैसे करें? डॉक्टर से जानेंबदलते मौसम में काली मिर्च का सेवन करने के फायदे और इसका सेवन कैसे करें? डॉक्टर से जानें

मौसम में बदलाव होने पर कई लोगों को इम्यूनिटी के कमजोर होने और बीमार पड़ने जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे में बीमार पड़ने से बचने के लिए अक्सर लोग घर पर रखें औषधीय गुणों से भरपूर कई मसालों का इस्तेमाल करते हैं, जिनमें काली मिर्च एक है। इसमें बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसको डाइट में शामिल करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। आइए इस बारे में मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानें।

काली मिर्च का सेवन करने के फायदे

डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, काली मिर्च में पिपेरिन नामक कंपाउंड होता है। इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को दुरुस्त करने में और कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिल सकती है।

1. इम्यूनिटी बूस्ट करे

काली मिर्च में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, मौसमी बीमारियों से बचाव करने और वायरल इंफेक्शन से बचाव करने में मदद मिलती है।

2. बंद नाक से राहत दे

सर्दी-जुकाम या बंद नाक जैसी समस्याओं से राहत के लिए काली मिर्च वाली चाय या सूप का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं, जो गले की खराश को कम करने, बलगम को पतला करके बाहर निकालने और श्वसन तंत्र को दुरुस्त करने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्या काली मिर्च खाने से शुगर क्रेव‍िंग कंट्रोल होती है? एक्‍सपर्ट से जानें

3. पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर करे

काली मिर्च में पिपेरिन नामक कंपाउंड होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर करने में कुछ हद तक मदद मिल सकती है, लेकिन ध्यान रहे, दवाइयों का सेवन करने के दौरान इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के साथ ही करें।

4. शरीर को गर्म रखे

काली मिर्च की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर को अंदर से गर्मी देने और मौसम के तापमान में बदलाव होने पर शरीर का बीमारियों से बचाव करने में मदद मिल सकती है।

health benefits of consuming black pepper during changing weather and how to use it 1health benefits of consuming black pepper during changing weather and how to use it 1

5. पाचन को दुरुस्त करे

मौसम में बदलाव के साथ कई लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में काली मिर्च का सेवन करने से पाचन एंजाइम्स को बेहतर करने और पाचन को दुरुस्त करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इससे एसिडिटी, ब्लोटिंग और पेट में भारीपन की समस्या से राहत मिल सकती है।

क्या कहती है स्टडी?

साल 2021 में Journal of Pharmaceutical Research International में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, काली मिर्च में पाइपरडार्डिन और पाइपरैनिन जैसे बायोलॉजिकली एक्टिव कंपाउंड होते हैं। इसका सेवन करने से इंफेक्शन से बचाव करने, इम्यूनिटी को बेहतर करने, सेल्स के नुकसान से बचाव करने, गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने, पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड (HCL) के निर्माण को बढ़ावा देने और पोषक तत्वों के अवशोषण में सुधार करने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: फेफड़ों में कफ जम जाए तो पिएं काली मिर्च का काढ़ा, एक्सपर्ट ने बताया क्यों है फायदेमंद?

काली मिर्च का सेवन करने का सही तरीका

डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, मौसम में बदलाव के बाद बीमारियों से बचने और स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए काली मिर्च का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

  • चुटकी भर काली मिर्च पाउडर को शहद में मिलाकर खाएं।
  • हल्दी वाले दूध में काली मिर्च मिलाएं।
  • काली मिर्च को चाय या काढ़े में मिलाकर पिएं।
  • दाल, सब्जियों या सलाद में काली मिर्च पाउडर को डालकर खाएं।

किन लोगों को काली मिर्च खाते समय सावधानी रखनी चाहिए?

डॉ. किरण का कहना है, काली मिर्च का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन कुछ लोगों को इसका सेवन करते समय सावधान रहना चाहिए।

  • अधिक एसिडिटी या सीने में जलन की समस्या
  • पेट के सेंसिटिव होने
  • पेट दर्द
  • दवाइयों का सेवन करने के दौरान
  • एलर्जी होने

डॉक्टर से सलाह कब लें?

हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाने और हेल्दी डाइट लेने के बाद भी बार-बार इंफेक्शन होने या स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी होती है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

निष्कर्ष

काली मिर्च का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, इंफेक्शन से बचाव करने, बंद नाक से राहत देने, पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर करने, शरीर को गर्म रखने और पाचन को दुरुस्त करने में मदद मिल सकती है। इसका सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है।

ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। इसके अलावा, इससे किसी भी तरह की एलर्जी होने, पेट दर्द, दवाइयों का सेवन करने वाले, पित्त प्रकृति वाले लोगों, पेट के सेंसिटिव होने, सीने में जलन और ज्यादा एसिडिटी की समस्या से परेशान लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • काली मिर्च कब नहीं खानी चाहिए?

    प्रेग्नेंसी, ब्रेस्टफीडिंग, पित्त प्रकृति वाले लोगों, पेट में अल्सर, एसिडिटी, गैस्ट्राइटिस, सांस लेने में परेशानी और कुछ दवाइयों का सेवन करने के दौरान इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
  • बदलते मौसम में स्वास्थ्य की देखभाल कैसे करें?

    बदलते मौसम में स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए विटामिन सी से युक्त फूड्स खाएं, पर्याप्त पानी पिएं, साफ-सफाई का ध्यान रखें, नियमित एक्सरसाइज करें, योग करें, भरपूर नींद लें और सही कपड़े पहनें।

Read Next

→ जीरा पानी रोज पीना चाहिए या नहीं? जानें आयुर्वेद क्या कहता है

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 18, 2026 23:56 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Oct 18, 2026 23:56 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta