भारतीय रसोई में जीरे का इस्तेमाल मसाले के तौर पर किया जाता है, हालांकि, आयुर्वेद के अनुसार खाली पेट जीरे के पानी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसके पानी का रोज सेवन किया जा सकता है या नहीं? यह सवाल कई लोगों के मन में आता है। आइए इस बारे में मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानें।
रोज जीरा पानी पीना स्वास्थ्य के लिए सेफ है?
डॉ. किरण गुप्ता बताती हैं कि जीरे के पानी का सेवन रोज खाली पेट किया जा सकता है, लेकिन इसका सेवन 2-3 हफ्ते यानी 15 से 20 दिनों तक ही करना चाहिए। जीरे के पानी की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए और लंबे समय तक नहीं करना चाहिए।
जीरे के पानी का सेवन करने के फायदे
डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, जीरे के पानी में अच्छी मात्रा में आयरन, फाइबर, विटामिन ए, सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। इसका खाली पेट सेवन करने से पाचन को दुरुस्त रखने, वजन को नियंत्रित करने, शरीर को हाइड्रेटेड करने, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, स्किन को हेल्दी रखने, सूजन कम करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, खून की कमी को दूर करने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिल सकती है।
साल 2025 में Bioinformation में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, जीरे का पानी पीने से भूख से जुड़ी समस्याओं (जैसे कम भूख लगना या पाचन गड़बड़ होना) में काफी राहत मिल सकती है।
1. पाचन में सुधार करे
जीरे के पानी का सेवन करने से पाचन के लिए जरूरी एंजाइम्स को एक्टिव करने और पाचन प्रक्रिया को बेहतर करने में मदद मिलती है। इससे गैस, एसिडिटी, अपच, पेट दर्द, ब्लोटिंग और कब्ज की समस्या से राहत देने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: क्या रोजाना जीरा पानी पीने से वाकई डाइजेशन बेहतर होता है? जानें सच्चाई
2. वजन को नियंत्रित करे
जीरे के पानी में मौजूद थर्मोजेनिक गुण पाचन के लिए फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म को तेज करने और भूख को नियंत्रित करने में मदद मिलती है, जिससे फैट बर्न करने और वजन कम करने में मदद मिलती है।
3. इम्यूनिटी को बूस्ट करे
जीरा पानी में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, इंफेक्शन से बचाव करने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।
is drinking jeera water daily good for health or not 1 (1)
4. खून की कमी को दूर करे
जीरे में अच्छी मात्रा में आयरन होता है। इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बेहतर करने, खून की कमी को दूर करने, थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इससे शरीर हाइड्रेट भी रहता है।
5. स्किन को हेल्दी रखे
जीरे के पानी का सेवन करने से शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इसका सेवन करने से स्किन को साफ करने, मुंहासों और दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिलती है
6. ब्लड शुगर को नियंत्रित करे
जीरे के पानी में फाइबर होता है। इसका सेवन करने शरीर में इंसुलिन के स्तर में सुधार करने और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, इससे ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने में रोकने में भी मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट पिएं जीरा-अजवाइन का पानी, एक्सपर्ट से जानें फायदे
7. सूजन कम करे
जीरे के पानी में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने, शरीर की सूजन को कम करने, हार्ट को हेल्दी रखने और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में मदद मिल सकती है।
जीरा पानी का सेवन किसे नहीं करना चाहिए?
डॉ. किरण के अनुसार, कुछ लोगों को जीरे के पानी का सेवन करने से बचना चाहिए।
- अधिक एसिडिटी या सीने में जलन
- लो ब्लड शुगर की समस्या
- लो ब्लड प्रेशर
- लिवर या किडनी की समस्या
- पीरियड्स के दौरान अधिक ब्लीडिंग होने
- पाचन में गड़बड़ी होने
- पित्त दोष की अधिकता वाले लोगों
- प्रेग्नेंसी के दौरान और ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं
- पेट में अल्सर
निष्कर्ष
जीरे के पानी का सेवन 2-3 हफ्तों तक किया जा सकता है। इसकी तासीर गर्म होती है। इसका सेवन पाचन में सुधार करने, वजन को नियंत्रित रखने, इम्यूनिटी को बेहतर करने, स्किन को हेल्दी रखने, खून की कमी को दूर करने, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, शरीर को डिटॉक्स करने और सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
ध्यान रहे, हाई एसिडिटी, पित्त दोष का स्तर अधिक होने, पेट में अल्सर, ज्यादा ब्लीडिंग होने या लिवर, किडनी की समस्या, लो ब्लड प्रेशर या ब्लड शुगर जैसी स्वास्थ्य समस्याओं में इसका सेवन करने से बचना चाहिए। ध्यान रहे, स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
जीरे का पानी पीने के फायदे क्या हैं?
खाली पेट जीरा पानी का सेवन करने से पाचन तंत्र को दुरुस्त करने, वजन कम करने, शरीर को डिटॉक्स करने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, स्किन को हेल्दी रखने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है।जीरा पानी का सेवन कब नहीं करना चाहिए?
एसिडिटी, पेट में अल्सर, पित्त प्रकृति वाले लोग, प्रेग्नेंसी, ब्रेस्टफीडिंग, लो ब्लड शुगर, ब्लड शुगर की दवाइयों का सेवन करने और लो ब्लड प्रेशर जैसी स्थितियों में लोगों को जीरा पानी का सेवन करने से बचना चाहिए।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 18, 2026 22:12 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Kiran Gupta
-1792341035043.webp)