अक्सर लोगों को सुबह के समय गुनगुना पानी पीने की सलाह दी जाती है। इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद माना जाता है। दिन की शुरुआत अगर एक गिलास गुनगुने पानी के साथ की जाए, तो यह न सिर्फ आपके शरीर को फ्रेश महसूस कराता है, बल्कि सेहत को कई अन्य लाभ मिलते हैं। सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना एक ऐसी छोटी सी आदत है, जो आपके पूरे दिन की एनर्जी और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकता है। ऐसे में आइए Dr. Aravinda S N, Lead Consultant - Internal Medicine, Aster RV Hospital, Bengaluru से जानें।
खाली पेट गुनगुना पानी पीने के 5 फायदे
डॉ. अरविंद के अनुसार, सुबह उठने के बाद गुनगुना पानी पीना एक आम आदत है। इससे शरीर में पानी की कमी पूरी होती है (हाइड्रेशन), लेकिन यह समझना जरूरी है कि गुनगुना पानी कोई खास डिटॉक्स ड्रिंक या बीमारी का इलाज नहीं है। इसके ज्यादातर फायदे पानी के तापमान से नहीं, बल्कि पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से मिलते हैं।
इससे शरीर को हाइड्रेट रखने, मल त्याग में मदद, भूख कंट्रोल करने, पाचन तंत्र को दुरुस्त करने और पानी की कमी से बचाव करने में मदद मिलती है।
1. शरीर को फिर से हाइड्रेट करे
कई घंटों तक बिना पानी पिएं सोने के बाद, सुबह पानी पीने से शरीर में पानी की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। पर्याप्त हाइड्रेशन से नॉर्मल ब्लड सर्कुलेशन, शरीर का तापमान सही रखने और अलग-अलग अंगों को काम करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: तपती गर्मी में दिनभर कैसे रहें हाइड्रेटेड? अपनाएं डाइटिशियन के ये असरदार तरीके
2. मल त्याग को बेहतर करने में सहायक
पानी पीने से पाचन तंत्र में पानी का सही स्तर बनाए रखने में मदद मिल सकती है और कुछ लोगों के लिए मल त्याग आसान हो सकता है, खासकर तब जब व्यक्ति को कब्ज की समस्या कम पानी पीने की वजह से हो। सुबह-सुबह गुनगुना पानी पीने से आराम मिलता है।
benefits of drinking lukewarm water on an empty stomach in the morning 1
3. पाचन तंत्र को दुरुस्त करे
पाचन प्रक्रिया के लिए पानी जरूरी है। सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से पाचन तंत्र दिनभर के लिए तैयार हो सकता है। जिससे मेटाबॉलिज्म और पाचन प्रक्रिया को बेहतर करने में मदद मिलती है। पाचन तंत्र पूरे दिन दुरुस्त रहता है।
4. भूख को कंट्रोल करें
नाश्ते से पहले पानी पीने से कुछ लोगों को पेट भरा हुआ महसूस हो सकता है। इससे उन्हें तुरंत ज्यादा कैलोरी वाले खाने की चीजें खाने से बचने में मदद मिल सकती है, हालांकि पानी को हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त नाश्ते की जगह इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।
5. हेल्दी हाइड्रेशन रूटीन बना रहता है
सुबह खाली पेट गुनगुना पानी का सबसे बड़ा फायदा बिहेवियर से जुड़ा है। दिन की शुरुआत पानी से करने पर पूरे दिन शरीर में पानी की सही मात्रा बनाए रखना आसान हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: ज्यादा पानी पीने की आदत दे सकती है ये 5 परेशानियां, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें एक दिन में कितना पानी है सही
क्या कहती है स्टडी?
European Journal of Pharmaceutical And Medical Research में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, सुबह के समय खाली पेट गुनगुना पानी पीने से पाचन तंत्र को साफ करने, कब्ज की समस्या से राहत देने, मल त्याग को बेहतर करने, दर्द से राहत देने, मांसपेशियों को रिलैक्स करने, पीरियड्स के दर्द को कम करने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद मिलती है।
क्या सिर्फ गुनगुना पानी है जरूरी?
डॉ. अरविंद कहते हैं, "खासतौर पर खाली पेट ही पानी पीने की कोई जरूरत नहीं है और कमरे के तापमान या नॉर्मल पानी से भी शरीर को अच्छी तरह हाइड्रेट किया जा सकता है। लोगों को अपनी पसंद के तापमान वाला पानी चुनना चाहिए और पूरे दिन शरीर में पानी की सही मात्रा बनाए रखने पर ध्यान देना चाहिए।"
निष्कर्ष
खाली पेट गुनगुना पानी पीने से शरीर को दोबारा से हाइड्रेट करने, मल त्याग की प्रक्रिया को बेहतर करने, पाचन तंत्र को बेहतर करने, भूख को कंट्रोल करने और हाइड्रेशन रूटीन को बनाए रखने में मदद मिलती है। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है।
All Images Credit- Freepik
FAQ
गुनगुना पानी कब पीना चाहिए?
गुनगुने पानी का सेवन सुबह खाली पेट और रात को सोने से पहले पीना फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने, स्किन को हेल्दी रखे, थकान, कमजोरी और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।पेट की चर्बी कम करने के लिए सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए?
पेट की चर्बी को कम करने के लिए सुबह के समय गुनगुने पानी या नींबू पानी या जीरे का पानी या मेथी दाने का पानी पिएं, प्रोटीन और फाइबर से युक्त नाश्ता खाएं या हल्का फल खाएं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 27, 2026 12:42 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr. Aravinda S N
