आज के समय में ज्यादातर लोग मोटापे की समस्या से परेशान रहते हैं। इसको कम करने के लिए अक्सर लोग गुनगुना पानी पीने और नींबू पानी पीने जैसे उपायों को अपनाते हैं, लेकिन वजन कम करने के लिए इन दोनों ड्रिंक्स में कौन सी ड्रिंक ज्यादा फायदेमंद है? आइए इस बारे में Ms. Aditi Prasad Apte, Senior - Clinical Nutritionist, Aster RV Hospital, Bengaluru और जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानें।
वजन कम करने के लिए नींबू पानी या गुनगुना पानी
क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट अदिति प्रसाद के अनुसार, "न तो गुनगुने पानी और न ही नींबू पानी में फैट बर्न करने का कोई खास असर होता है। सुबह पानी पीने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है (हाइड्रेशन), लेकिन पानी का तापमान यह तय नहीं करता कि कोई व्यक्ति कितना बॉडी फैट कम करेगा।"
डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, "गुनगुना पानी और नींबू पानी दोनों ही शरीर को हाइड्रेट रखने और पाचन को दुरुस्त रखने में फायदेमंद हो सकते हैं, लेकिन सिर्फ इसका सेवन करने से वजन कम नहीं हो सकता है। वजन कम करने के लिए हेल्दी डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना जरूरी है।"
इसे भी पढ़ें: क्या वजन कम करने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज काफी है? डाइट और फिजिकल एक्टिविटी का सही बैलेंस समझें
वजन कम करने के लिए नींबू पानी
क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट अदिति प्रसाद के अनुसार, नींबू पानी असल में पानी और नींबू का रस होता है। नींबू से थोड़ी मात्रा में विटामिन सी मिलता है और यह पानी को ज्यादा अपिलिंग बना सकता है, जिससे लोग इसे ज्यादा पी सकते हैं। हालांकि, नींबू मिलाने से शरीर में बहुत ज्यादा फैट बर्न नहीं होता है। इस बात का कोई ठोस सबूत नहीं है कि नींबू पानी शरीर को डिटॉक्स करता है या पेट की चर्बी कम करता है।
lukewarm water vs lemon water in morning which is better for weight loss 1
वजन कम करने के लिए गुनगुना पानी
क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट अदिति प्रसाद का कहना है, गुनगुना पानी आरामदायक हो सकता है और कुछ लोगों को, खासकर सुबह-सुबह, यह ज्यादा पसंद आ सकता है, लेकिन कमरे के तापमान वाले या ठंडे पानी की तुलना में गुनगुने पानी से वजन कम करने का कोई खास फायदा नहीं होता है।
क्या कहती है स्टडी?
गुनगुना या नींबू पानी पीने से वजन कम होने का दावा नहीं मिलता है, लेकिन साल 2015 में Nutrition Research जर्नल के अनुसार, वजन कम करने के लिए लेमन डिटॉक्स प्रोग्राम असरदार हो सकता है।
यह एक बहुत कम कैलोरी वाली डाइट है, जिसमें 7 दिनों तक नींबू का रस और ऑर्गेनिक मैपल व पाम सिरप का मिश्रण लिया जाता है। स्टडी के अनुसार, इस प्रोग्राम को अपनाने से शरीर का वजन, बॉडी मास इंडेक्स, बॉडी फैट प्रतिशत और कमर-हिप रेशियो में कमी हो सकती है।
खाली पेट पानी पीने से क्या होता है?
न्यूट्रिशनिस्ट अदिति प्रसाद कहती हैं, नाश्ते से पहले पानी पीने का एक फायदा यह है कि इससे कुछ समय के लिए पेट भरा हुआ महसूस हो सकता है और कुछ लोग खाने के दौरान कम खाना खा सकते हैं। ज्यादा असर पूरे दिन पानी पीने और खाने-पीने की आदतों से होता है, न कि सुबह किसी खास ड्रिंक को पीने से।
इसे भी पढ़ें: Walking vs Cycling: वजन घटाने में क्या है ज्यादा असरदार? डायटिशियन से समझें
वजन कम करने के लिए क्या करें?
न्यूट्रिशनिस्ट अदिति प्रसाद बताती हैं, वजन को कंट्रोल में रखने के लिए सादा पानी, चाहे वह गुनगुना हो, कमरे के तापमान पर हो या ठंडा काफी है। अगर आपको नींबू पसंद है, तो स्वाद के लिए आप इसे मिला सकते हैं, लेकिन बेहतर होगा कि इसमें चीनी या शहद न डालें। लंबे समय तक वजन कम रखने के लिए सुबह की किसी एक ड्रिंक के बजाय कुछ अन्य बातों पर ध्यान देना भी जरूरी है। जैसे-
- पूरे दिन में ली जाने वाली कैलोरी।
- सही मात्रा में प्रोटीन और फाइबर युक्त फूड लेने।
- नियमित रूप से फिजिकल एक्टिविटी करना।
- पूरी नींद लेना।
वजन कम करने के लिए लंबे समय तक खान-पान की आदतों पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी है।
डॉक्टर से सलाह कब लें?
नियमित रूप से मेहनत करने के बाद भी वजन कम न होने या अचानक से वजन कम करने पर व्यक्ति को तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। ये समस्या स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के कारण हो सकती है।
निष्कर्ष
वजन कम करने के लिए सादा गुनगुना पानी और नींबू पानी दोनों ही सीधे तौर पर फैट बर्न नहीं करते है। पानी का तापमान या नींबू मिलाने से शरीर का वजन या चर्बी अपने आप कम नहीं होती है।
सुबह पानी पीने से शरीर हाइड्रेट होता है और पेट कुछ समय के लिए भरा हुआ महसूस होता है, जिससे लोग कम खाते हैं। नींबू पानी से विटामिन सी मिलता है और स्वाद बेहतर होता है। हालांकि, लंबी समय में वजन नियंत्रित रखने के लिए सही कैलोरी इंटेक, प्रोटीन-फाइबर युक्त डाइट, नियमित एक्सरसाइज और पूरी नींद पर ध्यान देना जरूरी है। इसके अलावा, स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
वजन कम करने के लिए क्या करें?
वजन कम करने के लिए प्रोटीन और फाइबर जैसे पोषक तत्वों से युक्त बैलेंस डाइट लें, नियमित रूप से फिजिकल एक्टिविटीज करें, पर्याप्त नींद लें, दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करें।वजन कम करने के लिए क्या खाना चाहिए?
वजन कम करने के लिए नियमित रूप से प्रोटीन, फाइबर हेल्दी फैट्स और प्रोबायोटिक्स से युक्त मूंग दाल चीला, पोहा, दलिया, सब्जियां, फल, साबुत अनाज, दही, छाछ और ड्राई फ्रूट्स को डाइट में शामिल करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 03, 2026 16:43 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain
