Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

नींबू के छिलके को उबालकर उसमें शहद मिलाकर पीने के फायदे, एक्सपर्ट से जानें

नींबू के छिलके को पानी में उबालकर उसमें शहद मिलका इसका सेवन करने से स्वास्थ्य में सुधार करने और हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है। आइए लेख में जानें - 

Benefits Of Drinking Boiling Lemon Peel Water With Honey In Hindi: आज के समय में बहुत से लोग वजन बढ़ने और पाचन से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में वजन कम करने के लिए अक्सर लोगों को गुनगुने पानी में नींबू के रस को डालकर पीने की सलाह दी जाती है। इसका सेवन करने से शरीर को नेचुरल रूप से डिटॉक्स करने, पाचन को दुरुस्त करने, वजन कम करने और स्किन को हेल्दी रखने जैसे कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, लेकिन न सिर्फ नींबू पानी बल्कि नींबू के छिलके भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। ऐसे में इनको पानी में उबालकर इसके पानी में शहद मिलाकर पीना भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें नींबू के छिलके को पानी में उबालकर इसमें शहद मिलाकर पीने से क्या फायदे होते हैं?

नींबू के छिलके को उबालकर और शहद मिलाकर पीने के फायदे - Benefits Of Boiling Lemon Peel And Drinking It With Honey In Hindi

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, नींबू के छिलके में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। नींबू के छिलके को उबालकर इसमें शहद को मिलाकर इसका सेवन करने से स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।

इम्यूनिटी बूस्ट करे

नींबू के छिलके में अच्छी मात्रा में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसके पानी में शहद को मिलाकर पीने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, इंफेक्शन से बचाव करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: क्या हल्दी का पानी गर्म नींबू पानी से ज्यादा बेहतर होता है? एक्सपर्ट से जानें

boiling lemon peel water with honey benefits in hindi 01 (5)

पाचन में सुधार करे

नींबू के छिलके के पानी में शहद को मिलाकर इसका सेवन करने से पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, अपच की समस्या से राहत देने और गट के स्वस्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।

मेटाबॉलिज्म में सुधार करे

नींबू के छिलके के पानी में शहद को मिलाकर इसका सेवन करने से पाचन में सुधार करने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने, फैट को तेजी से बर्न करने और वजन कम करने में मदद मिलती है।

शरीर को डिटॉक्स करे

नींबू के छिलके और शहद के पानी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर को नेचुरल रूप से डिटॉक्स करने और शरीर के टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- क्या दांतों के इनेमल को गला सकता है नींबू पानी? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

गले की खराश को कम करे

नींबू के छिलके और शहद के पानी में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। इसका सेवन करने से गले की खराश और खांसी को कम करने और श्वसन तंत्र में सुधार करने में मदद मिलती है।

स्किन को हेल्दी बनाए

नींबू के छिलके और शहद के पानी में मौजूद विटामिन सी स्किन में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देने, फाइन लाइन्स और झुर्रियों जैसे एजिंग के लक्षणों को कम करने और इनसे बचाव करने, त्वचा में निखार लाने, स्किन को हाइड्रेट रखने और त्वचा से जुड़ी अन्य समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • रोज नींबू पानी पीने से क्या होता है?

    नींबू पानी में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, थकान को दूर करने, बीमारियों से बचाव करने, शरीर को हाइड्रेट करने, पाचन में सुधार करने, वजन कम करने, शरीर को डिटॉक्स करने, स्किन को हेल्दी रखने और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद मिलती है।
  • 1 दिन में कितने गिलास नींबू पानी पीना चाहिए?

    नींबू पानी में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में 1 दिन में 1-2 गिलास नींबू पानी का सेवन करना फायदेमंद होता है, जिससे बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।
  • सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने के नुकसान?

    सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से पेट में जलन होने, एसिडिटी होने, उल्टी होने, हैस होने, दांतों के कमजोर होने, इनेमल के कमजोर होने, अपच होने और पेट दर्द होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

Read Next

पाचन खराब रहता है, तो खाने से पहले जरूर करें 5 काम

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 10, 2026 21:14 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 10, 2026 21:14 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 10, 2026 21:14 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content