Expert

पाचन से जुड़ी समस्याओं में वरदान की तरह काम करती है रागी, जानें इसे खाने का सही तरीका

जंक फूड और तला भूना बासी खाना आपके पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में आप रागी से बने भोजन को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इस लेख में जानते हैं कि रागी आपके पाचन तंत्र के लिए किस तरह से फायदेमंद हो सकती है?
  • SHARE
  • FOLLOW
पाचन से जुड़ी समस्याओं में वरदान की तरह काम करती है रागी, जानें इसे खाने का सही तरीका


आज के समय में काम की टेंशन के चलते कई बार लोग अपनी डाइट पर ध्यान ही नहीं देते हैं। ऐसे में पेट भरने के लिए कुछ भी बाहर का खाना खा लेते हैं। हालांकि, शुरुआती दौर में यह आसानी से उपलब्ध होने वाला भोजन आपको किसी तरह की समस्या का संकेत नहीं देता है। लेकिन, जब बार-बार बाहर का खाते हैं तो ऐसे में आपकी पानच क्रिया पर दबाव उत्पन्न होता है। जिसकी वजह से आपको गैस, कब्ज, पेट में ऐंठन, दर्द आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पाचन तंत्र में सुधार के लिए आपको अपनी डाइट में कुछ आवश्यक बदलाव करने की सलाह दी जाती है। इन बदलावों में रागी को शामिल किया जा सकता है। रागी में फाइबर, कैल्शियम, अमीनो एसिड और आयरन मौजूद होता है,जो पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इस लेख में एसेंट्रिक्स डाइट क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि क्या रागी से पाचन तंत्र को बेहतर किया जा सकता है।

बेहतर डाइजेशन के लिए रागी के फायदे - Ragi Benefits for Better Digestion in Hindi

फाइबर से भरपूर

रागी में सॉल्यूबल और नॉनसॉल्यूबल दोनों ही तरह के फाइबर मौजूद होते हैं। यह आपके बाउल मूवमेंट में सुधार करने में सहायक होते हैं। इससे आपका मल सॉफ्ट होता है और आपको कब्ज की परेशानी से निजात मिलती है।

एसिडिटी को कम करें

रागी में एल्कलाइन गुण मौजूद है, जो खाना खाने के बाद होने वाली एसिडिटी को कंट्रोल करने में मदद करती है। इससे व्यक्ति को खट्टी डकार आने और गैस की समस्या में आराम मिलता है।

कॉम्पलैक्स कार्बोहाइड्रेट

रागी में कॉम्पलैक्स कार्बोहाइड्रेट होता है, जो खाने के बाद धीमी गति से पचता है, ऐसे में आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। ऐसे में आपका वजन कंट्रोल में रहता है और मोटापा भी नहीं होता है।

गट हेल्थ के लिए आवश्यक

रागी में ऐसे कम्पाउंड होते हैं, जो गट हेल्थ के लिए आवश्यक हेल्दी बैक्टीरिय को बढ़ाने में मदद करते हैं। इससे गट हेल्थ में सुधार होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। साथ ही, इससे पोषण के अवशोषण में भी मदद मिलती है।

मेटाबॉलिज्म में सुधार करें

रागी कई तरह की बीमारियों में भी फायदेमंद माना जाता है। कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने की वजह से यह डायबिटीज वालों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से आपकी पाचन क्रिया में सुधार होता है और मेटाबॉलिज्म भी संतुलित रहता है।

रागी का सेवन कैसे करें? - How To Eat Ragi For Better Digestion In Hindi

सुबह के समय आप रागी को दलिया और दूध के साथ हे सकते हैं। इसके लिए आप रागी को दूध में पका लें। इसके ऊपर से फल के साथ इसका सेवन किया जा सकता है।

  • सर्दियों के समय में आप रागी की रोटी का सेवन कर सकते हैं। यह शरीर को ठंड से बचाने में मदद करती है।
  • रागी की इडली बनाकर भी आप इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं।
  • रागी के लड्डू का सेवन करने से आपको इसके कई फायदे मिलते हैं।

इसे पढ़ें: महिलाओं की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है रागी, इस तरह से करें डाइट में शामिल

रागी एक संपूर्ण अनाज है जो ना केवल पाचन तंत्र को मजबूत करता है बल्कि शरीर को कई आवश्यक पोषक तत्व भी प्रदान करता है। इसकी प्राकृतिक खूबियां और सुपाच्य गुण इसे हर आयु वर्ग के लिए आदर्श बनाते हैं। यदि आप पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं, तो रागी को अपने दैनिक आहार में शामिल करना एक स्मार्ट और हेल्दी विकल्प हो सकता है।

FAQ

  • क्या रागी रोजाना खाना सेहत के लिए सही है?

    हां, रागी को रोजाना संतुलित मात्रा में खाने से पाचन, हड्डियों और रक्त शुद्धि जैसे कई फायदे मिलते हैं। लेकिन मात्रा का ध्यान जरूरी है।
  • क्या बच्चों को रागी देना सुरक्षित है?

    हां, 6 महीने से ऊपर के बच्चों को डॉक्टर की सलाह से रागी का दलिया दिया जा सकता है। यह उनके पाचन और विकास में मदद करता है।
  • क्या रागी कब्ज दूर करने में मदद करता है?

    बिल्कुल, रागी में मौजूद फाइबर आंतों की सफाई करता है और मल त्याग को आसान बनाता है, जिससे कब्ज की समस्या में राहत मिलती है।

 

 

 

Read Next

गाउट की समस्या में किन फूड्स को खाने से बचना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

TAGS