Fri Oct 23, 2026 | 01:26 AM IST

Medically Reviewed by Edwina Raj , Nutritionist & Dietician

वजन घटाने के लिए सुबह नींबू पानी में शहद पीना कितना असरदार है? एक्सपर्ट से जानें

नींबू और शहद का पानी सीधेतौर पर वजन कम करने या चर्बी घटाने में मददगार नहीं है, बल्कि यह हाइड्रेशन में सहायक है और शुगरी ड्रिंक्स का एक हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। वजन कम करने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना जरूरी है।
वजन घटाने के लिए सुबह नींबू पानी में शहद पीना कितना असरदार है? एक्सपर्ट से जानेंवजन घटाने के लिए सुबह नींबू पानी में शहद पीना कितना असरदार है? एक्सपर्ट से जानें

आज के समय में ज्यादातर लोग वजन बढ़ने की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके लिए लोग तरह-तरह के उपायों को अपनाते हैं, जिसमें सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू और शहद डालकर पीना भी शामिल है। वजन कम करने के लिए यह एक आम ड्रिंक बन चुकी है, लेकिन क्या वाकई में इनका सेवन करने से वजन कम करने या चर्बी को घटाने में मदद मिल सकती है? आइए इस बारे में Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bengaluru से जानें।

वजन घटाने के लिए नींबू और शहद का पानी फायदेमंद है?

Ms. Edwina Raj के अनुसार, "सुबह शहद के साथ गर्म नींबू पानी पीने से सीधे तौर पर वजन कम नहीं होता है, क्योंकि नींबू से विटामिन सी मिलता है और पानी शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है, लेकिन ऐसा कोई प्रूफ नहीं है कि यह ड्रिंक शरीर की चर्बी को कम करता है या मेटाबॉलिज्म को तेजी से बढ़ाता है। साथ ही, शहद में भी एक्स्ट्रा शुगर और कैलोरी होती है, इसलिए इसे ज्यादा मात्रा में लेने से कैलोरी-कंट्रोल्ड डाइट पर बुरा असर पड़ सकता है।"

क्या नींबू शहद का पानी खाली पेट पीना जरूरी है?

Ms. Edwina का कहना है, अगर आपको यह पसंद है, तो यह सुबह के लिए एक अच्छी ड्रिंक हो सकती है, खासकर तब जब आप इसकी जगह ज्यादा कैलोरी वाली ड्रिंक्स जैसे मीठी चाय, मीठी कॉफी, सॉफ्ट ड्रिंक्स या पैक्ड जूस लेते हों।

इसे भी पढ़ें: खाली पेट नींबू पानी पीने के क्या नुकसान हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें किसे नहीं पीना चाहिए

how effective is drinking lemon and honey in the morning for weight loss 1how effective is drinking lemon and honey in the morning for weight loss 1

वजन कम करने के लिए क्या करें?

Ms. Edwina बताती हैं, लंबे समय तक वजन कम करने या वजन को कंट्रोल में रखने के लिए सब्जियां, फल, साबुत अनाज, दालें, प्रोटीन से भरपूर खाना और हेल्दी फैट्स जैसे बैलेंस डाइट के साथ-साथ नियमित रूप से फिजिकल एक्टिविटीज, 7-8 घंटों की भरपूर नींद और सही खान-पान की आदतें जरूरी हैं, न कि सिर्फ किसी एक ड्रिंक या डिटॉक्स रूटीन पर निर्भर रहना।

क्या कहती है स्टडी?

साल 2016 में Journal of Ayurveda and Integrative Medicine में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, हेल्दी लोगों में वजन, बीएमआई (BMI), फैट मास और ट्राइग्लिसराइड (TSTG) को कम करने के लिए 4 दिन का फास्टिंग में नींबू-शहद का जूस एक असरदार और सेफ तरीका माना जा सकता है, जो मोटापे और खून में चर्बी बढ़ने (हाइपरट्रिग्लिसराइडमिया) से बचाव में मददगार हो सकता है।

नींबू और शहद का पानी कैसे लें?

Ms. Edwina के अनुसार, इसका सेवन करने से एक आसान तरीका यह है कि एक गिलास पानी में थोड़ा ताजा नींबू निचोड़ें और बहुत कम या बिल्कुल भी शहद न डालें। ध्यान रहे, फैट कम करने के लिए ड्रिंक पीने का समय मायने नहीं रखता है। इसके अलावा, वजन कम करने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि नींबू पानी को वजन कम करने के उपाय के बजाय एक हेल्दी रूटीन के ताजगी भरे हिस्से के तौर पर लिया जाए।

इसे भी पढ़ें: क्या इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान नींबू पानी पीना ठीक है? डाइटिशियन से जानें

किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए?

Ms. Edwina का कहना है, नींबू का नेचर एसिडिक होता है। ऐसे में जिन लोगों को एसिडिटी या एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्या रहती हैं, तो उन्हें नींबू पानी का सेवन करने से बचना चाहिए। इन लोगों को इसके सेवन से परेशानी हो सकती है।

इसके अलावा, अगर आपको डायबिटीज और दांतों की समस्या है, तो ज्यादा मात्रा में शहद या एसिडिक ड्रिंक लेना सही नहीं होता है। इसके कारण लोगों को परेशानियां हो सकती हैं। किसी खास स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन स्थिति में डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।

निष्कर्ष

सुबह नींबू और शहद वाला गुनगुना पानी अपने आप शरीर की चर्बी कम नहीं करता है। नींबू पानी हाइड्रेशन में मदद कर सकता है और अगर इसको ज्यादा कैलोरी वाले ड्रिंक की जगह लिया जाए, तो कुल कैलोरी कम करने में मदद मिल सकती है। वहीं शहद में भी कैलोरी और शुगर होता है, इसलिए इसकी ज्यादा मात्रा वजन कम करने के लिए सही नहीं है।

वजन कम करने के लिए सबसे अच्छा तरीका है, बैलेंस डाइट, नियमित एक्सरसाइज, पर्याप्त नींद और ऐसी हेल्दी आदतों को अपनाना है। इससे स्वास्थ्य को दुरुस्त करने के साथ-साथ वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • वजन कम करने के लिए क्या करें?

    वजन कम करने के लिए डाइट में लो कैलोरी, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर डाइट लें, पर्याप्त पानी पिएं, नियमित रूप से 30 मिनट की एक्सरसाइज करें, रोज वॉक करें, भरपूर नींद लें, स्ट्रेस को मैनेज करने की कोशिश करें और देर रात खाने से बचें।
  • नींबू पानी पीने के क्या फायदे है?

    नींबू पानी का सेवन करने से शरीर को हाइड्रेट करें, पाचन को दुरुस्त करने, मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करने, स्किन को हेल्दी रखने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है। 

Read Next

→ बालों की हर समस्या का हल हैं ये 7 देसी फूड्स, एक्सपर्ट से जानें इनके फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 05, 2026 15:39 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Edwina Raj