Wed Nov 25, 2026 | 07:22 PM IST

Medically Reviewed by Ms Veena V , Clinical Dietician

सर्दियों में सुबह गुड़ का पानी पिएं या शहद वाला गुनगुना पानी? जानें सेहत के लिए क्या है बेहतर?

सर्दियों में सुबह गुड़ का पानी और शहद वाला गुनगुना पानी, दोनों पिए जा सकते हैं, लेकिन इनके पोषक तत्व और कैलोरी अलग होती हैं। यहां क्लीनिकल डाइटीशियन से जानिए, दोनों में से कौन सा विकल्प सेहत के लिए बेहतर है और किसे पीना चाहिए?
सर्दियों में सुबह गुड़ का पानी पिएं या शहद वाला गुनगुना पानी? जानें सेहत के लिए क्या है बेहतर?
सर्दियों में सुबह गुड़ का पानी पिएं या शहद वाला गुनगुना पानी? जानें सेहत के लिए क्या है बेहतर?

सर्दियों में सुबह उठते ही कुछ गर्म पीने का मन करता है, ऐसे में कई लोग दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करते हैं तो कोई इसमें थोड़ा गुड़ मिलाकर पीता है, तो कोई शहद डालकर पीना पसंद करता है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन दोनों में से वास्तव में सेहत के लिए ज्यादा अच्छा विकल्प कौन सा है? Ms. Veena V, Chief Clinical Dietician & HOD - Department of Clinical Nutrition and Dietetics, Aster Whitefield Hospital बताती हैं कि गुड़ और शहद दोनों ही नेचुरल मिठास के सोर्स हैं, लेकिन इनके पोषक तत्व और शरीर पर प्रभाव अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में केवल इनके नेचुरल होने के आधार पर इन्हें पूरी तरह हेल्दी मान लेना सही नहीं है।

सर्दियों में गुड़ का पानी बेहतर है या शहद वाला पानी?

क्लीनिकल डाइटीशियन वीना वी. के अनुसार, गुड़ और शहद दोनों में नेचुरल शुगर होती है, लेकिन इनके पोषक तत्वों और शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव में अंतर होता है। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि सुबह खाली पेट इनका सेवन करना कितना सही है। आइए जानते हैं कि सर्दियों में गुड़ का पानी और शहद वाला गुनगुना पानी, दोनों में से कौन सा विकल्प बेहतर है।

तुलना गुड़ का पानी शहद का पानी
कैसे बनता है? गुनगुने पानी में थोड़ा सा गुड़ मिलाकर तैयार किया जाता है। गुनगुने पानी में शहद मिलाकर बनाया जाता है, इससे पानी का स्वाद बेहतर होता है।
पोषक तत्व मुख्य रूप से शुगर और कार्बोहाइड्रेट होता है और साथ में थोड़ी मात्रा में आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम मिल सकते हैं। नेचुरल शुगर के साथ कुछ एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं।
संभावित फायदे शरीर को कुछ एनर्जी मिल सकती है और थोड़े मिनरल्स प्राप्त हो सकते हैं। सुबह शरीर को लिक्विड मिलता है, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाव में मदद मिल सकती है और गले की जलन या खांसी को कुछ हद तक आराम मिल सकता है।
वजन घटाने पर असर इसमें कैलोरी और शुगर होती है, इसे पीने से अपने आप वजन कम नहीं होता। इसमें भी कैलोरी और शुगर होती है, वजन घटाने के लिए बैलेंस डाइट, एक्सरसाइज और नींद जरूरी है।
सावधानियां और सुझाव शुगर की मात्रा के कारण ज्यादा मात्रा में न पिएं, केवल हाइड्रेशन के लिए सादा गुनगुना पानी भी अच्छा है। इसे हेल्दी ड्रिंक मानकर ज्यादा मात्रा में न पिएं, सादा गुनगुना पानी भी एक विकल्प है।

साल 2023 में Nutrients जर्नल में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार,1985 से 2022 के बीच 3,655 लोगों पर हुए 48 क्लीनिकल ट्रायल के रिव्यू से पता चलता है कि शहद का सेवन कई मामलों में फायदेमंद हो सकता है, खासकर जब इसे अन्य स्वीटनर्स के विकल्प के रूप में लिया जाए। इसके फेनोलिक यौगिकों के कारण इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी और इंटीमाइक्रोबियल गुण माने जाते हैं, जो हार्ट व मेटाबोलिक जोखिम कारकों, बच्चों की खांसी, घाव भरने और कीमो-रेडियोथेरेपी से होने वाले म्यूकोसाइटिस में सहायक देखे गए हैं।

jaggery water vs honey waterjaggery water vs honey water

इसे भी पढ़ें: क्या शहद और हल्दी से स्टेमिना बढ़ सकती है? एक्सपर्ट से जानें सेवन का तरीका और फायदे

डाइटीशियन की सलाह

क्लीनिकल डाइटीशियन वीना वी. सलाह देती हैं कि डायबिटीज या ब्लड शुगर की समस्या से जूझ रहे लोगों को गुड़ और शहद दोनों का सेवन करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। नेचुरल होने के बावजूद ये दोनों ब्लड शुगर बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा, जो लोग वजन कंट्रोल करने के लिए कैलोरी का ध्यान रख रहे हैं, उन्हें भी इन ड्रिंक्स में ज्यादा मिठास मिलाने से बचना चाहिए। एक साल से कम उम्र के बच्चों को शहद बिल्कुल नहीं देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: गन्ने का गुड़ या खजूर का गुड़? सर्दियों के लिए कौन सा है बेस्ट?

निष्कर्ष

सर्दियों में सुबह गुड़ का पानी और शहद वाला गुनगुना पानी, दोनों का सीमित मात्रा में सेवन किया जा सकता है। गुड़ से कुछ मिनरल्स मिलते हैं, जबकि शहद में एंटीऑक्सीडेंट यौगिक पाए जाते हैं। हालांकि, इनमें से कोई भी ड्रिंक वजन घटाने, शरीर को डिटॉक्स करने या इम्यूनिटी बढ़ाने का जादुई तरीका नहीं है। अगर आपका उद्देश्य केवल हाइड्रेशन है, तो सादा गुनगुना पानी भी पर्याप्त है। अपनी सेहत, ब्लड शुगर और डाइट की जरूरत के अनुसार ही इनका चुनाव करें।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या शहद को गर्म पानी में मिलाने से उसके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं?

    बहुत ज्यादा तापमान शहद में मौजूद कुछ गर्मी के प्रति सेंसिटिव यौगिकों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए शहद को उबलते पानी में मिलाने के बजाय हल्के गुनगुने पानी में मिलाना बेहतर है।
  • क्या सुबह गुड़ का पानी पीने से एसिडिटी कम होती है?

    कुछ लोगों को इससे आराम महसूस हो सकता है, लेकिन बार-बार एसिडिटी होने पर खान-पान में बदलाव और डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
  • क्या सुबह उठते ही पानी पीना जरूरी है या पहले ब्रश करना चाहिए?

    सुबह उठने के बाद पानी पीना हाइड्रेशन के लिए अच्छा है। ब्रश करने से पहले पानी पीना भी सामान्य तौर पर सुरक्षित है।

Read Next

National Milk Day: वेट लॉस के दौरान दूध का सेवन बंद करना जरूरी है? जानें एक्‍सपर्ट की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 25, 2026 18:19 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Ms Veena V