Wed Nov 25, 2026 | 05:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Smita Singh , Dietitian

National Milk Day: वेट लॉस के दौरान दूध का सेवन बंद करना जरूरी है? जानें एक्‍सपर्ट की राय

वजन घटाने की कोशिश कर रहे कई लोग अपनी डाइट से अक्‍सर दूध को हटा देते हैं। उन्हें लगता है कि दूध में मौजूद फैट और कैलोरी, वेट लॉस की प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं, लेकिन क्या वाकई वेट लॉस के दौरान दूध पीना बंद कर देना चाहिए? एक्‍सपर्ट से जानें सही जवाब।
National Milk Day: वेट लॉस के दौरान दूध का सेवन बंद करना जरूरी है? जानें एक्‍सपर्ट की रायNational Milk Day: वेट लॉस के दौरान दूध का सेवन बंद करना जरूरी है? जानें एक्‍सपर्ट की राय

Do You Need Avoid Milk During Weight Loss?: वेट लॉस के दौरान दूध पीना बंद करना जरूरी नहीं है। दूध में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद कर सकता है, जिससे बार-बार भूख लगने और ब‍िंज ईट‍िंग की आदत को कम करने में मदद म‍िल सकती है। हालांकि, दूध में कैलोरी और फैट भी होता है इसलिए वेट लॉस के दौरान इसकी मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है। भारत में हर साल 26 नवंबर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस (National Milk Day) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दूध के पोषण संबंधी महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है। इसी कड़ी में आज हम जानेंगे क‍ि वेट लॉस के ल‍िए दूध का सेवन करने का सही तरीका क्‍या है? बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow से बात की।

National Health Service के मुताब‍िक, वेट लॉस के ल‍िए लो फैट वाला दूध और चीज चुनें। इसके अलावा, कम फैट और कम चीनी वाला दही खाएं। उदाहरण के लिए, सेमी स्किम्ड, स्किम्ड या 1% फैट वाला दूध, कम फैट वाली चीज और सादा लो फैट दही ले सकते हैं। इसके अलावा, वेट लॉस के दौरान शरीर में पानी की कमी से बचने के ल‍िए दिनभर में 6 से 8 कप तरल पदार्थ पीने की कोशिश करें। इसमें पानी, कम फैट वाला दूध, चाय, कॉफी और बिना चीनी वाले पेय भी शामिल हैं।

दूध का प्रकार (200 ml)  कैलोरी फैट
फुल क्रीम म‍िल्‍क 150-160    7.1 g
टोंड म‍िल्‍क  100-120  6 g
स्किम्ड म‍िल्‍क 73  6.7-12.4 g

क्या दूध पीने से वजन बढ़ता है?

can-you-drink-milk-during-weight-losscan-you-drink-milk-during-weight-loss

दूध पीने से सीधे वजन नहीं बढ़ता, बल्कि वजन बढ़ना इस बात पर निर्भर करता है कि आप दिनभर में कितनी कैलोरी लेते हैं और कितनी कैलोरी खर्च करते हैं? एक गिलास (250 ml) फुल क्रीम दूध में लगभग 150 से 160 कैलोरी हो सकती हैं, जबकि टोंड और स्किम्ड दूध में कैलोरी की मात्रा कम होती है। अगर आप जरूरत से ज्यादा दूध पीते हैं या इसमें चीनी, चॉकलेट पाउडर और मीठे फ्लेवर मिलाते हैं, तो आपकी टोटल कैलोरी बढ़ सकती है। इससे वजन बढ़ सकता है। इसलिए वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, तो दूध की सही मात्रा चुनें और बिना चीनी वाला टोंड या लो-फैट दूध अपनी डाइट में शामिल करें।

साल 2017 में Molecular Nutrition & Food Research में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, अगर कोई व्यक्ति अपनी सामान्य डाइट में अतिरिक्त दूध और डेयरी उत्पादों को शामिल करता है और टोटल कैलोरी कंट्रोल नहीं करता है, तो उसका वजन बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें- National Milk Day: रोजाना क‍ितना दूध पीना चाह‍िए? जानें इसमें मौजूद कैलोरी और प्रोटीन की मात्रा

वेट लॉस के लिए कितना दूध पिएं?

  • रोजाना 200 से 250 ml दूध का सेवन कर सकते हैं।
  • हालांकि, अगर आप दही या पनीर भी खाते हैं, तो उसे अपनी टोटल कैलोरी और डेयरी सेवन में शामिल करें।
  • फुट फैट की जगह टोंड या स्किम्ड दूध चुनें।

वजन घटाने के दौरान दूध का सेवन कैसे करें?

1. टोंड या लो फैट दूध चुनें

वजन घटाने के लिए फुल क्रीम दूध की जगह टोंड, डबल टोंड या स्किम्ड दूध चुन सकते हैं। इसमें फैट और कैलोरी की मात्रा फुट फैट दूध के मुकाबले कम होती है।

2. बिना चीनी वाला दूध पिएं

दूध में चीनी, शहद, चॉकलेट सिरप या फ्लेवर्ड पाउडर मिलाने से अतिरिक्त कैलोरी बढ़ सकती है। इसलिए सादा दूध पीना बेहतर है।

3. नाश्ते में दूध शामिल करें

सुबह ओट्स, दलिया या बिना चीनी वाले कॉर्नफ्लेक्स के साथ दूध ले सकते हैं। इससे नाश्ते में प्रोटीन और कैल्शियम भी मिलेगा।

4. सादा दूध पिएं

बाजार में मिलने वाले मिल्क शेक में अक्सर अतिरिक्त चीनी और कैलोरी होती है। इसलिए वेट लॉस जर्नी के दौरान सादा दूध बेहतर विकल्प है।

यह भी पढ़ें- National Milk Day: दूध को लेकर फैले 5 बड़े झूठ, क्या आप भी इनमें विश्वास करते हैं?

एक्सपर्ट की राय: क्या दूध को डाइट से पूरी तरह हटाना सही है?

Dietitian Smita Singh के अनुसार, अगर दूध से एलर्जी या लैक्टोज इनटॉलरेंस जैसी समस्या नहीं है, तो इसे अपनी डाइट से पूरी तरह हटाने की जरूरत नहीं है। दूध कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन B12 और फॉस्फोरस का अच्छा स्रोत है। अगर दूध नहीं पीना चाहते हैं, तो दही, पनीर, कैल्शियम से भरपूर सोया मिल्क, टोफू और हरी पत्तेदार सब्जियों से पोषक तत्वों की जरूरत पूरी कर सकते हैं।

वजन घटाने के लिए दिनभर में कैलोरी की मात्रा को कंट्रोल करना, पर्याप्त प्रोटीन लेना और नियमित एक्‍सरसाइज करना जरूरी है। दूध को संतुलित डाइट का हिस्सा बनाएं ताक‍ि वह वेट लॉस जर्नी में रुकावट न बने।

न‍िष्‍कर्ष:

वेट लॉस के दौरान दूध पीना बंद करना जरूरी नहीं है। दूध का सेवन करने से पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद मि‍लती है। दूध में कैलोरी और फैट भी होता है इसल‍िए इसकी ज्‍यादा मात्रा लेने से वजन बढ़ भी सकता है। वेट लॉस करना चाहते हैं, तो बिना चीनी वाला टोंड या लो-फैट दूध अपनी डाइट में शामिल करें। अगर आप रोजाना फुल क्रीम दूध पीते हैं, तो इसकी जगह टोंड या लो फैट दूध चुन सकते हैं। साथ ही, दूध में चीनी, चॉकलेट पाउडर या मीठे फ्लेवर मिलाने से बचें। ध्यान रखें कि वजन कम करने के लिए दिनभर में ली जाने वाली टोटल कैलोरी का खर्च होने वाली कैलोरी से कम होना जरूरी है। इसलिए संतुलित मात्रा में दूध पीते हुए भी आप वजन घटा सकते हैं। रोजाना 200 से 250 ml दूध का सेवन कर सकते हैं।

image credit: magnific

FAQ

  • वेट लॉस के दौरान क‍िन ड्र‍िंक्‍स का सेवन करें?

    नींबू पानी, ग्रीन टी, ब्‍लैक कॉफी, सादी छाछ, हर्बल ड्र‍िंक्‍स, एलोवेरा जूस, आंवला जूस वगैरह का सेवन कर सकते हैं। 
  • वेट लॉस के दौरान क्‍या न प‍िएं?

    वेट लॉस के दौरान कोल्ड ड्रिंक, पैक्‍ड फ्रूट जूस, फ्लेवर्ड मिल्क, मीठी लस्सी, एनर्जी ड्रिंक्स वगैरह का सेवन करने से बचें।

Read Next

गन्ने का गुड़ या खजूर का गुड़? सर्दियों के लिए कौन सा है बेस्ट?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 25, 2026 16:52 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Smita Singh