Mon Nov 2, 2026 | 08:32 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

क्या एलोवेरा जूस पीने से सच में घटता है वजन? एक्‍सपर्ट से जानें सही जवाब

कई लोग वेट लॉस ड्र‍िंक के फॉर्म में एलोवेरा जूस का सेवन करते हैं, लेक‍िन इससे वाकई वजन कम होता है या यह केवल एक म‍िथक है?  एक्‍सपर्ट से जानें क्‍या है सच?
क्या एलोवेरा जूस पीने से सच में घटता है वजन? एक्‍सपर्ट से जानें सही जवाबक्या एलोवेरा जूस पीने से सच में घटता है वजन? एक्‍सपर्ट से जानें सही जवाब

Does Aloe Vera Juice Really Help In Weight Loss?: नहीं, एलोवेरा जूस कोई वेट लॉस उपाय नहीं है। केवल इसका सेवन करके वजन घटाना मुमक‍िन नहीं है। आजकल वजन घटाने के लिए लोग तरह-तरह के घरेलू उपाय आजमाते हैं। कोई सुबह खाली पेट नींबू पानी पीता है, तो कोई जीरा पानी का सेवन करता है। इन्हीं उपायों में एलोवेरा जूस भी काफी लोकप्रिय है। ऐसा माना जाता है कि रोजाना सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस पीने से वजन कम होता है। यह बात पूरी तरह से सच नहीं है। एलोवेरा जूस के सेवन से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है और पाचन बेहतर रहता है। आइए जानते हैं इसका वेट लॉस से आख‍िर क्‍या कनेक्‍शन है? बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

क्‍या एलोवेरा जूस पीने से वजन घटता है?

does-aloe-vera-juice-helps-in-weight-lossdoes-aloe-vera-juice-helps-in-weight-loss

यह वेट लॉस के ल‍िए कोई जादुई ड्र‍िंक नहीं है। एलोवेरा में कई जैविक यौगिक पाए जाते हैं, जैसे पॉलीसेकेराइड, एंथ्राक्विनोन, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट वगैरह। इनका सेवन करने से शरीर स्‍वस्‍थ रहता है।

एलोवेरा से ब्‍लड शुगर लेवल और पाचन सुधरता है

साल 2016 में Bioscience Biotechnology Research Communications में प्रकाश‍ित एक अध्‍ययन के मुताब‍िक, एलोवेरा में मौजूद कुछ बायोएक्टिव कंपाउंड्स में सूजन कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। एलोवेरा के कुछ तत्व ब्लड शुगर को कंट्रोल करते हैं और मल त्‍याग की प्रक्र‍िया को आसान बनाते हैं ज‍िससे वजन घटाने में मदद म‍िल सकती है।

एलोवेरा में मौजूद यौगि‍क वेट लॉस को सपोर्ट करते हैं 

साल 2019 में Asian Journal Of Pharmaceutical And Clinical Research में प्रकाश‍ित एक अध्‍ययन के मुताब‍िक, एलोवेरा में मौजूद कुछ प्राकृतिक यौगिक, मोटापा घटाने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, यह अध्ययन लैब टेस्ट विश्लेषण पर किया गया था। इसमें इंसानों पर एलोवेरा जूस पीने से वजन कम होने का परीक्षण नहीं किया गया। इसलिए इसे वजन घटाने का प्रमाणित उपाय नहीं माना जा सकता।

इंसुल‍िन सेंस‍िट‍िव‍िटी में सुधार

साल 2011 में Herbal Medicine: Biomolecular and Clinical Aspects में प्रकाशित एक वैज्ञानिक अध्याय के अनुसार, एलोवेरा में मौजूद कुछ जैव एक्‍ट‍िव तत्व शरीर के मेटाबॉलिज्म, इंसुलिन सेंस‍िटि‍व‍िटी और फैट मेटाबॉलिज्म को प्रभावित कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- एलोवेरा, आंवला और गिलोय जूस पीने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे

क्या एलोवेरा जूस पीने से शरीर डिटॉक्स होता है?

नहीं। एलोवेरा जूस को कई बार डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में बेचा जाता है। दावा किया जाता है कि यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है और वजन घटाने में मदद करता है। हालांकि, शरीर को डिटॉक्स करने के लिए एलोवेरा जूस की जरूरत नहीं होती। शरीर में लिवर और किडनी जैसे अंग पहले से ही अपशिष्ट पदार्थों को प्रोसेस करके बाहर निकालने का काम करते हैं।

किन लोगों को एलोवेरा जूस नहीं पीना चाहिए?

कुछ लोगों को एलोवेरा जूस का सेवन करने से बचना चाहिए जैसे-

  • गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं।
  • किडनी या लिवर की बीमारी से पीड़ित लोग।
  • बार-बार दस्त या पेट की समस्या से परेशान लोग।
  • डायबिटीज की दवाएं लेने वाले लोग।

यह भी पढ़ें- वजन घटाने और स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए रामबाण है आंवला-एलोवेरा का मिश्रण, जानें आयुर्वेदाचार्य से

वजन घटाने के ल‍िए क्‍या करें?

1. कैलोरी डेफिसिट बनाएं

दिनभर में शरीर जितनी कैलोरी खर्च करता है, उससे लगभग 300-500 कैलोरी कम खाने का लक्ष्य रखें। इससे धीरे-धीरे वजन घटाने में मदद मिलती है।

2. प्रोटीन जरूर खाएं

अंडे, पनीर, दाल, चना, सोया, दूध और दही जैसे प्रोटीन र‍िच फूड्स को डाइट में शामिल करें। प्रोटीन मांसपेशियों को बनाए रखने और भूख कंट्रोल करने में मदद करता है।

3. फाइबर बढ़ाएं

खीरा, गाजर, पालक, लौकी, सेब, अमरूद और दालें खाएं। फाइबर से पेट लंबे समय तक भरा रहता है।

4. मीठे पेय पदार्थ बंद करें

कोल्ड ड्रिंक, पैकेट वाले जूस, मीठी चाय और शुगर वाली कॉफी का सेवन कम करें।

5. रोजाना वॉक करें

शुरुआत 15-20 मिनट की वॉक से करें। धीरे-धीरे इसे बढ़ाकर रोजाना 30 से 45 मिनट तक ले जाएं।

ध्‍यान दें क‍ि क‍िसी एक चीज या सामग्री का सेवन करने से वजन कम नहीं होता। वेट लॉस के ल‍िए न‍िरंतर हेल्‍दी डाइट, अच्‍छा रूटीन, एक्‍सरसाइज जैसी आदतों को रूटीन में शाम‍िल करना जरूरी है।

न‍िष्‍कर्ष:

एलोवेरा जूस कोई वेट लॉस ड्र‍िंक नहीं है। हालांक‍ि, कई अध्‍ययन से पता चलता है क‍ि इससे पाचन बेहतर होता है, मेटाबॉल‍िज्‍म बूस्‍ट करने में मदद म‍िलती है और सूजन भी कम होती है इसल‍िए इसे वेट लॉस डाइट का ह‍िस्‍सा बना सकते हैं। गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं, क‍िडनी और ल‍िवर की बीमारी वाले मरीज, पाचन समस्‍या या डायब‍िटीज में दवाएं लेने वाले मरीजों को डॉक्‍टर की सलाह के बगैर एलोवेरा जूस का सेवन नहीं करना चाह‍िए। वजन घटाने के ल‍िए एलोवेरा जूस या क‍िसी अन्‍य फूड पर न‍िर्भर रहने के बजाय कैलोरी डेफ‍िस‍िट बनाएं यानी जि‍तनी कैलोरी का सेवन करते हैं, उससे अध‍िक बर्न करें। प्रोटीन और फाइबर को डाइट में शाम‍िल करें, मीठी चीजों का सेवन कम करें और रोजाना वॉक एवं एक्‍सरसाइज को प्राथम‍िकता दें।

image credit: magnific

FAQ

  • एलोवेरा जूस पीने के फायदे क्‍या हैं?

    कब्‍ज की समस्‍या दूर होती है, ऑक्‍सीडेट‍िव स्‍ट्रेस कम करने में मदद म‍िलती है, शरीर को हाइड्रेशन म‍िलता है, शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद म‍िल सकती है।
  • एलोवेरा जूस पीने के नुकसान क्‍या हैं?

    ज्‍यादा मात्रा में एलोवेरा जूस लेने से पेट दर्द, दस्‍त, क‍िडनी या ल‍िवर से संंबंध‍ित समस्‍याओं का खतरा रहता है। 

Read Next

→ प्रदूषण में फेफड़ों को रखना है मजबूत? डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 02, 2026 19:35 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha