एलोवेरा, आंवला और गिलोय जूस पीने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे

Aloe Vera Amla Giloy Juice Benefits: एलोवेरा, आंवला और गिलोय जूस पीने से आपके शरीर को कई तरह से लाभ मिल सकता है। इससे स्किन में भी निखार आएगा।
  • SHARE
  • FOLLOW
एलोवेरा, आंवला और गिलोय जूस पीने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे


Aloe Vera Amla Giloy Juice Benefits in Hindi: स्वस्थ रहने के लिए हम सभी तरह-तरह के खाद्य पदार्थ और जूस का सेवन करते हैं। अगर आप हमेशा हेल्दी रहना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में एलोवेरा, आंवला और गिलोय का जूस शामिल कर सकते हैं। एलोवेरा, आंवला और गिलोय का जूस हेल्थ के लिए काफी लाभकारी होता है। आप भी इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं एलोवेरा, आंवला और गिलोय का जूस पीने से शरीर को कौन-कौन से लाभ (Aloe Vera Amla Giloy Juice Benefits in Hindi) मिल सकते हैं।  

एलोवेरा, आंवला और गिलोय जूस पीने के फायदे-Aloe Vera Amla Giloy Juice Benefits 

एलोवेरा, आंवला और गिलोय का जूस पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। एलोवेरा, आंवला और गिलोय का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इससे सेहत और त्वचा दोनों को लाभ मिलता है।

aloe vera for skin

1. त्वचा के लिए फायदेमंद

एलोवेरा, आंवला और गिलोय के जूस का सेवन करने से त्वचा संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है। इस जूस को पीने से एक्ने, मुहांसों और दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही जूस पीने से चेहरा चमकदार बनता है और त्वचा पर निखार भी आता है। अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए आपको इस जूस का सेवन जरूर करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- गुनगुने पानी में मिलाकर खाएं दालचीनी, लौंग, जीरा और धनिया का पाउडर, मिलेंगे ये 5 फायदे

2. पाचन तंत्र मजबूत बनाए

अगर आप रोजाना एलोवेरा, आंवला और गिलोय के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे आपका पाचन तंत्र मजबूत बनेगा। रोजाना इस जूस को पीने से पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, कब्ज, अपच और एसिडिटी से छुटकारा मिल सकता है। इसलिए अपने पाचन को दुरुस्त और सही रखने के लिए आपको इस जूस का सेवन जरूर करना चाहिए।

3. वेट लॉस में सहायक

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो रोजाना एलोवेरा, आंवला और गिलोय के जूस का सेवन कर सकते हैं। एलोवेरा, आंवला और गिलोय का जूस पीने से वेट लॉस में मदद (Weight Loss Tips in Hindi) मिल सकती है। इस जूस को पीने से फैट और कैलोरी बर्न होती है। 

4. इम्यूनिटी मजबूत बनाए

एलोवेरा, आंवला और गिलोय का जूस पीने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत बनती है। आंवले में विटामिन सी अधिक मात्रा में होता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करता है। एलोवेरा और गिलोय भी इम्यूनिटी बढ़ाता है। रोजाना एलोवेरा, आंवला और गिलोय का जूस पीने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी और आप जल्दी से बीमार नहीं पड़ेंगे। सर्दी-जुकाम होने पर आप इस जूस को गुनगुने पानी के साथ मिलाकर ले सकते हैं। 

5. बॉडी डिटॉक्स करे

सेहतमंद और हेल्दी स्किन के लिए समय-समय पर बॉडी को डिटॉक्स करना बहुत जरूरी होता है। अगर आप बॉडी डिटॉक्स करना चाहते हैं, तो एलोवेरा, आंवला और गिलोय के जूस का सेवन कर सकते हैं। इससे पेट, आंतों और लिवर में जमा गंदगी आसानी से निकल जाएगी। बॉडी डिटॉक्स होती है और शरीर के अंग सही से कार्य करते हैं। 

इसे भी पढ़ें- रोज रात में खाएं मुनक्का, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

एलोवेरा, आंवला और गिलोय का जूस कैसे पिएं?

एलोवेरा, आंवला और गिलोय का जूस आप कई तरीकों से पी सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें 1 चम्मच एलोवेरा, आंवला और गिलोय का जूस मिलाएं। अब इस जूस को सुबह खाली पेट पी लें। रोजाना एलोवेरा, आंवला और गिलोय का जूस पीने से आपके स्वास्थ्य को कई लाभ (Aloe Vera Amla Giloy Juice Benefits in Hindi) मिल सकते हैं।

आप भी हेल्दी रहने के लिए एलोवेरा, आंवला और गिलोय के जूस का सेवन कर सकते हैं। अगर आप पहले से ही कोई डाइट प्लान फॉलो कर रहे हैं, तो इस जूस का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें।

Read Next

रात में बादाम खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे, शादीशुदा पुरुष जरूर करें सेवन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version