गुनगुने पानी में मिलाकर खाएं दालचीनी, लौंग, जीरा और धनिया का पाउडर, मिलेंगे ये 5 फायदे

Cinnamon Cloves Cumin and Coriander benefits: दालचीनी, लौंग, जीरा और धनिया सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप इन्हें गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
गुनगुने पानी में मिलाकर खाएं दालचीनी, लौंग, जीरा और धनिया का पाउडर, मिलेंगे ये 5 फायदे


Cinnamon Cloves Cumin and Coriander benefits in Hindi: दालचीनी, लौंग, जीरा और धनिया का उपयोग अधिकतर भारतीय घरों में किया जाता है। इन मसालों का इस्तेमाल खाने में तड़का लगाने के लिए किया जाता है। वहीं कुछ लोग इन मसालों का काढ़ा बनाकर पीना पसंद करते हैं। दालचीनी, लौंग, जीरा और धनिया पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसलिए आप इनका सेवन गुनगुने पानी के साथ मिलाकर भी कर सकते हैं। इससे आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी, साथ ही कई स्वास्थ्य समस्याओं में भी आराम मिलेगा। 

तो चलिए जानते हैं दालचीनी, लौंग, जीरा और धनिया को गुनगुने पानी के साथ लेने से कौन-कौन से लाभ मिल सकते हैं।

1. इम्यूनिटी बढ़ाए

दालचीनी, लौंग, जीरा और धनिया में कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। अगर आपको अकसर ही सर्दी-जुकाम या खांसी रहती है, तो आप इनका सेवन गुनगुने पानी के साथ मिलाकर कर सकते हैं। इससे आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी और आपको इन रोगों से लड़ने की शक्ति मिलेगी।

Cinnamon Cloves Cumin and Coriander for digestion

2. कब्ज दूर करे

आजकल अधिकतर लोग कब्ज की समस्या से परेशान हैं। अगर आपको भी कब्ज रहती है, तो आप दालचीनी, लौंग, जीरा और धनिया के मिश्रण को रात में सोते समय ले सकते हैं। इससे मल नरम बनेगा और सुबह पेट आराम से साफ होगा। यह आपकी बॉडी को डिटॉक्स भी कर सकता है।

इसे भी पढ़ें- सेमल के फूल खाने से क्या फायदे मिलते हैं?

3. वजन कम करने में असरदार

अगर आप मोटापे से परेशान हैं, तो दालचानी, लौंग, जीरा और धनिया पाउडर को गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं। इस मिश्रण को लेने से फैट और कैलोरी बर्न होने में मदद मिलेगी। साथ ही धीरे-धीरे वेट लॉस भी होने लगेगा। 

4. पाचन दुरुस्त रखे

दालचीनी, लौंग, जीरा और धनिया को एक साथ मिलाकर लेने से आपका पाचन हमेशा दुरुस्त रहेगा। इससे आपकी पाचन तंत्र की हेल्थ में सुधार आएगा। साथ ही यह आंतों की सफाई भी करता है। रोजाना इनका सेवन करने से आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे-गैस, अपच और कब्ज से बचाव होगा।

Cinnamon Cloves Cumin and Coriander for detox body

5. बॉडी डिटॉक्स करे

समय-समय पर बॉडी को डिटॉक्स करना बहुत जरूरी होता है। इससे शरीर में जमा सारे टॉक्सिंस निकल जाते हैं और आप स्वस्थ महसूस करते हैं। अगर आप बॉडी को डिटॉक्स करना चाहते हैं, तो दालचीनी, लौंग, जीरा और धनिया के पाउडर को एक साथ मिलाकर ले सकते हैं। रोजाना रात को इस पाउडर को लेने से आपकी बॉडी आसानी से डिटॉक्स हो जाएगी। इसका असर आपकी सेहत के साथ ही त्वचा पर भी देखने को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- इन 5 समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है अर्जुन का फल, जानें इस्तेमाल का तरीका

दालचीनी, लौंग, जीरा और धनिया का सेवन कैसे करें?

आप भोजन के अलावा भी दालचीनी, लौंग, जीरा और धनिया को उपयोग में ला सकते हैं। आप दालचीनी, लौंग, जीरा और धनिया को गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप इन सभी को अलग-अलग हल्का भून लें। इसके बाद सभी का पाउडर बना लें और एक जार में रख दें। अब आप रोजाना रात को सोते समय इस पाउडर को गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं।

दालचीनी और लौंग की तासीर बेहद गर्म होती है। इसलिए इनकी मात्रा थोड़ी कम रखें और धनिया को अधिक मात्रा में रख सकते हैं। अगर आपकी पित्त प्रकृति है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इस मिश्रण का सेवन करें। वहीं जिन लोगों को डायरिया या कोई गंभीर रोग है, उन्हें भी डॉक्टर की राय पर ही इसे लेना चाहिए। 

Read Next

रात में इलायची वाला दूध पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे, कई बीमारियां होंगी दूर

Disclaimer