Arjun ke Fal ke Fayde in Hindi: आयुर्वेद में कई पेड़-पौधों, फल-फूलों का इस्तेमाल कई बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। इन्हीं में से एक है अर्जुन का पेड़। इस पेड़ में कई औषधीय गुण होते हैं। इसलिए अर्जुन के पेड़, छाल, पत्ते, फल और जड़ों का उपयोग कई स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक करने के लिए करते हैं। आज हम आपको अर्जुन के फल के फायदों (Arjun Fruit Benefits in Hindi ) के बारे में बताने जा रहे हैं। अर्जुन का फल दांतों, हड्डियों और स्किन के लिए काफी लाभकारी (Arjun ke Fal ke Fayde) होता है। अर्जुन का फल सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह पर आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। अर्जुन के फल के बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने रामहंस चेरीटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा से बात की-
अर्जुन फल के फायदे- Arjun Fruit Benefits in Hindi
अर्जुन के पेड़ से मिलने वाला फल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद (Arjun ke fal ke fayde) होता है। यह कई तरह की बीमारियों को दूर करने में सहायक होता है। इतना ही नहीं अर्जुन के फल से स्वास्थ्य को कोई नुकसान नहीं होता है, इसलिए आप सीमित मात्रा में इसका सेवन आसानी से कर सकते हैं। जानें अर्जुन फल के फायदे (Arjun ka Fal Khane ke Fayde)-
1. त्वचा के लिए लाभकारी अर्जुन का फल-Arjun Fruit for Skin
अर्जुन के फल का स्वाद कसैला होता है। यह त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है। अर्जुन का फल त्वचा की झुर्रियों, दाग-धब्बों और मुहांसों से निजात (Skin Problem in Hindi) दिलता है। यह बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी दूर करता है। इसके लिए अर्जुन के फल का (Arjun ke Ped ka Fal) पाउडर बना लें। इसे शहद के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी त्वचा बेदाग और साफ नजर आएगी। स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए अर्जुन के फल को खाया भी जा सकता है। अर्जुन का फल और पेड़ (Arjun ka Fal aur Ped) दोनों फायदेमंद होते हैं।
2. हड्डियों की परेशानी दूर करे अर्जुन का फल-Arjun Fruit for Bones Problem
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए अर्जुन के फल का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। यह हड्डियों को ताकत देता है। हड्डी टूटने पर भी अर्जुन के फल का उपयोग (Arjun Tree Fruit) किया जा सकता है। इसमें मौजूद तत्व हड्डी को जल्दी जोड़ने में मदद करते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो अर्जुन के छाल का पाउडर भी दूध के साथ ले सकते हैं। इससे भी हड्डी जोड़ने में मदद मिलती है। हड्डियों के लिए अर्जुन की छाल भी फायदेमंद होती है।
3. मुंह की दुर्गंध दूर करे अर्जुन का फल-Arjun Fruits Beneficial for Mouth
अगर आपको मुंह से जुड़ी कोई समस्या है, तो आप अर्जुन के फल का उपयोग कर सकते हैं। अर्जुन का फल मुंह की दुर्गंध, दांतों की कैविटी, मसूड़ों की समस्या, दांतों में दर्द, दांतों से खून आना और दांतों के संक्रमण को दूर करने में उपयोगी होता है। इतना ही नहीं यह मुंह के अल्सर (Mouth Ulcer Treatment) को भी ठीक करने में सहायक हो सकता है। अर्जुन के पेड़ के फल के साथ ही अर्जुन की छाल भी दांतों के लिए फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें - डायबिटीज मरीजाें का ब्लड शुगर कंट्रोल करने में फायदेमंद है अर्जुन की छाल, जानें इस्तेमाल का तरीका
4. हृदय के लिए उपयोगी अर्जुन का फल-Arjun Fruits for Heart Health
हृदय को स्वस्थ रखने के लिए भी अर्जुन का फल फायदेमंद होता है। आजकल हृदय रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में हेल्दी डाइट (Diet for Healthy Heart) लेना बहुत जरूरी है। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए आप अर्जुन के फल का सेवन भी कर सकते हैं।
5. मूत्रमार्ग की समस्या दूर करे अर्जुन का फल
कई लोगों को पेशाब में रूकावट की समस्या (Urination Problem ) होती है। ऐसे में अर्जुन के फल का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से पेशाब में रुकावट की समस्या दूर होती है। अगर आपको पेशाब से जुड़ी कोई समस्या है, तो आप डॉक्टर की सलाह पर अर्जुन के फल का उपयोग कर सकते हैं।
अर्जुन का फल कैसा होता है?-Arjun Ka Fal Kaisa Hota hai
अर्जुन का फल काफी पौष्टिक होता है। यह स्वाद में कसैला होता है। यह फल सफेद या पीले मंजरियों में लगे होते हैं। इस फल में हल्की सी सुगंध होती है। जब अर्जुन का फल कच्चा होता है, तो यह हरे-पीले रंग का दिखाई देता है। पकने के बाद यह भूरे-लाल रंग का हो जाता है।
इसे भी पढ़ें - कोरोना में कैसे फायदेमंद है अर्जुन की छाल से बना काढ़ा? एक्सपर्ट से जानें कारण और फायदे
आप भी अर्जुन के फल का सेवन कर सकते हैं। लेकिन सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए। यह एक सिर्फ चिकित्सकीय अनुभव है, इसलिए अर्जुन के फल का सेवन करने से पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह जरूर लें। डॉक्टर आपको अर्जुन के फल को लेना है या नहीं, इस बारे में सही सुझाव देंगे।