Doctor Verified

डायबिटीज मरीजाें का ब्लड शुगर कंट्रोल करने में फायदेमंद है अर्जुन की छाल, जानें इस्तेमाल का तरीका

Arjun tree bark benefits in diabetes : अर्जुन के पेड़ की छाल डायबिटीज राेगियाें के लिए बहुत फायदेमंद हाेती है। जानें इसके इस्तेमाल का तरीका-
  • SHARE
  • FOLLOW
डायबिटीज मरीजाें का ब्लड शुगर कंट्रोल करने में फायदेमंद है अर्जुन की छाल, जानें इस्तेमाल का तरीका


क्या अर्जुन की छाल डायबिटीज राेगियाें के लिए फायदेमंद है (Arjun Tree Bark Benefits for Daibetes Patients)? आयुर्वेद में बीमारियाें काे दूर करने के लिए पेड़-पौधाें और जड़ी-बूटियाें का इस्तेमाल किया जाता है। ये जड़ी-बूटियां हमारी राेजमर्रा की समस्याओं से लेकर गंभीर बीमारियाें काे दूर करने के लिए कारगर मानी जाती है। इन्हीं में से एक है अर्जुन के पेड़ की छाल। आयुर्वेद में अर्जुन के पेड़ की छाल काे औषधीय गुणाें से भरपूर बताया गया है, यही कारण है कि इसके पाउडर का उपयाेग कई समस्याओं काे ठीक करने के लिए किया जाता है। आयुर्वेद की मानें ताे अर्जुन के पेड़ की छाल का उपयाेग डायबिटीज और माेटापे काे नियंत्रण में रखने के लिए किया जा सकता है। यह हृदय राेगाें के खतरे काे भी कम करता है। लेकिन डायबिटीज राेगियाें के लिए अर्जुन की छाल काे अधिक महत्वपूर्ण माना गया है। इसके पाउडर से डायबिटीज राेगी अपना ब्लड शुगर लेवल काफी हद तक कंट्राेल में रख सकते हैं। आयु्र्वेद चिकित्सक श्रेय शर्मा से जानें डायबिटीज में कैसे फायदेमंद है अर्जुन की छाल-

arjun tree bark

अर्जुन के पेड की छाल में मौजूद तत्व (Arjun tree bark)

अर्जुन एक सदाबहार वृक्ष है, जाे औषधीय गुणाें से भरपूर हाेता है। इसकी अंदरूनी छाल का उपयाेग आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जाता है। इसे टर्मिनेलिया या ट्रॉपिकल आलमंड भी कहा जाता है। टर्मिनेलिया का मतलब अंत हाेता है। दरअसल, इसकी पत्तियां शाखाओं के आखिर या अंत में लगी हाेती हैं, इसलिए ही इसे टर्मिनेलिया भी कहा जाता है। इसकी छाल काे औषधीय गुणाें से भरपूर बताया गया है। इसमें कई ऐसे खास तत्व हाेते हैं, जिसके कारण इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अर्जुन के पेड़ की छाल में मौजूद तत्व-

  • माेनाे कार्बाेक्सिलिक एसिड (carboxylic acid)
  • ट्राईहाइड्रॉक्सी ट्राईटरपीन (trihydroxy triterpene)
  • बीटा सिटाेस्टिराेल (beta sitosterel)
  • इलेजिक एसिड (ellagic acid)

अर्जुन के पेड़ की छाल हृदय राेग, पित्त, वात, कफ, माेटापे, डायबिटीज, काेलेस्ट्रॉल और क्षय राेग काे दूर करने में सहायक हाेता है। डायबिटीज राेगियाें के साथ ही यह त्वचा के लिए भी लाभदायक हाेता है। यह ब्लड शुगर काे कंट्राेल करने के साथ ही डायबिटीज के कारण हाेने वाली समस्याओं से भी निजात दिलाता है।

इसे भी पढ़ें - कोरोना में कैसे फायदेमंद है अर्जुन की छाल से बना काढ़ा? एक्सपर्ट से जानें कारण और फायदे

अर्जुन के पेड़ की छाल  : डायबिटीज राेगियाें के लिए फायदेमंद है (Arjun tree bark for Daibetes Patients)

अर्जुन के छाल का पाउडर आयुर्वेद में कई तरह की बीमारियाें काे दूर करने के लिए किया जाता है। डायबिटीज राेगियाें के लिए इसे बेहद लाभदायक माना जाता है। यह डायबिटीज राेगियाें के ब्लड शुगर लेवल काे कंट्राेल करने में मदद करता है। 

दरअसल, डायबिटीज हाेने पर शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है, जिसकी वजह से कई तरह की समस्याएं हाेने लगती हैं। इतना ही नहीं शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से कई अंगाें के खराब हाेने का जाेखिम भी बढ़ जाता है। बढ़ा हुआ ब्लड शुगर लेवल हृदय, किडनी राेग का कारण बनता है। ऐसे में आप इसे कंट्राेल में करने के लिए अर्जुन के पेड़ की छाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। अर्जुन की छाल के इस्तेमाल से ब्लड शुगर लेवल काे कंट्राेल किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें - डायबिटीज, मोटापा और हार्ट की बीमारियों से बचाव में मदद कर सकती है अर्जुन की छाल, जानें आयुर्वेदिक लाभ

diabetes

डायबिटीज राेगी कैसे करें अर्जुन के छाल का प्रयाेग (Arjun Tree Bark Uses for Daibetes Patients)

डायबिटीज राेगियाें के लिए अर्जुन की छाल बड़े काम की औषधि है, क्याेंकि इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल काे कंट्राेल में रखा जा सकता है। इसके लिए आप अर्जुन के छाल का पाउडर बना लें। इसके साथ के लिए जामुन काे सूखाकर उसका भी पाउडर बना लें। अब इन दाेनाें पाउडर काे बराबर मात्रा में लें और गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन करें। इसका सेवन आपकाे राेजाना रात काे साेने से पहले करना चाहिए। राेज इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्राेल में रहेगा, साथ ही इससे शरीर में इंसुलिन के बनने की प्रक्रिया भी सामान्य हाेगी।

Read Next

बादी बवासीर की समस्या में इन आयुर्वेदिक तरीकों से करें इलाज, मिलेगा फायदा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version