Arjun ki Chaal in High Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल, रक्त में पाया जाने वाला एक मोमी (वैक्सी) जैसा पदार्थ है। दरअसल, शरीर को स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण के लिए कोलेस्ट्रॉल की जरूरत होती है। लेकिन शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर का नियंत्रण में होना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि कोलेस्ट्रॉल का हाई स्तर, हृदय रोगों के जोखिम को बढ़ा सकता है। आपको बता दें कि कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने पर रक्त वाहिकाओं में फैट जमा होने लगता है। इसकी वजह से धमनियों में पर्याप्त रक्त का प्रवाह नहीं होता है। ऐसे में रक्त में थक्का बनने लगता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक होने का जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए आपको अपने रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल (Arjun ki Chaal for Cholesterol) में रखने की कोशिश करनी चाहिए।
कई लोगों को खराब खान-पान, लाइफस्टाइल या फिर जेनेटिक कारणों से हाई कोलेस्ट्रॉल से जूझना पड़ता है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए नियमित योग करने और स्वस्थ आहार लेने की सलाह दी जाती है। वहीं, कुछ लोग कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर दवाइयों का सेवन भी करते हैं, जो जरूरी भी है। लेकिन अगर आप चाहें तो आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों की मदद से भी अपने कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में ला सकते हैं। जी हां, अर्जुन की छाल एक ऐसी ही जड़ी-बूटी है, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने में मदद करती है। तो आइए, इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कोलेस्ट्रॉल में अर्जुन की छाल लेने के फायदे और तरीकों के बारे में-
कोलेस्ट्रॉल कम करने में कैसे फायदेमंद है अर्जुन की छाल?
अर्जुन की छाल कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने में बेहद उपयोगी (Arjun ki Chaal in High Cholesterol) साबित होता है। अर्जुन की छाल में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। अर्जुन की छाल गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होती है। इतना ही नहीं, अर्जुन की छाल को हार्ट हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसलिए अगर आप अपने हृदय के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए अर्जुन की छाल का सेवन कर सकते हैं। यह शरीर में अत्यधिक कोलेस्ट्रॉल को जमा होने से रोकने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- इन 7 उपायों की मदद से घर पर ही कम करें कोलेस्ट्रॉल
हाई कोलेस्ट्रॉल में अर्जुन की छाल कैसे खाएं?- How to Use Arjun ki Chaal for Cholesterol
अगर आपको कोलेस्ट्रॉल की दिक्कत है, तो आप अर्जुन की छाल का सेवन कर सकते हैं। अर्जुन की छाल को इन तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता है।
- अर्जुन की छाल को आप पानी के साथ मिलाकर ले सकते हैं।
- इसे दूध के साथ मिलाकर भी लिया जा सकता है।
- अर्जुन की छाल के चूर्ण को शहद के साथ लेना भी फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें- बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने के लिए अपनाएं ये 6 तरीके, हृदय स्वास्थ्य रहेगा बेहतर
इसके लिए आप 1-2 चम्मच अर्जुन की छाल का पाउडर लें। अब इसे दूध, पानी या शहद के साथ मिक्स करके लें। लेकिन अर्जुन की छाल का सेवन करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की राय जरूर लेनी चाहिए। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल का स्तर हाई हो रखा है, तो बिना डॉक्टर की राय के अर्जुन की छाल का सेवन करने से बचें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version