आजकल की लाइफस्टाइल के साथ सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आप रोजाना योग और एक्सरसाइज करें। साथ ही डाइट में गोंद जैसी चीजों को शामिल करें, जिनसे शरीर को सही पोषण मिले। आयुर्वेद में कई तरह के जड़ी-बूटियों और औषधियों का इस्तेमाल व्यक्ति के शरीर की तासीर के अनुसार स्वस्थ रहने के लिए किया जाता है। गोंद, पानी में घुलनशील होता है और आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में गोंद का उपयोग सदियों से अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए किया जा रहा है। गोंद के गुण और पोषक तत्वों के कारण इसे, शरीर को ठंडक प्रदान करने और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए लाभकारी माना जाता है। इस लेख में आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानिए, गोंद खाने का सही तरीका और फायदे क्या-क्या हैं?
आयुर्वेद के अनुसार गोंद के फायदे
डॉक्टर ने बताया कि गोंद में कैल्शियम, मैग्नीशियम और जरूरी मिनरल्स अच्छी मात्रा में होते हैं, जो हड्डियों और जोड़ों को मजबूत करने में सहायक होते हैं। इसके अलावा, गोंद का उपयोग पाचन समस्याओं, जैसे कब्ज और इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS) के इलाज में भी किया जाता है। यह आंतों को हेल्दी बनाने में सहायक है और मल त्याग की समस्याओं को कम कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: आंखों में ड्राईनेस और जलन से हैं परेशान? एक्सपर्ट से जानें आयुर्वेदिक उपचार
- गोंद में कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है। नियमित रूप से गोंद का सेवन करने से हड्डियों की मजबूती बनी रहती है और जोड़ों की समस्याओं से भी राहत मिलती है।
- गोंद का पानी में घुलने वाला गुण इसे आंतों के लिए बहुत ही फायदेमंद बनाता है। यह आंतों को ठंडक प्रदान करता है और पेट की समस्याओं, जैसे कब्ज, दस्त और IBS को कंट्रोल करने में मदद करता है।
- गोंद विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो शारीरिक रूप से एक्टिव रहते हैं और जिन्हें दिनभर काम करने के लिए ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है।
- गोंद का सेवन त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। यह त्वचा को प्राकृतिक नमी प्रदान करता है और उसे हेल्दी बनाए रखता है। साथ ही, यह त्वचा पर होने वाले रैशेज और एलर्जी को भी कम करने में सहायक होता है।
गोंद का सेवन कैसे करें?
आयुर्वेद के अनुसार, गोंद का उपयोग कई तरह से किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: छालों की समस्या और होंठों की ड्राईनेस दूर करेगी मुलेठी, इस तरह से करें इस्तेमाल
1. गोंद और पानी का मिश्रण
अगर आप पेट से जुड़ी समस्याओं, खासकर इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS) से परेशान हैं, तो गोंद का यह सरल उपाय आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। एक चम्मच गोंद को 50 मिलीलीटर पानी में रात भर भिगो कर रखें। सुबह इसे खाली पेट पी लें। यह उपाय आपकी आंतों को ठंडक प्रदान करता है और मल त्याग की समस्या को कम करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से पेट की अन्य समस्याओं में भी राहत मिल सकती है।
2. घी में गोंद
गोंद को घी में हल्का भून लें, जिससे यह कुरकुरा हो जाए। इसके बाद इसमें सूखे मेवे, रागी का आटा और थोड़ी सी चीनी मिलाकर एक लड्डू तैयार करें। यह लड्डू न केवल स्वाद में लाजवाब होते हैं, बल्कि यह ताकत बढ़ाने में भी सहायक होता है। इसे पुरुष और महिलाएं दोनों ही अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
All Images Credit- Freepik
Read Next
Patchouli Essential Oil: इस तेल से सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें उपयोग का तरीका
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version