Fri Sep 11, 2026 | 07:43 PM IST

Doctor Verified

सेहत के लिए गुणों का खजाना है काला गोंद, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

Black Gum Benefits: काला गोंद हेल्थ और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप इसका सेवन आसानी से कर सकते हैं।

Kala Gond Benefits in Hindi: आपने गोंद कतीरा और गोंद के फायदों के बारे में तो सुना होगा। लेकिन क्या आपने कभी काले गोंद के बारे में सुना है? ज्यादातर लोग गोंद का सेवन करते हैं, लेकिन काले गोंद के बारे में जानते भी नहीं है। दरअसल, काले गोंद को पेड़ों के तनों से निकाला जाता है। यह पेड़ों से नैचुरल रूप से निकलने वाला रस होता है। यह काफी चिपचिपा होता है और कुछ समय बाद सूख जाता है। इस सूखे और जमे हुए रस को ही काला गोंद कहा जाता है। जिस भी पेड़ से गोंद निकाला जाता है, उसके औषधीय गुण इस गोंद में भी पाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सेहत के लिए ये काला गोंद किसी रामबाण से कम नहीं है। सेक्टर-12 में स्थित, अर्चित आयुर्वेदिक क्लिनिक के डॉ. अनंत त्रिपाठी के मुताबिक काला गोंद सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसे ठंडी प्रकृति वालों के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आइए लेख में विस्तार से जानें इसके फायदे।

01 - 2025-07-21T181358.278

1. वजन घटाए काला गोंद

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में काला गोंद शामिल कर सकते हैं। काला गोंद खाने से बॉडी फैट बर्न होता है। इससे मोटापा घटाया जा सकता है। काले गोंद में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है इसलिए इसे खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। इससे मोटापा कम हो सकता है और फिट रहने में मदद मिलती है।

2. डायबिटीज में फायदेमंद

अगर आपको डायबिटीज है, तो भी आप काले गोंद का सेवन कर सकते हैं। डायबिटीज की स्थिति में शुगर लेवल बढ़ जाता है। ऐसे में अगर काले गोंद का सेवन किया जाता है, तो यह शुगर लेवल को कंट्रोल रखता है। साथ ही काला गोंद खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम होने में मदद मिलती है।

kala gond

इसे भी पढ़ें- सफेद गोंद (मोरिंगा गोंद) सेहत की कई समस्याएं कर सकता है दूर, जानें फायदे और सेवन का तरीका

3. पेट की समस्याएं दूर करे

अगर आपको पेट से जुड़ी कोई भी समस्या है, तो आप काले गोंद का सेवन कर सकते हैं। काला गोंद लेने से पेट से संबंधित समस्याएं, जैसे-गैस, अपच और एसिडिटी से आराम मिलता है। पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए आप गोंद के पाउडर को दही के साथ मिलाकर ले सकते हैं। इससे पेट दर्द और ऐंठन की समस्या में भी आराम मिलेगा।

4. त्वचा के लिए फायदेमंद 

काला गोंद त्वचा के लिए भी उपयोगी साबित हो सकता है। काले गोंद में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो त्वचा की समस्याओं जैसे-एग्जिमा, दाग-धब्बे, एक्ने की समस्या में आराम मिलता है। काला गोंद एग्जिमा के ट्रीटमेंट करने में असरदार हो सकता है।

5. घाव ठीक करे 

अगर आपकी त्वचा पर चोट या घाव बन गया है, तो आप काले गोंद के पाउडर का पेस्ट बनाकर लगा सकते हैं। काले गोंद में एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें- इन 4 तरीकों से खाएं भुट्टा, बढ़ने लगेगा वजन

काला गोंद खाने का तरीका

अगर आप काले गोंद का सेवन करना चाहते हैं, तो इसे कई तरीकों से कर सकते हैं- 

  • काले गोंद का सेवन आप दही के साथ मिलाकर कर सकते हैं। इसके लिए आप काले गोंद का पाउडर बनाएं और दही के साथ खाएं।
  • काले गोंद को आप लड्डू बनाकर कर सकते हैं।
  • आप चाहें तो काले गोंद का सेवन सूप के अंदर मिलाकर भी कर सकते हैं। 
  • आप भी काले गोंद का सेवन कर सकते हैं। यह आपकी त्वचा और सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन इसका सेवन हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।

निष्कर्ष

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक सेहत के लिए काला गोंद बहुत फायदेमंद है। इसकी तासीर ठंडी होती है इसलिए इसे ठंडी प्रकृति वाले लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है। ये बलवर्धक और शरीर को पोषण देने वाला माना जाता है। इसके सेवन से वजन घटाने, डायबिटीज कंट्रोल रखने और पाचन संबंधित समस्याओं से राहत मिलती है। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

FAQ

  • काला गोंद खाने से क्या लाभ होता है?

    काले गोंद से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इनका सेवन करना वजन घटाने, डायबिटीज कंट्रोल रखने और पाचन संबंधित समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है। काला गोंद लेने से पेट से संबंधित समस्याएं, जैसे-गैस, अपच और एसिडिटी से आराम मिलता है। 
  • काला गोंद खाने का तरीका

    काले गोंद का सेवन आप दही के साथ मिलाकर कर सकते हैं। इसके लिए आप काले गोंद का पाउडर बनाएं और दही के साथ खाएं। इसके अलावा, काले गोंद का सेवन सूप में मिलाकर या इसके लड्डू बनाकर भी खा सकते हैं। 
  • काला गोंद और अलसी खाने के क्या फायदे हैं?

    काला गोंद और अलसी दोनों की तासीर गर्म होती है। ये बलवर्धक और शरीर को पोषण देने के लिए बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। इनके सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याएं और डायबिटीज में फायदा मिलता है। 

Read Next

Balam kheera Side Effect: बालम खीरा किसे नहीं खाना चाहिए? जानें बालम खीरा खाते समय क्या सावधानी बरतनी चाहिए

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 08, 2022 09:00 IST

    Published By : Anju Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content