Expert

इन 4 समस्याओं को दूर करती है सेमल गोंद (मोचरस), इस तरह से करें उपयोग

सेमल की गोंद भी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। सेमल की गोंद को, सेमल के पेड़ के तने से निकाला जाता है। आयुर्वेद में इसे मोचरस कहा जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
इन 4 समस्याओं को दूर करती है सेमल गोंद (मोचरस), इस तरह से करें उपयोग


Semal Gond Benefits in Hindi: सेमल का पेड़ सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। सेमल के पेड़ के अलग-अलग हिस्सों का उपयोग कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है। आयुर्वेद में सेमल के फूल, तना, पत्तों और छाल आदि का उपयोग किया जाता है। इतना ही नहीं, सेमल की गोंद भी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। सेमल की गोंद को, सेमल के पेड़ के तने से निकाला जाता है। आयुर्वेद में इसे मोचरस कहा जाता है। यह गोंद सेहत और त्वचा के लिए फायदेमंद होती है। रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा-

सेमल गोंद के फायदे- Semal Gond Benefits in Hindi 

1. मुंह के छालों में फायदेमंद

सेमल गोंद सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। अगर आपके मुंह में छाले हो गए हैं, तो आप सेमल के गोंद का इस्तेमाल कर सकते हैं। सेमल की गोंद की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में अगर इसका इस्तेमाल मुंह के छालों को दूर करने के लिए किया जाए, तो काफी राहत मिलेगी। आप मुंह के छालों की समस्या से राहत पाने के लिए सेमल गोंद का उपयोग कर सकते हैं। 

2. दस्त की समस्या से दिलाए राहत

डायरिया या दस्त की समस्या से राहत पाने के लिए भी आप सेमल गोंद का उपयोग कर सकते हैं। सेमल के गोंद का सेवन करने से अतिसार यानी डायरिया की समस्या दूर होती है। अगर दस्त की वजह से आपको कमजोरी महसूस हो तो इस स्थिति में भी सेमल का गोंद लेना फायदेमंद हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें- Semal Flower Benefits: सेमल के फूल खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 गजब के फायदे, एक्सपर्ट से जानें

semal gond

3. शरीर की ताकत बढ़ाए

सेमल का गोंद शरीर की ताकत बढ़ाता है। इसे शक्तिवर्धक माना जाता है। अगर आपको किसी भी वजह से कमजोरी या थकान का अनुभव हो रहा है, तो सेमल के गोंद का सेवन करना लाभकारी होता है। सेमल के गोंद का सेवन करने से शरीर को ताकत मिलती है। इससे आप एनर्जेटिक और ताकत महसूस कर सकते हैं। 

4. घाव ठीक करे

अगर चोट लगने की वजह से आपकी त्वचा पर घाव हो गया है, तो ऐसे में आप सेमल के गोंद का इस्तेमाल कर सकते हैं। सेमल का गोंद घाव को भरने में असरदार होता है। यह घाव को भरने में मदद करता है। 

इसे भी पढ़ें- Semal Flower for Hair: बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं सेमल के फूल, जानें इस्तेमाल का तरीका

सेमल गोंद का इस्तेमाल कैसे करें?

  • आप सेमल की गोंद का इस्तेमाल सेहत और त्वचा से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए कर सकते हैं। 
  • सेमल के गोंद के पाउडर का इस्तेमाल त्वचा से जुड़ी समस्याओं पर किया जा सकता है।
  • वहीं, अगर आपको मुंह की समस्या या डायरिया है, तो आप सेमल गोंद का सेवन कर सकते हैं। आयुर्वेद की दवाइयों वाली दुकानों में आपको सेमल गोंद मिल जाएगा। 

Read Next

रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं के इलाज में असरदार है मेरुदंड वस्ति, जानें क्या है इसकी प्रक्रिया

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version