Mishri and Gond Katira Water Benefits in Hindi: आयुर्वेद में मिश्री और गोंद कतीरे को बेहद फायदेमंद माना गया है। मिश्री और गोंद कतीरा, दोनों की तासीर बेहद ठंडी होती है। इसलिए गर्मियों और मानसून में मिश्री और गोंद कतीरे का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। वैसे तो लोग मिश्री और गोंद कतीरे का सेवन अलग-अलग तरीकों से करते हैं, लेकिन आप चाहें तो इन दोनों को एक साथ पानी में मिलाकर भी ले सकते हैं। यानी आप मिश्री और गोंद कतीरे का पानी बनाकर पी सकते हैं। गोंद कतीरा और मिश्री का पानी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं मिश्री और गोंद कतीरे का पानी पीने के फायदे (Mishri and Gond Katire ka Pani Pine ke Fayde)-
मिश्री और गोंद कतीरे का पानी पीने के फायदे- Mishri and Gond Katira Water Benefits in Hindi
1. एसिडिटी से छुटकारा दिलाए मिश्री और गोंद कतीरे का पानी
मिश्री और गोंद कतीरे का पानी पीने से एसिडिटी से छुटकारा मिल सकता है। अगर आपको गर्मी की वजह से पेट या सीने में जलन महसूस हो, तो मिश्री और गोंद कतीरे का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। इस पानी को पीने से एसिडिटी और शरीर की जलन से राहत मिलेगी।
2. भूख बढ़ाए मिश्री और गोंद कतीरे का पानी
अगर आपको भूख ज्यादा नहीं लगती है, तो अपनी डाइट में मिश्री और गोंद कतीरे का पानी जरूर शामिल करें। मिश्री और गोंद कतीरे (Mishri and Gond Katira) का पानी पीने से भूख बढ़ती है। भूख बढ़ाने के लिए कुछ दिनों तक रोजाना इस पानी का सेवन जरूर करें।
इसे भी पढ़ें- खाना खाने के बाद इस तरह करें सौंफ और मिश्री का सेवन, दूर हो जाएगी ब्लोटिंग और गैस की समस्या
3. खूनी बवासीर से राहत दिलाए मिश्री और गोंद कतीरे का पानी
खूनी बवासीर एक दर्दनाक स्थिति हो सकती है। यह समस्या बेहद पीड़ादायक होती है। खूनी बवासीर से राहत पाने के लिए आप मिश्री और गोंद कतीरे के पानी का सेवन कर सकते हैं। अगर आप बवासीर से परेशान हैं, तो इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
4. शरीर की गर्मी शांत करे मिश्री और गोंद कतीरे का पानी
मानसून में शरीर में पित्त दोष बढ़ जाता है। ऐसे में शरीर की गर्मी को शांत रखने के लिए आप मिश्री और गोंद कतीरे का पानी पी सकते हैं। यह पेट को ठंडक प्रदान करता है। इससे शरीर की गर्मी भी कम होती है। पित्त प्रकृति के लोगों को अपनी डाइट में मिश्री और गोंद कतीरे का पानी जरूर शामिल करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- दूध में सौंफ और मिश्री मिलाकर खाने से मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें सेवन का तरीका
5. कमजोरी दूर करे मिश्री और गोंद कतीरे का पानी
अगर आपको कमजोरी और थकान का अनुभव होता है, तो मिश्री और गोंद कतीरे का पानी जरूर पिएं। इस पानी को पीने से शरीर को ताकत मिलती है। यह कमजोरी को दूर करने में मदद करता है। आप रोज एक गिलास मिश्री और गोंद कतीरे का पानी पी सकते हैं।
आप भी मिश्री और गोंद कतीरे के पानी का सेवन कर सकते हैं। इस पानी को पीने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। यह शरीर की आम स्वास्थ्य समस्याओं को भी दूर करता है। हालांकि, अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो अधिक मात्रा में इस पानी का सेवन एक्सपर्ट की राय पर ही करें।
Images: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version