Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Expert

क्या बच्चों को गोंद कतीरा दे सकते हैं? जानें आयुर्वेदाचार्य से

गर्मियों में गोंद कतीरे का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या बच्चों के लिए भी यह सेफ होता है?

Can Children Eat Gond Katira: गर्मियों में शरीर को ठंड़ा रखने के लिए ठंड़े खाद्य-पदार्थों का सेवन करना जरूरी है। वातावरण में तापमान बढ़ने के कारण बॉडी हीट बढ़ने लगती है। इस कारण बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है और एनर्जी लेवल कम होने लगता है। ऐसे में गोंद कतीरे का सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसकी तासीर ठंड़ी होती है इसलिए इससे शरीर को ठंड़क मिलती है। इसके सेवन से गर्मियों में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा भी कम होता है। गोंद कतीरे से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों के कारण यह हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन क्या बच्चों के लिए भी यह सेफ होता है? क्या गर्मियों में बच्चों की डेली डाइट में गोंद कतीरा शामिल कर सकते हैं? इस बारे में जानने के लिए हमने हरियाणा से सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से बात की।

01 - 2025-04-24T122007.697

क्या बच्चों को गोंद कतीरा दे सकते हैं? Is Gond Katira Beneficial For Kids

एक्सपर्ट के मुताबिक, गोंद कतीरे का सेवन करना बच्चों के लिए भी फायदेमंद है। इसके सेवन से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है। साथ ही, इसे खाने से कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं होते हैं। गर्मियों में इसे बच्चों की डेली डाइट में शामिल किया जा सकता है। लेकिन आप बच्चे को किस चीज में मिलाकर गोंद कतीरा दे रहे हैं या कितनी मात्रा में दे रहे हैं, इसका खास ध्यान रखें।

इसे भी पढ़ें- Gond Katira or Chia Seeds: गोंद कतीरा या चिया सीड्स: शरीर को ठंड़ा रखने के लिए क्या ज्यादा बेहतर है?

बच्चों के लिए गोंद कतीरा के फायदे- Gond Katira Benefits For Kids

  • गर्मियों में बच्चों के लिए यह प्राकृतिक और फायदेमंद विकल्प है। इसके सेवन से बच्चे हाइड्रेट रहेंगे और गर्मियों में डिहाइड्रेशन नहीं होगा।
  • गर्मियों में कुछ बच्चों को पाचन से जुड़ी समस्याएं भी रहती हैं। ऐसे में उनकी डाइट में गोंद कतीरा शामिल करना बहुत फायदेमंद होगा। इसमें फाइबर अधिक होता है जिससे कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।
  • गोंद कतीरा में फाइबर और कार्ब्स मौजूद होते हैं। इसलिए इसके सेवन से भूख शांत होगी और अनहेल्दी चीजों की क्रेविंग नहीं होगी। कार्ब्स होने से यह बच्चों को दिनभर एनर्जेटिक रखने में मदद करेगा।
  • गोंद कतीरा में कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत रखने और इम्यूनिटी बनाए रखने में मदद करते हैं।

बच्चों को कब और कितनी मात्रा में गोंद कतीरा दे सकते हैं?

बच्चों को आप दोपहर या शाम के दौरान गोंद कतीरा दे सकते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, बच्चों की डेली डाइट में 2 से 3 चम्मच गोंद कतीरा यानी 8-10 ग्राम तक शामिल किया जा सकता है। इसे रात में पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसे शिकंजी या छाछ और दही में डालकर बच्चों को दे सकते हैं। लेकिन इसे मैंगो शेक या किसी मिल्क शेक में डालकर बच्चों को न दें, अन्यथा इसे पचाना मुश्किल हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में सेहत का खजाना होता है गोंद कतीरा, जानें इसे खाने के फायदे, नुकसान और सही तरीका

निष्कर्ष

बच्चों के लिए भी गोंद कतीरे का सेवन करना बेहद फायदेमंद है। इसे बच्चो की डाइट में शामिल करने से इम्यूनिटी बूस्ट होगी और बॉडी एनर्जेटिक रहेगी। डेली डाइट में लेने से डाइजेशन इंप्रूव होगा। यह शरीर को ठंड़ा रखने में मदद करेगा। लेकिन इसे कम मात्रा में ही बच्चों की डाइट में शामिल करें। अगर बच्चे को कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसे बच्चों की डाइट में शामिल करें।

Read Next

रोजाना सुबह गर्म पानी में हल्दी और नींबू मिलाकर पीने से क्या होता है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Isha Gupta

Isha Gupta

Sub Editor

दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स के साथ हेल्थ बीट पर काम किया। हेल्थ, ब्यूटी, मेंटल हेल्थ और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर लिखने में विशेष रूचि है। समस्या को समझना और उन पर गहनता से बात करना पसंद है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 24, 2025 12:26 IST

    Modified By : Isha Gupta
  • Apr 24, 2025 12:26 IST

    Published By : Isha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content