Tue Oct 27, 2026 | 12:49 AM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

रोजाना सुबह गर्म पानी में हल्दी और नींबू मिलाकर पीने से क्या होता है? जानें एक्सपर्ट से

Turmeric And Lemon Water: हल्दी और नींबू सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। यहां जानिए, गर्म पानी में नींबू और हल्दी मिलाकर पीने से क्या होता है?
रोजाना सुबह गर्म पानी में हल्दी और नींबू मिलाकर पीने से क्या होता है? जानें एक्सपर्ट सेरोजाना सुबह गर्म पानी में हल्दी और नींबू मिलाकर पीने से क्या होता है? जानें एक्सपर्ट से

बिगड़ी लाइफस्टाइल और खानपान के कारण लोग तरह-तरह की गंभीर समस्याओं और बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। एक तरफ तो लोगों के सोने और जगने का समय निर्धारित नहीं होता है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग सुबह उठते ही अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से करते हैं। दरअसल, आज भी कई लोग इस बात से अंजान हैं कि खाली पेट चाय या कॉफी का सेवन सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। खाली पेट सुबह चाय और कॉफी पीने के कारण लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं सबसे ज्यादा होती हैं। ऐसे में अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं तो अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करें। गुनगुने पानी में नींबू और हल्दी जैसी पोषक तत्वों से भरपूर चीजें भी मिक्स की जा सकती हैं। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) रोजाना सुबह गर्म पानी में नींबू और हल्दी मिलाकर पीने से क्या होता है?

रोजाना सुबह गर्म पानी में हल्दी और नींबू मिलाकर पीने के फायदे - Hot Water With Lemon And Turmeric Benefits

1. वर्तमान में खराब लाइफस्टाल के कारण सबसे ज्यादा लोग बढ़े हुए वजन और मोटापे से परेशान रहते हैं। वजन बढ़ने से डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी अन्य बीमारियों का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप रोजाना अपने दिन की शुरुआत हल्दी और नींबू वाले गुनगुने पानी से करते हैं तो वजन कंट्रोल करना आसान हो सकता है। नींबू का रस और हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में शरीर की गंदगी निकालने के लिए पिएं ये 5 तरह के डिटॉक्स वॉटर, जानें बनाने का तरीका

2. विटामिन C के साथ कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर नींबू और हल्दी वाला गुनगुना पानी (Lemon and turmeric water) आपके शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आंत और लिवर की सफाई होती है, जिससे कई तरह की समस्याएं दूर हो सकती हैं।

3. गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा बीमारियां संक्रमण के कारण फैलती हैं। ऐसे में अगर आप दिन की शुरुआत नींबू और हल्दी वाले गुनगुने पानी से करते हैं तो हल्दी और नींबू में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण आपको संक्रमण से बचाने में मदद कर सकते हैं। जिससे आप गर्मी के मौसम में होने वाली मौसमी बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं।

4. हल्दी में मौजूद करक्यूमिन और नींबू में होने वाला विटामिन C पाचन को सुधारने में मदद कर सकते हैं और अपच के साथ-साथ अन्य पाचन संबंधित समस्याओं को कम कर सकते हैं। नींबू और हल्दी वाला गुनगुना पानी पीने से गट हेल्थ बेहतर हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: रोज सही मात्रा में पानी पीने से शरीर को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें कितना पानी पीना चाहिए

5. हल्दी और नींबू का गुनगुना पानी आपकी स्किन और बालों को हेल्दी बनाने में भी सहायक हो सकता है। नींबू और हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को निखारने में मदद करते हैं। जिससे त्वचा जवां और खिली-खिली नजर आती है।

6. रोजाना सुबह गर्म पानी में हल्दी और नींबू मिलाकर पीने से शरीर का इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। हल्दी और नींबू के पोषक तत्व शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करने में सहायक होते हैं, जिससे शरीर को संक्रमणों से लड़ने की ताकत मिलती हैं।

गर्म पानी में हल्दी और नींबू मिलाकर पीने के अनेक फायदे हैं लेकिन ध्यान रखें कि पानी में नींबू और हल्दी की मात्रा ज्यादा नहीं (What are the benefits of drinking hot water with lemon and turmeric) मिलानी है। 1 कप पानी में 1 ग्राम या 2 चुटकी हल्दी और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर पिएं। अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसे पिएं। 

All Images Credit- Freepik

Read Next

→ छुहारा किन लोगों को नहीं खाना चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 23, 2025 12:11 IST

    Modified By : Akanksha Tiwari
  • Apr 17, 2024 16:25 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma