रोज सही मात्रा में पानी पीने से शरीर को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें कितना पानी पीना चाहिए

Benefits of Drinking Enough Water: सही मात्रा में पानी पीने से कई बीमारियों से बचाव होता है, जानते हैं फायदों के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज सही मात्रा में पानी पीने से शरीर को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें कितना पानी पीना चाहिए

Benefits of Drinking Enough Water: मानव शरीर में लगभग 60% पानी होता है। हम कई बार बिना खाने खाए कुछ समय के लिए रह सकते है लेकिन पानी के बिना कुछ घंटे काटना भी मुश्किल होता है। वहीं अगर बात गर्मी की जाएं, तो सही मात्रा में पानी पीना और जरूरी हो जाता है। कई बार लोग लंबे समय तक कम पानी पीने से कई तरह की गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। पानी वयस्को, बुजुर्गों और छ माह बाद के बच्चे से लेकर सभी के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन कई बार कम पानी या ज्यादा पानी पीने की वजह से शरीर को पूरी तरह फायदे नहीं मिल पाते हैं। शरीर को हेल्दी रखने के लिए सही मात्रा में पानी पीना जरूरी होता है। सही मात्रा में पानी पीने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ शरीर डिटॉक्स होता है और गर्मी से बचाव होता है। आइए जानते हैं सही मात्रा में पानी पीने के फायदों के बारे में।

1. शरीर को एक्टिव रखता है

कम मात्रा में पानी पीने से रोजमर्रा के काम करने में समस्या आ सकती है। कम पानी पीने से थकान बढ़ सकती है और एक्सरससाइज करने में दिक्कत हो सकती है। Healthline में छपे एक आर्टिकल के अनुसार, कई बार व्यायाम करने के दौरान पसीना निकलता है। ऐसे में कम पानी पीने की वजह से शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है और ऑक्सीडेटिव तनाव भी बढ़ सकता है।

2. सिरदर्द कम करे

शरीर में पानी की कमी की वजह से  सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। सही मात्रा में पानी पीने से सिरदर्द के लक्षण कम होने के साथ शरीर हाइड्रेट रहता है। कम पानी पीने से माइग्रेन के लक्षण बढ़ सकते है, जिससे शरीर को नुकसान होगा। 

water

3. कब्ज कम करने में मददगार

सही मात्रा में पानी पीने से कब्ज को कम करने में मदद मिलती है। बहुत से लोग कम पानी का सेवन करते है, जिससे मल त्याग करने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में सही मात्रा में पानी पीने से कब्ज की समस्या में राहत मिलने के साथ पेट आसानी से साफ होता है। 

इसे भी पढ़ें- कैलोरी का आपके शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है? एक्सपर्ट से जानें

4. गुर्दे की पथरी की समस्या से राहत 

सही मात्रा में पानी पीने से गुर्दे की पथरी की समस्या से राहत मिल सकती है। सही मात्रा में पानी पीने से पेशाब ज्यादा आता है, जिससे गुर्दे में पथरी की समस्या कम होती है। सही मात्रा में पानी पीने से गुर्दे में पथरी के गठन को रोकने में भी मदद मिलती है।

5. वजन घटाने में फायदेमंद

सही मात्रा में पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। पानी पीने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे आप अतिरिक्त खाने से बच जाते है और वजन कम करने में मदद मिलती है। सही मात्रा में पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने के साथ बैली फैट भी कम होता है।

कितना पानी पीना चाहिए

स्वस्थ व्यक्ति को दिन में करीब 2 लीटर पानी रोज जरूर पीना चाहिए। कम प्यास लगने पर भी दिनभर पानी पीते रहें। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी के अलावा नारियल पानी, छाछ और नींबू पानी का सेवन भी किया जा सकता हैं।

अधिक जानने के लिए इस रिसर्च को भी पढ़ा जा सकता है- https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC2908954/

सही मात्रा में पानी पीना जरूरी होता है। लेकिन अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही पानी की मात्रा तय करें।

All Image Credit- Freepik 

Read Next

गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए खाएं दलिया, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे

Disclaimer