Doctor Verified

किडनी की पथरी का इलाज कैसे किया जाता है? एक्सपर्ट से जानें

Kidney Stone in Hindi: किडनी की पथरी दर्दनाक हो सकती है। इसलिए इसका समय पर इलाज करवाना बहुत जरूरी होता है। जानें, किडनी स्टोन का इलाज क्या है?
  • SHARE
  • FOLLOW
किडनी की पथरी का इलाज कैसे किया जाता है? एक्सपर्ट से जानें


Kidney Stone Treatment in Hindi: पीठ, कमर या पेट के किनारे पर दर्द होना, पेशाब में खून निकलना और उल्टी आदि होना, किडनी स्टोन के लक्षण हो सकते हैं। किडनी स्टोन यानी गुर्दे में पथरी एक तरह का क्रिस्टल होता है, जो सोडियम और मिनरल्स के जमा होने की वजह से बनता है। किडनी की पथरी का साइज सभी लोगों में अलग-अलग हो सकता है। किसी में इसका साइज छोटा, तो किसी में बड़ा हो सकता है। जब साइज छोटा होता है, तो इसके लक्षण सामान्य दिख सकते हैं। लेकिन जैसे-जैसे किडनी स्टोन का साइज बढ़ता जाता है, वैसे-वैसे इसके लक्षण ज्यादा महसूस होने लगते हैं। आपको बता दें कि किडनी स्टोन का इलाज भी, पथरी के साइज पर ही निर्भर करता है। छोटे साइज की पथरी को कुछ दवाइयों और खान-पान का ध्यान रखकर निकाला जा सकता है। लेकिन बड़े साइज का स्टोन निकालने के लिए प्रॉपर इलाज की जरूरत पड़ती है। तो आइए, फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. रमन कुमार से विस्तार से जानते हैं किडनी की पथरी का इलाज-

drinking water in kidney stone

किडनी स्टोन का इलाज- Kidney Stone Treatment in Hindi

कुछ मामलों में किडनी की पथरी काफी छोटी होती है। इस स्थिति में सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ती है। सामान्य तरीकों से ही किडनी की पथरी का इलाज किया जा सकता है। 

  • इसमें डॉक्टर रोजाना ज्यादा पानी पीने की सलाह दे सकते हैं। इससे पेशाब पतला रहेगा और स्टोन ज्यादा नहीं बनेगा। आप नारियल पानी या फलों का जूस भी पी सकते हैं।
  • किडनी स्टोन के दर्द से राहत दिलाने के लिए डॉक्टर पेनकिलर भी लिख सकते हैं। 
  • जब दर्द बार-बार उठता है, तो इस स्थिति में डॉक्टर पथरी को बाहर निकालने के लिए कुछ दवाइयां लिख सकते हैं। इन दवाओं को लेने से मूत्रवाहिनी की मांसपेशियों को आराम मिलता है। साथ ही, दर्द से भी राहत मिलती है।

कई मामलों में किडनी की पथरी का साइज काफी बड़ा हो जाता है। यह स्थिति दर्दनाक हो सकती है और व्यक्ति इससे काफी परेशान हो सकता है। जब किडनी स्टोन का साइज बड़ा होता है, तो व्यक्ति की दिक्कत बढ़ सकती है। इस स्थिति में प्रॉपर ट्रीटमेंट की जरूरत पड़ती है।  

इसे भी पढ़ें- शरीर के इन हिस्सों में हो सकता है किडनी की पथरी का दर्द, बिल्कुल न करें नजरअंदाज

शॉक वेव्स

किडनी को छोटे-छोटे टुकड़ों में करने के लिए साउंड वेव्स (ध्वनि तरंगों) का उपयोग किया जाता है। कुछ मामलों में डॉक्टर एक्स्ट्राकोर्पोरियल शॉक वेव लिथोट्रिप्सी (ESWL) करवाने की सलाह दे सकते हैं। यह पथरी को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ देती है। इससे पथरी पेशाब के माध्यम से शरीर से बाहर निकल आती है। इस प्रक्रिया में लगभग एक घंटा लग सकता है। लेकिन यह ट्रीटमेंट थोड़ा दर्दनाक हो सकता है। 

surgery in kidney stone

सर्जरी

सभी लोगों में किडनी स्टोन का साइज अलग-अलग होता है। जब किडनी की पथरी का साइज बढ़ा होता है, तो इस स्थिति में डॉक्टर सर्जरी करवाने की सलाह दे सकते हैं। इस प्रोसेस को पर्क्यूटेनियस नेफ्रोलिथोटॉमी (percutaneous nephrolithotomy) के रूप में जाना जाता है। इसमें पीठ में एक छोटा सा चीरा लगाया जाता है। फिर छोटी दूरबीनों और उपकरणों का उपयोग करके किडनी की पथरी को बाहर निकाला जाता है। आपको बता दें कि जब किसी व्यक्ति में ESWL असफल होता है, तब डॉक्टर सर्जरी करवा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- क्या ज्यादा नमक खाने से किडनी की पथरी हो सकती है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

स्कोप

कई मामलों में डॉक्टर पथरी को निकालने के लिए स्कोप का उपयोग कर सकते हैं। इसमें मूत्रमार्ग और मूत्राशय के माध्यम से कैमरे से लैस एक पतली रोशनी वाली ट्यूब (यूरेट्रोस्कोप) को मूत्रवाहिनी तक पहुंचा जाता है। इसके बाद इस उपकरण को पथरी में फंसाया जाता है और टुकड़ों में तोड़ा जाता है। इससे पथरी पेशाब के माध्यम से शरीर से बाहर निकल जाता है। 

अगर आपको भी किडनी स्टोन के लक्षणों का अनुभव हो, तो इन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। इस स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना जरूरी होता है। क्योंकि जैसे-जैसे समय बितता है, स्टोन का साइज बढ़ता रहता है।

(All Images Source : Freepik)

Read Next

अक्ल दाढ़ के पास सूजन और पस हो सकते हैं पेरिकोरोनिटिस (Pericoronitis) के लक्षण, जानें कारण और इलाज

Disclaimer