Expert

किडनी स्टोन में फायदेमंद हैं ये 4 चीजें, आयुर्वेदाचार्य से जानें सेवन का तरीका

किडनी में स्टोन होने पर लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यहां जानिए, किडनी स्टोन के लिए आयुर्वेदिक उपचार क्या हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
किडनी स्टोन में फायदेमंद हैं ये 4 चीजें, आयुर्वेदाचार्य से जानें सेवन का तरीका

सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आप डाइट में सब्जियों और फलों को शामिल करें, इसके साथ ही दिनभर में कम से कम 2 लीटर पानी जरूर पिएं। लेकिन वर्तमान समय में लोग न तो हेल्दी डाइट का सेवन करते हैं और न ही ज्यादा मात्रा में पानी पीना पसंद करते हैं। पानी कम पीने की एक वजह यह भी है कि लोग ऑफिस और घरों में एसी का प्रयोग करते हैं, जिसके कारण ठंडक रहती है और इस वजह से लोग कम पानी पीते हैं। लेकिन कम पानी पीने के कारण कई लोग किडनी में पथरी के शिकार हो जाते हैं। यह एक गंभीर समस्या है, जिसके कारण पेट में दर्द की शिकायत भी रहती है। किडनी में स्टोन को पेशाब के रास्ते निकालने और इसे ऑपरेट करने के कई तरीके हैं। किडनी स्टोन के लिए आप आयुर्वेदिक उपाय भी आजमा सकते हैं। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) किडनी स्टोन के लिए 4 ऐसी चीजें बता रहे हैं, जिनका इस्तेमाल करने से आपको लाभ मिल सकता है।

किडनी स्टोन में फायदेमंद हैं ये 4 चीजें - What Are The Best Ayurvedic Remedy For Kidney Stones In Hindi

डॉक्टर ने बताया कि गुर्दे में पथरी यानी किडनी स्टोन की समस्या ज्यादातर उन लोगों को होती है, जो कम पानी पीते हैं। इसके अलावा यदि किसी व्यक्ति के पारिवारिक इतिहास में किडनी में स्टोन की समस्या रही है तो उस व्यक्ति को भी पथरी होने का खतरा हो सकता है। किडनी स्टोन कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन और ऑक्सालेट जैसे मिनरल्स से धीरे-धीरे बनता है लेकिन जब इसका साइज बढ़ने लगता है तो व्यक्ति को तेज दर्द की शिकायत होती है। इसके अलावा कई बार किडनी में पथरी होने पर पेशाब करते समय तकलीफ होना या खून आना और उल्टियां होने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। अगर आपकी किडनी में पथरी बन रही है और अभी साइज छोटा है तो खानपान के जरिए भी इसे कम किया जा सकता है।

1. छाछ - Buttermilk

किडनी स्टोन की समस्या में छाछ का सेवन लाभदायक हो सकता है। ध्यान रखें कि इसके लिए आपको खट्टी छाछ का सेवन करना है। खट्टी छाछ में मौजूद लैक्टिक एसिड किडनी में पथरी को निकालने में मदद कर सकता है। छाछ में मौजूद गुण शरीर को ठंडा रखते हैं, इसमें अच्छी मात्रा में प्रोबायोटिक्स भी होते हैं जो पाचन की समस्या को कम करने में सहायक होता है। छाछ का सेवन सुबह से लेकर शाम 6 बजे तक कभी भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: इन 5 गलति‍यों के कारण डैमेज हो सकती है क‍िडनी, जरूर बरतें सावधानी

kidney stone

2.  कुलथी की दाल - Horse Gram

विटामिन्स, मिनरल्स के साथ कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर कलथी की दाल किडनी स्टोन को बढ़ने से रोकने में सहायक हो सकती है। लेकिन डॉक्टर का कहना है कि ये दाल सभी के लिए लाभदायक नहीं होती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि ये गर्म होती है। जिनके शरीर में गर्मी बढ़ी हो उन्हें इस दाल का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलिफेनॉल्स क्रिस्टलाइजेशन को कम करने और रोकने में मदद करते हैं। कुलथी की दाल के पानी का नियमित सेवन करने से किडनी स्टोन यानी गुर्दे की पथरी पेशाब के रास्ते टूटकर बाहर हो सकती है। इसे बनाने के लिए आपको 3-4 चम्मच कुलथी की दाल को रातभर के लिए पानी में भिगोना होगा और अगली सुबह इस पानी को पिएं। इसके अलावा आप कुलथी की दाल को उबालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: क‍िडनी को स्‍वस्‍थ रखने के ल‍िए डाइट में शामिल करें कम पोटैश‍ियम वाली ये 5 चीजें, एक्‍सपर्ट से जानें फायदे

3. जौ - Barley

किडनी स्टोन की समस्या में जौ का आटा और पानी लाभकारी साबित हो सकता है। कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर जौ के आटे का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। वहीं अगर आप जौ के पानी का सेवन करते हैं तो यह शरीर से टॉक्सिंस को दूर करने में सहायक हो सकता है। इसे बनाने के लिए आपको 3 चम्मच जौ को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रखना होगा और अगली सुबह इस पानी को पिएं।

4. पत्थरचट्टा के पत्ते - Patharchatta

आयुर्वेद में पत्थरचट्टा के पत्तों का इस्तेमाल कई समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है। पत्थरचट्टा के पत्तों में मौजूद पोषक तत्व किडनी की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसका सेवन चटनी के रूप में या जूस बनाकर किया जा सकता है।

इन प्राकृतिक उपचारों का नियमित सेवन करने से किडनी स्टोन की समस्या में सुधार हो सकता है। लेकिन, इन उपायों को आजमाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

Read Next

गर्मियों में पित्ती उछलने के कारण और बचाव के तरीके, आयुर्वेदाचार्य से जानें

Disclaimer