Expert

गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए खाएं दलिया, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे

गर्म‍ियों में द‍ल‍िया खाने से पाचन क्र‍िया सुधरती है और वजन कम होता है। दल‍िया में मौजूद पोषक तत्‍व शरीर को बीमार‍ियों से बचाने में मदद करते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए खाएं दलिया, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे


Benefits of Eating Daliya in Summer: गर्मी के मौसम में पारा 40 पार भी चला जाता है। ऐसे में गर्मी के प्रकोप से बचने का एक ही तरीका है कि आप हेल्दी डाइट लें। हेल्दी डाइट में सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं जिनका सेवन करने से शरीर को बीमारियों और गर्मी के बुरे असर से बचाया जा सकता है। ऐसी कई हेल्दी चीजें हैं जिसको खाकर आप हेल्दी और फिट बन सकते हैं। ऐसा ही एक आहार है दलिया। दलिया खाने में हल्का पर पौष्टिक होता है। दलिया खा लेंगे, तो लंबे समय तक पेट भरा रहेगा। वजन कम करने के लिए भी दलिया का सेवन करना अच्छा विकल्प है। इस लेख में हम जानेंगे गर्मियों में दलिया खाने के फायदे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटि‍श‍ियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।          

गर्मी में दलिया खाने के फायदे- Benefits of Eating Daliya in Summers

daliya benefits in hindi

गर्मी में दलिया खाना बेहद फायदेमंद होता है। दलिया का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। डायबिटीज के मरीज आसानी से इसका सेवन कर सकते हैं। गर्मी में बीमारियां और इंफेक्शन हो जाना आम बात है। लेकिन दलिया का सेवन करेंगे, तो इम्यूनिटी भी बढ़ेगी क्योंकि दलिया में कई विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसे खाने से शरीर को इम्यूनिटी बनाने में मदद मिलती है।

गर्मी में शरीर हाइड्रेट रहता है

गर्मी में दलिया खाने से शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। गर्मी में पानी की कमी या गर्मी चलते शरीर डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाता है। इस स्थिति से बचने के लिए दलिया का सेवन करना चाहिए। 

गर्मी में डाइजेशन बेहतर होता है

दलिया खाने से गर्मी में डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। वरना अक्सर लोगों को गर्मी में खराब पाचन का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए गर्मी में दलिया खाना चाहिए। 

गर्मी में कब्ज की समस्या नहीं होती

गर्मी में दलिया खाने से कब्ज की समस्या नहीं होती। दलिया में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। दलिया खाकर आप गर्मी में कांस्टिपेशन की शिकायत से बच सकते हैं।

दलिया की तासीर ठंडी होती है

दलिया की तासीर ठंडी होती है। गर्मी में ऐसी चीज का सेवन करना चाहते हैं जिससे शरीर में ताजगी बनी रहे, तो दलिया खाएं। दलिया को दूध के साथ या सब्जियां डालकर उपमा की तरह भी बना सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए दलिया कैसे खाएं? जानें 4 तरीके, जिनसे वेट लॉस में मिलेगी मदद

दल‍िया का सेवन कैसे करें?- How to Consume Daliya 

दलिया एक लो कैलोरी सुपर फूड है। इसमें काफी कम कैलोरी पाई जाती है। आप दल‍िया को अपने नाश्‍ते का ह‍िस्‍सा बनाएं। 100 ग्राम दलिया में लगभग 18 ग्राम फाइबर पाया जाता है। इसे खाकर आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी। एक कटोरी के करीब मात्रा में दल‍िया का सेवन सब्‍ज‍ियों के साथ या दूध के साथ म‍िलाकर खा सकते हैं। 

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। 

Read Next

इम्‍यून‍िटी बढ़ाने के ल‍िए क्‍यों फायदेमंद है पपीता? डाइट‍िश‍ियन बता रही हैं कारण

Disclaimer