Expert

सेब खाने से दूर होती हैं पाचन-तंत्र से जुड़ी ये 5 समस्याएं, आप भी करें डाइट में शामिल

Benefits of Apple: पाचन-तंत्र को मजबूत करने के ल‍िए सेब खाना फायदेमंद होता है। सेब आसानी से पच जाता है और इससे डाइजेस्‍ट‍िव हेल्‍थ बेहतर होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सेब खाने से दूर होती हैं पाचन-तंत्र से जुड़ी ये 5 समस्याएं, आप भी करें डाइट में शामिल


Benefits of Eating Apple For Digestion: सेब एक कॉमन फल है, जो आसानी से ज्‍यादातर घरों में म‍िल जाता है। लेक‍िन क्‍या आप जानते हैं सेब सेहत के ल‍िए बेहद गुणकारी होता है, खासकर डाइजेस्‍टि‍व हेल्‍थ के ल‍िए, यह फल फायदेमंद होता है। सेब में पेक्‍ट‍िन नाम का घुलनशील फाइबर होता है, ज‍िससे पाचन में मदद म‍िलती है। सेब को खाने से कोलेस्‍ट्रॉल को कम करने में मदद म‍िलती है। सेब में व‍िटाम‍िन-सी पाया जाता है ज‍िससे शरीर को फ्री रेड‍िकल्‍स से बचाने में मदद म‍िलती है। सेब की मदद से इम्‍यून‍िटी को मजबूत बनाने में मदद म‍िलती है। सेब में पोटैश‍ियम पाया जाता है जो क‍ि ह्रदय स्‍वास्‍थ्‍य के ल‍िए फायदेमंद है। सेब में व‍िटाम‍िन-ए, व‍िटाम‍िन-के, एंटीऑक्‍सीडेंट्स, बायोट‍िन, मैंगनीज, मैग्नीशियम और कार्बोहाइड्रेट्स जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। सेब को डाइट में शाम‍िल करके वजन कंट्रोल करने में भी मदद म‍िलती है क्‍योंक‍ि सेब में कैलोरीज कम और फाइबर ज्‍यादा होता है। इस लेख में जानेंगे बेहतर पाचन-तंत्र के ल‍िए सेब खाने के फायदे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीश‍ियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की। 

benefits of eating apple

सेब खाने से दूर होती हैं पाचन-तंत्र की कई समस्‍याएं- Benefits of Eating Apple For Digestion 

सेब खाने से पाचन-तंत्र को कई फायदे म‍िलते हैं- 

  1. सेब खाने से कब्‍ज की समस्‍या दूर होती है। सेब में पेक्‍ट‍िन नाम का फाइबर होता है, जो मल त्‍यागने की प्रक्र‍िया को आसान बनाता है ज‍िससे कब्‍ज से बचाव होता है।
  2. सेब में मौजूद फाइबर की मदद से आंतों में पानी को बांधने में मदद म‍िलती है ज‍िससे दस्‍त की स्‍थि‍त‍ि को कंट्रोल क‍िया जा सकता है। 
  3. सेब में मौजूद एंजाइम, पाचन प्रक्र‍िया को बेहतर बनाते हैं और पाचन शक्‍त‍ि में सुधार होता है। सेब के छ‍िलके में पाए जाने वाला फाइबर भी आंतों के स्‍वास्‍थ्‍य के ल‍िए फायदेमंद माना जाता है।  
  4. सेब में प्रोबायोट‍िक गुण मौजूद होते हैं, जो आंतों में अच्‍छे बैक्‍टीर‍िया के व‍िकास को बढ़ावा देते हैं। साथ ही ये बड़ी आंत के स्‍वास्‍थ्‍य में भी सुधार करते हैं। 
  5. सेब का पीएच स्‍तर एल्‍कलाइन होता है ज‍िससे पेट में एस‍िड की अध‍िक मात्रा को कम करने में मदद म‍िलती है। इससे एस‍िड र‍िफ्लक्‍स और हार्टबर्न जैसी समस्‍याओं को कम करने में मदद म‍िलती है।   

इसे भी पढ़ें- रोज खाएं सेब और पाएं खूबसूरत ग्लोइंग स्किन, जानें सेब से मिलने वाले Beauty Benefits

सेब को डाइट में शाम‍िल करने के तरीके- How to Include Apple in Diet   

  • सबसे आसान तरीका है, रोज एक सेब का सेवन करें। इससे पेट भी जल्‍दी भर जाएगा और भूख भी नहीं लगेगी।
  • सुबह नाश्‍ते में सेब का ताजा जूस न‍िकालकर पी सकते हैं। सेब के जूस में नींबू का रस और अदरक को भी म‍िला सकते हैं। 
  • सेब को नाशपाती, अंगूर और संतरे के साथ म‍िलाकर सलाद के फॉर्म में खा सकते हैं।
  • सेब को पकाकर चटनी तैयार करें। इस चटनी को ब्रेड, स्नैक्स या रोटी के साथ खा सकते हैं। 
  • सेब की स्‍मूदी को दही के साथ म‍िलाकर खाया जाता है। 
  • सेब को दल‍िया में म‍िलाकर, पौष्टिक नाश्ता तैयार कर सकते हैं। 
  • सेब को अन्य सब्जियों के साथ पकाकर सूप बना सकते हैं। सेब का मीठा स्वाद खट्टा-मीठा होता है। 

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

बच्चों को पिलाएं खजूर से बना दूध, उनकी सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version