Benefits of Khajoor Milk For Kids: छोटे बच्चों की इम्यूनिटी काफी कमजोर होती है। इसलिए बच्चों की डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। वहीं खानपान को लेकर भी बच्चे के कई नखरे होते हैं। बच्चे दूध को भी अवॉइड करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में उनकी डाइट में पोषण एड करना काफी मुश्किल होता है। लेकिन अगर आप बच्चों को खजूर का दूध बनाकर देते हैं, तो इसका स्वाद बच्चों को पसंद आता है। खजूर के दूध में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इसे बच्चों के लिए परफेक्ट चॉइस बनाता है। तो आइये इस लेख के माध्यम से समझें बच्चे के लिए खजूर के दूध के फायदे।
बच्चों के लिए खजूर का दूध क्यों फायदेमंद है- Khajoor Milk Benefits For Babies
पोषक तत्वों से भरपूर
खजूर के दूध में सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन-सी, विटामिन-डी, विटामिन-बी और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व बच्चों के विकास के लिए जरूरी माने जाते हैं।
शरीर में एनर्जी बनाए रखे
खजूर के दूध के सेवन से बच्चों के शरीर में एनर्जी बनी रहती है। जब दूध के साथ खजूर को मिलाया जाता है, तो इसके पोषक तत्व बढ़ जाते हैं। इसके सेवन से बच्चों में एनर्जी बनी रहती है। साथ ही सुस्ती और थकावट नहीं रहती है।
इसे भी पढ़ें- सोने से पहले दूध के साथ खाएं खजूर, मिलेंगे ये फायदे
पाचन स्वस्थ बनाए रखे
बच्चों को कब्ज की समस्या ज्यादा रहती है। लेकिन खजूर के दूध के सेवन से बच्चों का पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। इसके सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं।
खून की कमी न होने दे
खजूर में आयरन की मात्रा अधिक होती है। इससे शरीर में खून की कमी नहीं होती है। साथ ही शरीर में थकावट और कमजोरी की समस्या नहीं होती है।
नर्वस सिस्टम मजबूत बनाए
खजूर में पोटेशियम और सोडियम पाया जाता है। ये दोनों पोषक तत्व नर्वस सिस्टम मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- रोजाना खाली पेट खाएं दूध और खजूर, मिलेंगे ये 6 जबरदस्त फायदे
बच्चों के लिए खजूर का दूध कैसे बनाएं- How To Make Khajoor Milk For Babies
कुछ खजूर को रातभर भिगोकर रख दें। सुबह इसे दूध में उबालकर बच्चों को दें। इसके अलावा आप पके हुए खजूर को दूध के साथ पीस सकते हैं। इस दूध में उबालें और इसमें इलायची और दालचीनी भी मिलाएं। दूध को अच्छे से पकाएं और हल्का करके बच्चों को दें।
इन बातों का रखें ध्यान
बच्चों को कम मात्रा में ही खजूर दें। साथ ही कच्चे खजूर की जगह पके हुए खजूर देना शुरू करें।
अगर बच्चे की किसी समस्या की दवा चल रही है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही खजूर का दूध देना शुरू करें। इस लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।