रोजाना खाली पेट खाएं दूध और खजूर, मिलेंगे ये 6 जबरदस्त फायदे

Milk And Dates Benefits in Hindi: सुबह खाली पेट दूध और खजूर खाने से आपको कई फायदे मिलते हैं, जानें दूध और खजूर के फायदे और खाने का तरीका।  
  • SHARE
  • FOLLOW
रोजाना खाली पेट खाएं दूध और खजूर, मिलेंगे ये 6 जबरदस्त फायदे

Milk And Dates Benefits in Hindi: आज के समय में खानपान और जीवनशैली से जुड़ी गड़बड़ी की वजह से लोगों में शारीरिक कमजोरी और तनाव की समस्या बहुत ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में शरीर को संपूर्ण पोषण देने के लिए जिस एक चीज का ध्यान दिमाग में आता है वह दूध है। दूध एक सुपरफूड है, इसका सेवन करने से शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है। दूध में कैल्शियम, आयरन, विटामिन और प्रोटीन आदि की भरपूर मात्रा पायी जाती है। दूध के साथ खजूर मिलाकर खाने से आपको दोगुना फायदा मिलता है। दूध और खजूर खाने के फायदे शरीर के लिए अनेको हैं। शरीर की कमजोरी दूर करने से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने तक, दूध और खजूर खाना बहुत फायदेमंद माना जाता है। दूध और खजूर खाने से आपका ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है और शारीरिक कमजोरी दूर होती है। एक शोध में यह कहा गया है कि दूध में खजूर को उबालकर पीने से इसका फायदा कई गुना बढ़ जाता है। दूध और खजूर को खाली पेट खाने से आपको कई गंभीर समस्याओं में भी फायदा मिलता है। खाली पेट खजूर और दूध का सेवन आपको एनीमिया की समस्या से बचाने का भी काम करता है।

खाली पेट दूध और खजूर खाने के फायदे- Milk And Dates on Empty Stomach Benefits in Hindi

एंटी-ऑक्सीडेंट, कैरोटेनॉयड्स, फेनोलिक्स समेत आयरन, प्रोटीन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व दूध में प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन आपके शरीर को संपूर्ण पोषण देने का काम करता है। वहीं खजूर में भी फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कार्ब्स और विटामिन बी-6 की पर्याप्त मात्रा होती है। सुबह खाली पेट दूध और खजूर का सेवन करने से आपको ये फायदे मिलते हैं-

Milk And Dates Benefits

इसे भी पढ़ें: सेहत के लिए मेथी और अलसी के फायदे, जानें सेवन का तरीका

1. खून की कमी दूर करे

शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए दूध और खजूर का एक साथ सेवन करना फायदेमंद होता है। एनीमिया या खून की कमी दूर करने के लिए दूध और खजूर का सेवन सुबह खाली पेट करना चाहिए। इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। इसमें आयरन की पर्याप्त मात्रा होती है, जो शरीर में खून की कमी दूर करता है।

2. शरीर की कमजोरी दूर करने में उपयोगी

शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए दूध और खजूर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को मजबूत और ताकतवर बनाने का काम करते हैं। दूध और खजूर दोनों ही पोषक तत्वों का भंडार हैं, इनका एक साथ खाली पेट सेवन करने से आपकी मांसपेशियां मजबूत होती हैं। मसल्स ग्रोथ के लिए भी दूध और खजूर का रोजाना खाली पेट सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें: Milk Benefits: दूध खड़े होकर पीना चाहिए या बैठकर? जानें एक्सपर्ट की राय

3. गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

दूध और खजूर का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों के ही लिए दूध और खजूर का सेवन फायदेमंद होता है। खजूर में मौजूद गुण शरीर में ऑक्सिटोसिन बढ़ाने का काम करते हैं, इससे डिलीवर के समय महिला को फायदा मिलता है।

4. स्किन के लिए बहुत फायदेमंद

स्किन को बेहतर और खुबसूरत बनाए रखने के लिए लोग तमाम तरह की चीजों का सेवन करते हैं। स्किन पर बढ़ती उम्र के असर को कम करने और स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए दूध और खजूर का एक साथ सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से आपकी स्किन का ग्लो बढ़ता है।

5. हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में खजूर और दूध का एक साथ सेवन बहुत फायदेमंद होता है। खाली पेट दूध में खजूर मिलाकर इसका सेवन करने से आपके शरीर का ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों में भी फायदा मिलता है।

6. नींद से जुड़ी परेशानियों में फायदेमंद

नींद से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए खजूर और दूध का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। खजूर में मौजूद गुण अनिद्रा या नींद की कमी की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं। रोजाना एक गिलास दूध में 3 से 4 खजूर उबालकर पीने से नींद से जुड़ी समस्याओं में फायदा मिलता है।

इसे भी पढ़ें: दालचीनी और जायफल एक साथ लेने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, ऐसे करें सेवन

आप दूध में खजूर को डालकर इसे उबालकर भी पी सकते हैं। इसके अलावा दूध में खजूर को मैश करके भी सेवन किया जा सकता है। सुबह के समय खाली पेट इसका सेवन करने से आपके शरीर को दोगुना फायदे मिलते हैं। इससे आपके शरीर में कमजोरी नहीं होती है और कई गंभीर समस्याओं में फायदा मिलता है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

Passion Flower Tea: कृष्ण कमल के फूल की चाय पीने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

Disclaimer